बिहार राज्य के जमुई जिला से नरेंद्र कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता से बातचीत की। अनीता का कहना है कि उन्हें भी सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए उनके पांच बच्चे हैं उसे पढ़ाना लिखाना है। उनका कहना है कि महिलाओं के नाम पर भूमि का पंजीकरण नहीं होता, पुरुषों को नाम से भूमि का अधिकार दिया जाता है,जबकि महिलाओं के नाम पर भी जमीन होना चाहिए ताकि वे आगे बढ़ पाए

बिहार राज्य के जमुई जिला से नरेंद्र कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोनिका देवी से बातचीत की। मोनिका देवी का कहना है कि पैतृक संपत्ति पर महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। जितना अधिकार पुरूषों को दिया जाता है महिलाओं को भी उतना ही अधिकार दिया जाना चाहिए।ताकि बच्चों को पढ़ा लिखा सके

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 2021 की रिपोर्ट बताती है कि दुनिया भर में आर्थिक समानता में महिलाओं की संख्या 58 फीसदी है। लेकिन पुरुषों के बराबर आने में उन्हें अभी सदियां लग जाएंगी। 156 देशों में हुए इस अध्ययन में महिला आर्थिक असमानता में भारत का स्थान 151 है। यानी महिलाओं को आर्थिक आजादी और अचल संपत्ति का हक देने के मामले में एक तरह से हम दुनिया में सबसे नीचे आते हैं। दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं के जीवन का बड़ा समय इन अधिकारों को हासिल करने में जाता है, अगर यह उन्हें सहजता से मिल जाए तो उनका जीवन किस तरह आसान हो सकता है? *----- महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों तक पहुंच में सुधार के लिए कौन- कौन से संसाधन और सहायता की आवश्यकता हैं?

बिहार राज्य के जिला जमुई से नरेंद्र कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कुंदन कुमार से हुई। कुंदन यह बताना चाहते है कि महिलाओं को भी शिक्षित होना चाहिए , चाहे लड़का हो या लड़की हो सभी का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भी अधिकार मिलना चाहिए और महिलाओं के नाम से भी जमीन रजिस्ट्री होना चाहिए। । भूमि में हिस्सा पाकर उसमे खेती बारी करके अच्छा मुनाफा जा सकता है और अपने बच्चो की अच्छी परवरिश कर सकती है।अशिक्षा के कारण ग्रामीण क्षेत्र की महिला जागरूक नहीं हो पाती है। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए तभी वो आगे बढ़ पाएंगी

बिहार राज्य के जिला जमुई से नरेंद्र कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कलावती से हुई। कलावती यह बताना चाहती है कि महिलाओं को भी शिक्षित किया जाना चाहिए, महिलाओं को अच्छी तरह से शिक्षित किया जाना चाहिए। महिलाओं को भी भूमि में हिस्सा मिलना चाहिए, महिलाओं के नाम से भी भूमि रजिस्ट्री होना चाहिए। भूमि में हिस्सा पाकर उसमे खेती बारी करके अच्छा मुनाफा जा सकता है और अपने बच्चो की अच्छी परवरिश की जा सकती है

बिहार राज्य के जमुई ज़िला से नरेंद्र कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से हुई। अनीता कहती है कि महिला शिक्षित होगी तब ही हर कार्यों को लेकर वो जानकारी रखेगी । महिलाओं को भी अधिकार मिलना चाहिए। पुरुषों और महिलाओं को एक नज़र से देखना चाहिए। महिला हर कार्य करने में सक्षम है। उन्हें भी बोलने का अधिकार है। बहुत महिला पढ़ी लिखी नहीं रहती है इसीलिए उन्हें कोई भी कार्य करने में बाधा आती है

बिहार राज्य के जिला जमुई से नरेंद्र कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से हुई। अनीता देवी यह बताना चाहती है कि महिला अगर पढ़ी लिखी रहेगी तभी जागरूक हो पाएंगी। भूमि पर खेती बारी के लिए आधा हिस्सा मिलना चाहिए। महिला और पुरुष दोनों को बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। शिक्षा के आभाव के कारण महिला ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें पिछड़ी रह जाती है

बिहार राज्य के जिला जमुई से नरेंद्र कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बनो देवी से हुई। बनो देवी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को भी शिक्षित होना चाहिए। पैतृक संपत्ति में भी महिलाओं का अधिकार होना चाहिए। महिलाओं को भी पुरुष के बराबर हक़ मिलना चाहिए और भूमि में हिस्सा मिलना चाहिए , तभी वो अपने बच्चो को अच्छे से पढ़ा पाएंगी। महिलाओं के नाम से भी जमीन रजिस्ट्री होना चाहिए

बिहार राज्य के जिला जमुई से नरेंद्र कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से निर्जला देवी से हुई। निर्जला देवी यह बताना चाहती है कि महिलाओं के नाम से भी जमीन होना चाहिए। महिलाओं को भी पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को भी किसान का दर्जा दिया जाना चाहिए और उन्हें भी किसान के बराबर हक़ मिलना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला जमुई से नरेंद्र कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुषमा देवी से हुई। सुषमा देवी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए , सभी लोगो का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। पुरुषो की तरह महिलाओ को भी अधिकार मिलना चाहिए, तभी वो कुछ कर पाएंगी। जितना अधिकार पुरुषो को मिलता है उतना अधिकार महिलाओं को भी मिलना चाहिए