जमुई पुलिस के सख्त रुख के बाद जिला के संथू गांव निवासी एवं पचास हजार का घोषित इनामी कुख्यात अपराधी पप्पू मंडल ने गुरुवार को व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। श्री मंडल के सरेंडर किए जाने के बाद पुलिस राहत की सांस ले रही है।उल्लेखनीय है कि पप्पू मंडल कई मामलों का नामजद अभियुक्त है। पुलिस उस पर पचास हजार का इनाम घोषित कर रखी थी। गुरुवार को नाटकीय अंदाज में अपराधी पप्पू मंडल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

जमुई जिले के गढ़ी थाना अंतर्गत चननबर पुल के समीप अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर ने पुलिसकर्मी को रौंद दिया। इस हादसे में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभात रंजन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य कर्मी प्रभात कुमार जख्मी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों के संभावित ठिकाने पर छापामारी जारी है। समाचार प्रेषण तक गिरफदारी की सूचना नहीं है। पुलिस महकमे में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। अस्पताल में घायल कर्मी का इलाज किया जा रहा है। वे खतरे से बाहर बताए जाते हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने संयुक्त रूप से समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस कांफ्रेंस कर उक्त जानकारी दी। डीडीसी शशि शेखर चौधरी , जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आर. के. दीपक , डीएसपी मुख्यालय अभिषेक सिंह , एएसपी अभियान ओंकार नाथ सिंह , झाझा डीएसपी राजेश कुमार समेत कई अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने तल्ख तेवर अपनाते हुए कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहीद पुलिस कर्मी के आश्रितों को शीघ्र सभी तरह का आर्थिक लाभ दिए जाने का ऐलान करते हुए कहा कि जिला प्रशासन इसे चुनौती के रूप में लेती है। डीएम ने जिले भर में अवैध खनन पर और अधिक सख्ती बरते जाने की बात बताते हुए कहा कि इस घटना से जिला प्रशासन अत्यंत आहत महसूस कर रहा है। उन्होंने जीवात्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गढ़ी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभात रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि नामित स्थान पर रेत का अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है। वे इस पर निगरानी के लिए एक पुलिस कर्मी के साथ दो पहिया वाहन से निकल पड़े। इसी दौरान चननबर पुल के पास अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर पुलिसकर्मी को आता दिखाई दिया। पुलिसकर्मी ने उस ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्टर चालक ने पुलिसकर्मी को ही रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। घटना में पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि एक अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने रेत माफिया द्वारा पुलिसकर्मी की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या करने पर चिंता जाहिर की और कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला मामला है। हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इस मामले में शीघ्र न्याय होगा। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के अलावे कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जो भी दोषी हो उन्हें कड़ी सजा मिले। एसपी ने इस मामले में नवादा जिला के कौआकोल निवासी कृष्णा रविदास और मिथलेश ठाकुर को नामजद किए जाने की बात बताते हुए कहा कि जिला के सभी पुलिस कर्मी अपना एक दिन का वेतन शहीद के आश्रित को देंगे। उन्होंने बालू के अवैध खनन पर रोक लगाने की कार्रवाई को जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा कि दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा। एसपी ने शहीद पुलिस कर्मी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति श्रद्धा निवेदित किया। उल्लेखनीय है कि गढ़ी के शहीद प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभात रंजन (30 वर्ष) वैशाली जिला अंतर्गत महनार के निवासी थे। इन्हें चार वर्षीय एक पुत्री और करीब दो माह का नवजात पुत्र है। वे घर के इकलौता कमाऊ सदस्य थे। उनके शहीद होने से परिजनों में भीषण शोक व्याप्त है।

पांच सौ रुपये बकाया के कारण नकुल यादव की हत्या की गई,इस अप्रत्याशित घटना से हर कोई हतप्रभ है कि आखिर कौन सी ऐसी बात हुई जो हय्या जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया गया।इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की, कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी लगन चौधरी ने बताया कि मेरा सुन्दरबाद गांव के सुरेश मांझी के यहा दारू का पांच सौ रुपये बकाया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गिद्धौर थाना क्षेत्र के केवाल गांव में रविवार की सुबह मेड़ काटने पर विरोध करने पर दबंग पडोसी ने चाचा भतीजे को लोहे के रड से मार कर घायल किया। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दो पक्षों में शुरू हुई विवाद इतना आगे बढ़ गई की मारपीट में तब्दील हो गई। इस घटना में दो भाई बूरी तरह से जख्मी हो गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.