बिहार राज्य के गिद्धौर मोबाइल वाणी के संवाददाता आशुतोष पाण्डेय ने वार्ड सदस्य वरुण कुमार यादव जी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को उसका अधिकार दिलाने में मदद और भेदभाव को खत्म कर महिलाओं को सुदृढ़ और मजबूत बनाकर आगे बढ़ाया जा सकता है। महिला को उनका अधिकार के बारे में बताना चाहिए। महिला और पुरुष को समान अधिकार मिलना चाहिए। यह देखा जाता है कि लड़को को पढ़ाया जाता है लेकिन लड़कियों को नहीं पढ़ाया जाता है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। समाज में जागरूकता बढ़ी है। लड़कियां आज सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। मीडिया का अहम् योगदान है समाज के मुद्दों को सरकार के सामने रखने के लिए। दहेज़ प्रथा को खतम करना चाहिए यह बहुत गलत है।

बिहार राज्य के गिद्धौर जिला से आशुतोष पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रिंकी कुमारी जी से हुई। रिंकी कुमारी यह बताना चाहती है कि महिलाओं के साथ हो रही हिंसा को रोकने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। उनको गलत दृष्टि से देखा जाता है। उनको सम्मान नहीं दिया जाता है लेकिन ये गलत है हमे महिलाओं को भी सम्मान देना चाहिए क्योंकि जिस घर में महिला रहती है वह घर स्वर्ग रहता है। लेकिन हमारे समाज में महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में बढ़ावा नहीं देता है। अगर महिला कुछ अच्छे कदम उठाती है तो समाज उन्हें गलत निगाह से देखते है। उनपर गलत आरोप लगाए जाते है लेकिन ये समाज में नहीं होना चाहिए। इसी कारण से महिलायें पीछे रह जाती है। महिलाओं को घर से भी सपोर्ट मिलना चाहिए। घर के लोग लड़कों को पढ़ाते है लेकिन लड़कियों को नहीं पढ़ाते है। लड़कों को अच्छे स्कूल में पढ़ाया जाता है लेकिन लड़की जब घर से बाहर निकलने लायक हो जाती है तो समाज उनको नहीं निकलने देते है। जब लड़कियां कुछ अच्छा करना चाहती है तो घर के लोग ही उन्हें नहीं पीछे खींचते है। महिला और पुरुष में भेद - भाव नहीं करना चाहिए। भेद - भाव को रोकने के लिए हर एक महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। उनको भी जागरूक होना चाहिए। उनको संगर्ष करना चाहिए और अधिकार बिना संघर्ष के नहीं मिलता है। महिला को घर से बाहर निकलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होने के लिए उनको जागरूक करना चाहिए। महिलाओं को यह सोचना चाहिए की वह सब कुछ कर सकती है। दहेज़ प्रथा को ख़तम करना चाहिए। इसके लिए लड़कियों को पढ़ना चाहिए जिससे वह अपने पैरों में खड़ी हो सके

बिहार राज्य के गिद्धौर जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता आशुतोष पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिक्षक सुनील कुमार यादव जी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी की शिक्षा के प्रति महिलाओं को जागरुक कर महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म किया जा सकता है। महिलाओं के लिए सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा दिया जाना चाहिए

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने आशा देवी से साक्षात्कार लिया। आशा देवी ने बताया कि महिलाओं का भी जमीन में बराबर की हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। बेटा और बेटी एक हो कोख से जन्म लेता है तो अधिकार भी एक समान मिलना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लोकतंत्र का महापर्व जमुई संसदीय क्षेत्र में उल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया  | चिलचिलाती धूप तपिश भरी गर्मी के बावजूद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग जमकर किया और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर देश के नागरिक होने के कर्तव्य का निर्वहन किया|

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड की सुशीला देवी ने एक गीत प्रस्तुत की है

पूर्व बिहार विधान परिषद उम्मीदवार-सह जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री #गुड्डू_यादव जी के द्वारा पंचायत राज मंत्री माननीय श्री #केदार_प्रसाद_गुप्ता जी को अंग वस्त्र व गुलदस्ता देकर शिष्टाचार मुलाकात किए । इस मुलाकात में जमुई जिला के सभी जिला परिषद सदस्य एवं प्रतिनिधि लोग उपस्थित हुए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.