उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से नीलू पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान पूजा ने बताया कि वे मिटटी का बर्तन बनाने का काम करती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं की स्वामित्व और नियंत्रण उन्हें वित् सुरक्षा आय और आजीविका के अवसर प्रदान कर सकता है। ग्रामीण महिलाएं कई मुद्दों जैसे - घरेलू हिंसा सरकारी योजना तक पहुंच,कौशल निर्माण एवं विकास,इत्यादि सहयोग के लिए अक्सर अपने समुदाय से जुड़े संगठन से संपर्क करती हैं। जबकि महिलाओं के सामने भूमि अधिकार की बात आती है तो ये समुदाय और संगठन उनके संपर्क का पहला केंद्र बन जाता है। दुर्भाग्य से उनमें से कुछ हस्तक्षेप करने और पर्याप्त सहायता प्रदान करने में असमर्थ होते हैं। उनके पास आवश्यक तकनीकी कौशल और भूमि कानून और दावा प्रक्रियाओं की समझ की कमी होती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के भूमि अधिकार पर बातचीत में पुरुषों को शामिल करने का एक और कारण हिंसा को रोकना है। वे आगे बढ़ते हैं तो महिला को अक्सर बलपूर्वक और आक्रामक तरीके से उनको जमीं से बेदखल कर दिया जाता है। कभी-कभी उनकी जान को भी खतरा होता है।भूमि का अधिग्रहण करने के बावजूद महिला को पुरुष द्वारा किये जाने वाले उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। प्रियंका को ऐसी कई महिलाओं के बारे में सुना है, जिनके पास जमीन होती है, लेकिन उन्हें जमीन एक बोझ लगती है। परिवार से अलग कर दिए जाने का डर भी महिलाओं को भूमि पर किसी प्रकार के अधिकार का दावा करने में रूकावट होता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ग्रामीण महिलाओं के साथ बातचीत से पता चलता है कि अधिकांश महिलाएं पैतृक संपत्ति पर बेटियों के अधिकार जैसे कानूनों के बारे में जानती हैं, लेकिन सामाजिक दबाव के कारण वो अपने अधिकार नही मांग पाती हैं । महिलाओं को डर है कि उनके अधिकार मांगने से परिवार में वैमनस्य की भावना पैदा हो सकती है या उनसे कहा जाएगा "हक़ की बात भूल जाओ" क्योंकि तुम्हारी शादी के लिए दहेज दिया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से नीलू पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बेटियों को बेटे के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। लड़कियों के पास भी शिक्षा का अधिकार है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एक शिक्षित व्यक्ति जीवन में हर स्थिति के बारे में तार्किक रूप से सोचता है जबकि अशिक्षित व्यक्ति तर्क के आधार पर निर्णय नहीं लेता।एक शिक्षित व्यक्ति अपने आस-पास के बारे में अधिक जागरूक होता है। उदाहरण के लिए, एक शिक्षित व्यक्ति अपने देश की राजनीतिक, आर्थिक या सामाजिक स्थिति से अवगत होगा।शिक्षित लोगों में व्यवहारिक ज्ञान होता है। वहीं अशिक्षित लोग व्यावहारिक ज्ञान में पिछड़े रहते हैं और उनमे संस्कार एवं लोकाचार का अभाव होता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से वीर बहादुर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अवध से बातचीत किया। बातचीत के दौरान अवध राम ने बताया कि पिता की संपत्ति में जिस तरह भाई को हिस्सा मिलता है, उसी प्रकार महिलाओं को भी अपने पिता की संपत्ति में पुरुषों के बराबर अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से श्रीदेवी सोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रूही से बातचीत किया। बातचीत के दौरान रूही ने बताया कि वे झाड़ू बनाती हैं। एक दिन में 10 से 15 झाड़ू वे बना लेती हैं। वे चाहती हैं खुद का काम शुरू करना।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि युवा पीढ़ी में बेरोजगारी की समस्या अधिक बढ़ रही है। सरकार युवाओं के लिए रोजगार सृजन करने को लेकर गंभीर है और युवाओं में बेरोजगारी के बढ़ते स्तर के बारे में चिंतित है। भारत में युवा बेरोजगारी का कारण कौशल का स्थायी असंतुलन भी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
