झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर से मधु ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महाराष्ट्रीयन पूरन पोली बनाने की जानकारी साझा किया । सामग्री - गेहूं का आटा – 2 कप मैदा – 1/2 कप चना दाल – 1 कप गुड़ – 1 कप हल्दी – 1/2 टी स्पून जायफल – 1/4 टी स्पून इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून तेल/घी नमक – स्वादानुसार पूरन पोली बनाने की विधि - महाराष्ट्रीय स्टाइल की पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल लेकर उसे साफ पानी से धोकर 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. अब प्रेशर कुकर को लें और उसमें पानी डालकर एक बर्तन रख दें. बर्तन में भिगोई चना दाल डालकर उसमें 1/4 टी स्पून हल्दी, नमक, एक चम्मच तेल और 3 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें. अब कुकर में 5 सीटी आने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें.कुकर का प्रेशर रिलीज होने के बाद उसे खोलें. जब दाल ठंडी हो जाए तो उसमें से पानी को निकाल दें. अब पकी हुई चना दाल को एक कड़ाही में डाल दें और उसमें गुड़ डालकर दोनों को मिक्स करें. गुड़ के पिघलने तक दोनों को अच्छी तरह से एकसार कर लें. इस मिश्रण को तब तक पकाना है जब तक कि ये कड़ाही न छोड़ने लग जाए. इसमें जायफल पाउडर और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें. इसके बाद गैस बंद कर दें और स्टफिंग को ठंडा होने दें.अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें गेहूं का आटा, मैदा डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं. इसके बाद आटे में मैदा, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंदें. आटे को गूंदते वक्त उसमें एक चम्मच तेल डालें जिससे आटा चिकना हो जाए. अब 15 मिनट के लिए आटे को अलग रख दें. तय समय के बाद आटा लें और उसे एक बार फिर गूंदकर उसकी बराबर अनुपात में लोइयां तैयार कर लें.अब एक लोई लें और उसे चकले पर रखकर पूरी के आकार का बेल लें इसके बाद उसके बीच में तैयार पूरन को रख दें. पूरन को स्टफ करने के बाद आटे को बंद कर दें. इसके बाद इसे दोनों हथेलियों के बीच रखकर चपटा करें और बेल लें. अब नॉनस्टिक पैन/तवा लें और मीडियम आंच पर गर्म करें. तवा गर्म होने के बाद उस पर पूरन पोली डालकर सेकें. इसमें घी लगाकर दोनों ओर से सुनहरा होने तक पकाएं. इसी तरह सारी पूरन पोली तैयार कर लें. पूरन पोली को घी लगाकर सर्व करें.
झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर से मधु ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मेथी राइस बनाने की जानकारी साझा किया । सामग्री - चावल- 1 कपमेथी के पत्ते- 250 ग्रामहरी मटर- आधा कप तेल या घी- आवश्यकतानुसार टमाटर- 1 कटा हुआ प्याज- 1 कटा हुआ हरी मिर्च- 2 कटी हुई अदरक- 1 टुकड़ा लहसुन- 5-10 कली हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच गरम मसाला- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच जीरा साबुत- आधा छोटा चम्मच छोटी इलायची- 2-3 नमक- स्वादानुसार धनिया पत्ती- गार्निश के लिए मेथी राइस बनाने की विधि - सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से धो लें. फिर कुकर में इसे पका लें, ध्यान रहे बहुत गीला सा चावल ना बने. तभी मेथी राइस का स्वाद बिल्कुल पुलाव जैसा लगेगा. अब एक पैन में तेल डालकर अच्छी तरह से गर्म करें. अदरक, लहसुन, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ति को साफ करके बारीक काट लें. अब पैन में जीरा डालें. फिर अदरक, हरी मिर्च, छोटी इलायची और लहसुन डालकर भूनें. अब आप इसमें प्याज, टमाटर डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. मेथी के पत्तों को पानी से दो से तीन बार साफ कर लें. आप इसे बारीक काट भी सकते हैं.मेथी और मटर के दाने भी पैन में डाल दें और चलाते हुए पकाएं. इसे तीन से चार मिनट तक पकाने के बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डाल दें. अब स्वादानुसार नमक डालें और मिक्स कर दें. गैस से पैन को उतार दें. मेथी के मिश्रण को कटोरे में निकाल लें. अब पैन को गैस पर रखकर उसमें थोड़ा सा घी या तेल डालें. इसमें पका हुआ चावल और मेथी का तैयार मिक्स्चर भी डाल दें. इसे अच्छी तरह से चलाएं. धनिया पत्ती से गार्निश कर दें. तैयार है टेस्टी और हेल्दी मेथी राइस. इसे गर्म ही सर्व करें. आप इसे किसी सब्जी या फ्राई चने की दाल के साथ भी खाने का लुत्फ उठा सकते हैं.
