उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के ग्राम नरथुआ से सीमा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि ग्राम वाणी के माध्यम से पता चला की महिलाओं को भी काम करना चाहिए। महिला पुरुष साथ में काम करेंगे तो महँगाई से लड़ सकते है। इन्होने भी गाय पालन किया है। दूध को डेयरी में दे देते है। प्रतिमाह 2500 -3000 तक का दूध भेज लेती है
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से नंदलाल की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अघौली प्रखंड निवासी सुषमा से हुई। सुषमा ने जानकारी दी की अभी वो कोई काम नहीं करती हैं। लेकिन अगर उन्हें ट्रेनिंग और आर्थिक मदद मिली तो वो सिलाई या अगरबत्ती बनाने का कार्य कर सकती हैं
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम जानेंगे की पैसों की बचत की शुरुआत करना कितना जरुरी है और इससे भविष्य में कितनी मदद हो सकती है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से 20 वर्षीय महज़बी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो अगरबत्ती का व्यापार करना चाहती है। इसके लिए इन्हे क्या करना होगा ?
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से 28 वर्षीय उमेश कुमार चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वो पेपर का लिफाफा बनाने का कार्य करने की सोच रहे है। इन्हे जानकारी चाहिए कि क्या यह कारोबार करना सही होगा ?
उत्तरप्रदेश राज्य के चित्रकूट ज़िला से अरुण यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वो 2007 से संघर्ष कर रहे है। अपना खुद का व्यापार कर रहे है। मोबाइल वाणी में चलाया जा रहा व्यापार का कार्यक्रम सुनने बहुत अच्छा लगता है । लोगों से अरुण यही कहना चाहते है कि चाहे छोटा ही सही पर अपना खुद का व्यापार करे। अपने बच्चों को भी व्यापार के बारे में बताइये क्योंकि आजकल नौकरी बहुत कम मिलती है।
आपका पैसा आपकी ताकत की पहली कड़ी में हम सुनेंगे की कैसे बचत कर सकते हैं और डिजिटल लेन देन क्यों जरुरी है
