मैक्लुस्कीगंज 8 जनवरी 2024 झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति खलारी ने लपरा पंचायत के बहेराटांड़ में बैठक किया. बैठक में जिला सदस्यों में रतिया गंझू, प्रमोद महाजन उपस्थित थे. बैठक में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति संगठन व जयराम महतो के विचारों को मजबूती से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. तत्पश्चात कमिटी का विस्तार करते हुए महिला व पुरुष को लेकर अलग अलग मोर्चा का गठन किया गया. पुरुष मोर्चा में अध्यक्ष महावीर गंझू, सचिव मुन्ना गंझू, कोषाध्यक्ष सकूल गंझू व महिला मोर्चा में अध्यक्ष निशा देवी, सचिव कंचन देवी, कोषाध्यक्ष तेतरी देवी को बनाया गया. बैठक में बिरबल कुमार, विक्की कुमार, कृष्णा महतो सहित संतोष गंझू, देवराज गंझू, अखिलेश, निलेश, शिवराज गंझू, कृष्ण, सुखदेव गंझू, कुशल चंद्र महतो, विजय गंझू, दिलीप महतो, दीपक गंझू, दामोदर गंझू, अर्जुन, राजेंद्र महतो अन्य उपस्थित थे.
मैक्लुस्कीगंज 8 जनवरी 2024 मैक्लुस्कीगंज में बिजली चोरी करते आठ पकड़ाए, जुर्माना सहित प्राथमिकी दर्ज. प्राप्त जानकारी के अनुसार शीर्ष बोर्ड के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बचरा के अंतर्गत मैक्लुस्कीगंज में विद्युत ऊर्जा की चोरी के रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया. इस दौरान लपर में चट्टीनदी से दो व मायापुर के कोनका से छह कुल आठ लोग एलटी लाइन से टोका लगाकर विद्युत ऊर्जा की चोरी करते हुए विभाग के कर्मियों ने पकड़ा. अभियान का नेतृत्व कर रहे मंडार विधुत सहायक अभियंता आशीष कुमार मुंडा व एसडीओ राजेश बिरूवा ने बताया कि उक्त आठो ने विद्युत विभाग को राजस्व की क्षति पहुंचाई है. इस बाबत मैक्लुस्कीगंज थाना में उचित कार्रवाई हेतु मामला दर्ज कराया गया है. इस दौरान लाइन मैन बाबूलाल यादव, विजय कुमार अन्य बिजली कर्मी शामिल थे.
मैक्लुस्कीगंज 7 जनवरी 2024 फ़ोटो 4- शैक्षणिक भ्रमण पर छात्रों का दल. शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण पर मैक्लुस्कीगंज पहुंचा छात्रों का दल. रा कृत 10+2 नन्दलाल हाई स्कूल अरु लोहरदगा से छात्रों का एक दल शैक्षिणक भ्रमण पर मैक्लुस्कीगंज पहुंचा. भ्रमण पर आये 75 छात्रों का दल सहित शिक्षकों का स्वागत जोभिया स्थित फ़ूड पॉइंट पर महादेव राणा ने किया. दल का नेतृत्व कर रही शिक्षिका संगीता बाखला ने बताया कि वाणिज्य एवं इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर के विद्यार्थियों को एक दिवसीय शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण पर लाया गया है. इस दौरान छात्रों का दल जोभिया स्थित जागृति विहार, डेगाडेगी नदी आदि जगह का भ्रमण किया. इस अवसर पर सुरेश कुमार बाड़ा, गणेश उरांव, सुभ्रा महतो, कंचन कुमारी, अनिल उरांव सहित अन्य शिक्षक शामिल थे.
