Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

शुक्रवार को जमुई जिला अंतर्गत मंझवे गांव में आई डी बी आई बैंक का समीप लोकेशन का शुभारंभ किया गया। समीप लोकेशन का विधिवत उदघाटन आई डी बी आई क्षेत्रीय प्रबंधक विवेकानंद मिश्रा, एरिया प्रबंधक संजय साहू, जमुई शाखा प्रबंधक विनोद कुमार सह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक विवेकानंद मिश्रा ने कहा जिला मुख्यालय से दूर दराज के ग्राहकों को बैंकिंग सेवा प्रदान करने , सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने, एवं ग्राहकों को बेहतर सेवा सुनिश्चित करने के लिए यह समीप लोकेशन का शुभारंभ किया गया है। बैंकअधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को बैंक के उत्पादों और सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं आदि की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई।

रविवार को जिले के खैरा प्रखंड के भौंड गांव स्थित नवनिर्मित देवालय में शिव परिवार ,राम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। ढोल बाजे के साथ हर हर महादेव जय श्री राम की जय घोष करते हुए देवालय से कलश यात्रा प्रारंभ होकर क्यूल नदी के तट पर पहुंच कलश यात्रियों ने जल भरा। कलश यात्रा गांव का परिभ्रमण करते हुए पुनः देवालय पर आकर संपन्न हुआ। आगामी 22 फरवरी को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होगा। इस दौरान दिव्य संगीतमय राम कथा झांकी, एकाह रामायण पाठ एवं रामकथा का आयोजन होगा। कथावाचक वाराणसी ज्ञानवापी के महेंद्र शास्त्री होंगे। महाशिवरात्रि एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव व आसपास का क्षेत्र भक्तिमय में हो गया है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.