बिहार राज्य के जमुई ज़िला के लक्ष्मीपुर प्रखंड से शशिकांत पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विकास प्रसाद से हुई।ये कहते है कि महिलाओं को जमीनी अधिकार मिलने पर वो आत्मनिर्भर बनेगी। काम करने में सक्षम हो जाएगी और आर्थिक रूप से मज़बूत बन जाएगी। महिला अच्छे से परिवार चला पाएगी और खुशहाल रहेगी। महिलाओं को जमीनी अधिकार मिलने पर उनका महत्व बढ़ जाएगा
समाजसेवी ने झाझा एवं लक्ष्मीपुर के कई गांव का दौरा कर वहां पर युवाओं बुजुर्गों एवं ग्रामीणों के साथ मिल संवाद किया क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक साथ में मौजूद थे
लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जिन्हरा कर्णपुर मुख्य मार्ग में एक अनियंत्रित होकर मैजिक वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई. बताया जाता है कि मैजिक वाहन जिन्हरा कर्णपुर मुख्य मार्ग होकर कहीं जा रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लक्ष्मीपुर, करुणा देवी को पुनः जदयू लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है. जदयू के झाझा विधायक दामोदर रावत ने करुणा देवी को बधाई देते हुए कहा कि इनकी मेहनत परिश्रम को देखते हुए लगातार तीसरी बार जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जमुई लक्ष्मीपुर, बिहार सरकार के द्वारा एक बार फिर से करोना की रोकथाम हेतु नई गाइडलाइन जारी करने के बाद लक्ष्मीपुर प्रखंड प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. लक्ष्मीपुर चौक सहित अन्य जगहों पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया. लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित, प्रखंड अंचल अधिकारी मनोज कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अतुल प्रसाद के नेतृत्व में शनिवार शाम को लक्ष्मीपुर चौक से हर गुजरने वाले व्यक्ति एवं गाड़ी से माक्स की जांच पड़ताल की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लक्ष्मीपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव के घने जंगल में अवैध रूप से संचालित महुआ शराब की करीब पांच भाटियों को ध्वस्त किया गया.मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में करीब 500 टीना अर्ध निर्मित शराब और महुआ बरामद किया. जिसे पुलिस ने मौके पर नष्ट कर दिया. हालांकि मौके से धंधेबाज भागने में सफल रहे. लक्ष्मीपुर तेजतर्रार थानाध्यक्ष मृत्युंजय पंडित ने बताया कि मेरी नजर हर समय शराब माफियाओं के ऊपर है.आज सबलपुर गांव के घने जंगल में जो कि नक्सली इलाका भी माना जाता है. जहां प्रशासन की पहुंच की उम्मीद बहुत कम है. आज लक्ष्मीपुर की टीम ने उस जगह से करीब पांच-छ: शराब बनाने की भट्टीओ को ध्वस्त किया साथ ही करीब लगभग 400 लीटर शराब जप्त किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही धंधेबाज घने जंगल में भागने में सफल रहे. क्षेत्र में शराब की भट्टी चलाने वाले धंधेबाज के नाम के बारे में पता लगाया जा रहा है.इसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज की जाएगी. छापेमारी में लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष मृत्युंजय पंडित,एसआई पाठक जी, बीएमपी वन के जवान एवं दर्जनों बिहार पुलिस शामिल थे. गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में महुआ शराब की भट्टीयो पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लगातार चल रही कार्रवाई से शराब धंधेबाज में हड़कंप मचा है.
लक्ष्मीपुर प्रखंड मुख्यालय के मैदान में समाजसेवी सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज कुमार साह ने इस कड़कड़ाती ठंड में असहाय व गरीबों को ख्याल में रखते हुए सैकड़ों लोगों के बीच कंबल वितरण किया। विस्तारपूर्वक जाने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा किए जाने के साथ ही लक्ष्मीपुर में आदर्श आचार संहिता के साथ धारा 144 लागू कर दी गई है | जिसको लेकर डीएम धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर लक्ष्मीपुर BDO, CO, तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड क्षेत्र में लगे राजनीतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर हटा दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपराध नियंत्रण हेतु जिला के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ थाना परिसर में एक बैठक आयोजित की गई । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लक्ष्मीपुर प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में सद्दाम सामाजिक क्रांति जीवन जीने का श्रेष्ठ मार्ग का बैनर तले संस्था के संस्थापक विनय बौद्ध के नेतृत्व में एक साइकिल रैली निकाली गई। विस्तृत रूप से जानने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें |
