उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के कोण से सरिता सरोज मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि महिलाओं को जमीनी अधिकार मिलना चाहिए। जिससे की वो अपना घर बनाये और खेती कर के व्यवसाय कर सके अपनी आजीविका को बढ़ा सके
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे एक श्रोता से हुई। ये कहते है कि वो मछली पालन करना चाहते है। उनके पास अपना तालाब तो नहीं पर वो सरकार से तालाब की मांग करेंगे। अगर मछली पालन करेंगे तो वो एक दो लोग को रोज़गार देंगे। गोविन्द प्रसाद ने पूंजी को लेकर उन्हें जानकारी दी।
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के सायर ग्राम से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रामा सरोज से हुई। रामा सरोज कहते है कि ये मुर्गी पालन के साथ मछली पालन भी करते है। बेरोज़गारी को देखते हुए मछली पालन शुरू किये साथ ही जगह देख कर मुर्गी फार्म भी शुरू किये। इसमें दो तीन लोग को रोज़गार दिए है। अब व्यापार को बढ़ाने के लिए पैसों की ज़रुरत है। गोविन्द प्रसाद ने पीएम उद्यमी योजना के तहत मिलने वाले आर्थिक सहयोग के बारे में जानकारी दी
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के नरथुआ ग्राम से सीमा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से वंदना देवी से हुई। वंदना कहती है कि वो पापड़ बनाना चाहती है और इसके लिए वो प्रशिक्षण लेना चाहती है। इसके बाद सामान ला कर पापड़ बनाने का व्यापार शुरू करेंगे
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के नरथुआ ग्राम से सीमा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पुष्पा गौतम से हुई। पुष्पा कहती है कि वो सिलाई सीखना चाहती है और इसके लिए वो प्रशिक्षण लेना चाहती है। वो मशीन लेकर कपड़ा सिलाई करेंगी और दूसरों को भी ट्रेनिंग देंगी
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने सुशीला से बातचीत की जिसमें सुशीला ने जानकारी दी की वो बहुत समय से समूह में जुड़ी हैं और अब पैसे ले कर गाय पालन कर अपना व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने आशा देवी से बातचीत की जिसमें गुड़िया देवी ने जानकारी दी की वो समूह से जुड़ी हैं और पंद्रह हजार रूपये ले कर बकरी पालन कर रही हैं और पैसे ले कर इस रोजगार को बढ़ाना चाहते हैं। समूह बहुत अच्छा है महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में मदद मिल जाती है। जिससे वो अपना रोजगार कर पाती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने नीलम कुमारी से बातचीत की जिसमें नीलम कुमारी ने जानकारी दी की वो पढ़ाई की हैं और अब अपना सिलाई सेंटर खोलना चाहती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से संगीता ने रानी देवी से बातचीत की जिसमें रानी देवी ने जानकारी दी की वो खेती बाड़ी का काम करती हैं। लेकिन वो अपना ब्युटी पार्लर खोलना चाहती हैं