मैक्लुस्कीगंज 7 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - पूजित अक्षत कार्यक्रम, लपरा शिव मंदिर. मैक्लुस्कीगंज के सभी मंदिरों में पूजित अक्षत वितरित किया गया. 22 जनवरी को मंदिरों व घरों की सजावट और दीपोत्सव मनाने का किया गया निवेदन. रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मण्डल महामंत्री अनिल गंझू के नेतृत्व में श्रीराम जन्मभूमि में पूज्य संतों द्वारा पूजित अक्षत, श्रीराम जन्मभूमि का प्रतीकात्मक चित्र आमन्त्रण पत्र का वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हेसालौंग स्थित दामोदर नाथ शिवालय से किया गया. तत्पश्चात नावाडीह गायत्री मंदिर, लपरा शिवालय और मायापुर मंदिर भी पूजित अक्षत पहुंचाया गया. इस दौरान हिंदू माताओं बहनों व बन्धुओं को अवगत कराते हुए निवेदन किया गया कि समग्र हिंदू समाज के सहयोग एवं संघर्ष से आज यह शुभ अवसर प्राप्त हुआ है. बताया गया कि 22 जनवरी को अपने घर एवं नजदीक के मंदिर को अयोध्यापुरी जैसा सजाएं एवं दीपोत्सव मनायें. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शयमसूंदर सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, जितेंद्र भारतीय, शशि प्रसाद साहू, सुबोध रजक, कुलदीप साहू, आनन्द प्रसाद, मनोज गिरी , सुनील गिरी, मुखदेव गोप, अनिल गुप्ता, शिवनन्दन यादव, भवेश सिंह, दौलत शर्मा, अजय गुप्ता, मधुसूदन चौरसिया अन्य शामिल थे.
हिटलर जो सोच और करना चाह रहा था उसे तानाशाही कहते हैं, यह सोच किसी भी व्यक्ति में तब आती है जब उसके अनुयाई मानने वाले लोग आंख मूंदकर उसके सही और गलत हर फैसले को मानने लगते हैं। ऐसा करने के लिए आवश्यक होता है कि अनुयाइयों को इसकी आदत लगा दी जाए, जैसा कि इन दिनों भारत में हो रहा है।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
मैक्लुस्कीगंज 7 जनवरी 2023 फ़ोटो 2 - वनभोज में शामिल आउवी के 2003 के बैचमेट. मैक्लुस्कीगंज जोभिया स्थित डेगाडेगी नदी में वनभोज का आयोजन. वनभोज में शामिल सभी लोग मैक्लुस्कीगंज स्थित आदर्श उच्च विद्यालय के छात्र थे. इसी विद्यालय से 2003 में मैट्रिक की परीक्षा उतीर्ण कर अपने अपने व्यवसाय कर निजी जीवन मे व्यस्त हो गए. आयोजित वनभोज में बिताए गए पिछले 20 वर्षों को अपने अपने अनुभव को एक दूसरे से साझा किया. सामुहिक भोज के पश्चात नाच गाना कर खूब मस्ती की. वनभोज में मुख्य रूप से उक्त बैच के रॉकी मुंडा, विजय साहू, ललित बोरा, संतोष गोस्वामी, सुरेंद्र यादव, राजेश कुमार, रविन्द्र साहू, डब्लू साहू, एडवर्ड मरांडी, मनोज यादव अन्य सहित 24 लोग शामिल थे.
मैक्लुस्कीगंज 7 जनवरी 2024 फ़ोटो 3 - छाया कोहरा. मैक्लुस्कीगंज में छाया कोहरा बढ़ी कनकनी. झारखंड का कश्मीर मैक्लुस्कीगंज में घना कोहरे ने फिर बढ़ाया ठंड. घने कोहरे का असर रेल व सड़क यातायात पर देखने को मिला. घना कोहरा से मालवाहक रेल की गति धीमी रही, वहीं धुंध का कहर सड़क यातायात पर भी पड़ा, वाहन चालको को लाईट जलाकर सड़कों पर चलाना पड़ा. विजिबिलिटी लगभग 10 से 15 मीटर रही. कोहरे का असर सुबह प्रातः 6 बजे से शुरू हुआ जो लगभग 10 बजे तक रहा. विजिबिलिटी सामान्य होने के पश्चात लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं संध्या होने पर सर्द हवाओं से कनकनी बढ़ी हुई है.
झारखण्ड राज्य रांची जिला के खेलारी से जैबीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि रेलवे लाइन के बन जाने से आसानी तो होती है परन्तु इस पार से उस पार होने में कठिनाई होती है। इसलिए फाटक का बनाया जाना आवश्यक है
आवेदन के लिए एक बार फिर से वेब पोर्टल को एक बार फिर से खोला जा रहा है