कोई भी राजनीतिक दल हो उसके प्रमुख लोगों को जेल में डाल देने से समान अवसर कैसे हो गये, या फिर चुनाव के समय किसी भी दल के बैंक खातों को फ्रीज कर देने के बाद कैसी समानता? आसान शब्दों में कहें तो यह अधिनायकवाद है, जहां शासन और सत्ता का हर अंग और कर्तव्य केवल एक व्यक्ति, एक दल, एक विचारधारा, तक सीमित हो जाता है। और उसका समर्थन करने वालों को केवल सत्ता ही सर्वोपरी लगती है। इसको लागू करने वाला दल देश, देशभक्ति के नाम पर सबको एक ही डंडे से हांकता है, और मानता है कि जो वह कर रहा है सही है।
झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर से मधु ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खट्टे चावल बनाने की जानकारी साझा किया । सामग्री - 2 कटोरी चावल1/4 कप इमली पेस्ट1 चम्मच चने कि दाल1 चम्मच उड़द की दाल1 चम्मच सरसों दना2 चम्मच मीठे नीम1/2 चम्मच हल्दी पाउडर,स्वादानुसार नमक,4 सूखी लाल मिर्च1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर1 चम्मच धनिया पाउडर विधि -चावल के आधे घंटे के लिए भिगो दें फिर एक पतीले में गर्म पानी उबालने के लिए रखे।उसके अंदर चावल और नमक और एक चम्मच तेल डाले फिर उसको पकने तक पकाएं ठंडा हो जाए तो छलनी से छान लें ।एक कड़ाही में तेल गर्म करें। उसके अंदर उड़द दाल, चने की दाल सूखी लाल मिर्च,हरी मिर्च, नीम के पत्ते सोते करें।फिर इमली का पेस्ट डालें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाले ।उसको दो-तीन मिनट तक पकाएं फिर चावल डाले और हल्के हाथों से मिक्स करें । धनिया डालें और 10 मिनट के लिए रख दें फिर परोसे।
मैंकलुसकी गंज थाना क्षेत्र के फैक्ट्री ग्राउंड हनुमान मंदिर प्रांगण में 24/3/2024 रविवार रात्रि में शुभ मुहूर्त 11:13 से 12:27 के मध्य होलिका दहन किया गया,सर्वप्रथम गोबर से निर्मित प्रहलाद,होलिका की प्रतिमा बनाकर , स्वस्तिवाचन से प्रारंभ कर पंचदेव पुजन,व, प्रहलाद होलिका का विधि पूर्वक पुजन क्षेत्र के पुरोहित सुशांत पाठक द्वारा संपन्न कराया गया एवं उपस्थित ग्रामीणों को होलिका दहन के शुभ अवसर पर दुर्गुण को जलती होलिका में समर्पित कर सद्गुण ग्रहण कर अपने व समाज का चरित्र निर्माण करना बताया। साथ ही वैसे बच्चे, बच्चियां जिनका शादी में विलम्ब हो रहा है, अपने दाहिने हाथ के हथेली पर पांच गांठ वाली हल्दी लेकर शर से सात बार उतार कर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश हेतु कामना कर , होलिका की पांच परिक्रमा कर, जलती होली का में समर्पित करने से जल्द ही दाम्पत्य जीवन में प्रवेश का संयोग होना बताया गया। होली का दहन का उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की जित है मौके पर उपस्थित ग्रामीणों में हर्षोल्लास की भावना देखी गई। होली का दहन में मुख्य भूमिका विश्व हिन्दू परिषद व बंजरग दल के कार्यकर्ता राकेश सिंह,पंकज सिंह , धनंजय गोराई, संजय गोराई, कपिंद्र साहू, अशोक गुप्ता,नितिस साव, बंटी साहू, राजेन्द्र गिरी, रविन्द्र ठाकुर,अजय प्रजापति, रिंकू साव समेत, अन्य ग्रामीण महिला, पुरुषों ने भाग लिया।
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
ऐसे मनाना होली का त्यौहार, पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार, यह मौका अपनों को गले लगाने का, तो गुलाल और रंग लेकर हो जाओ तैयार।होली के दिन हर जगह जश्न का माहौल होता है,भारत में होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है कई राज्यों में वसंत ऋतु के आगमन होते ही होली के त्यौहार की शुरुआत हो जाती हैं।होली के दिन लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग व गुलाल लगाते हैं,घरों में तरह तरह के पकवान बनाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं।तो आइये दोस्तों हम भी मनाये बिना पानी के गुलाल और रंगो वाली सुखी और स्वस्थ होली। मोबाइल वाणी के पुरे परिवार की ओर से होली के शुभ अवसर पर आप सभी को ढेरो बधाइयां।
