मेकलुस्कीगंज के आस पास के छेत्रो को विकसित करने को लेकर किया गया भ्रमण जिसमे CO सहित अन्य उच्च अधिकारि भी हुए सामिल

खालरी प्रखंड के हुटाप में गरीबों के बीच एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से की गई

झारखण्ड राज्य रांची जिला के खेलारी से जैबीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि खेलारी के ग्राम पंचायत बुकबुका में नाली की सही बनावट नहीं रहने के कारण नाली का गन्दा पानी सड़कों में बह जाता है और इस कारण से ग्रामीणों को चलने में काफी दिक्कत होती है

जन जाग्रति

Abuwa awash ki jankari

पलामू एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव से लोगो में खुशी

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू ,पछेती फूलगोभी की खेती की जानकारी दे रहे है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...

मैक्लुस्कीगंज 6 जनवरी 2023 फ़ोटो 2 - वस्त्र वितरण करते फाउंडेशन के सदस्य सहित कॉलेज प्रबंधन. मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज में मल्लार व बिरहोरों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया. कॉलेज परिसर में स्तंभ फाउंडेशन रांची व मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज हेसालौंग के संयुक्त प्रयास से आदिम जनजाति समुदाय के बिरहोर सहित मल्लारों में लगभग 150 लोगों के बीच गर्म कपड़ा व अन्य वस्त्र वितरण किया गया. इस अवसर पर स्तंभ फाउंडेशन के सचिव कुणाल शर्मा, उदय शंकर सिंह सहित कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार शर्मा, मुकेश कुमार प्रजापति, सौरभ कुमार, रामानंद आर्या, डैनिश रॉबर्ट, पंकज कुमार, रिया कुमारी, सुनीता कुजूर, श्वेता प्रजापति, आशा देवी उपस्थित थीं.

मैक्लुस्कीगंज  6 जनवरी 2023 फ़ोटो 3   स्थल निरीक्षण करते पदाधिकारियों संग खलारी सीओ व अन्य. पर्यटन को बढ़ावा मिले मद्देनजर जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल मैक्लुस्कीगंज पहुंचा. मैक्लुस्कीगंज में अतिथियों का स्वागत खलारी अंचलाधिकारी एसपी आर्या ने पुष्प गुच्छ देकर किया. उपायुक्त के दिशा निर्देश पर मैक्लुस्कीगंज पहुंचे पदाधिकारियों का दल ने पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए योजनाओं के चयन हेतु स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान दल ने चान्हो व मैक्लुस्कीगंज की सीमा पर स्थित नकटा पहाड़ गए, यहां पर पहाड़ पर चढ़ने के लिए सीढ़ी, शौचालय, पहाड़ी पर सेफ्टी रेलिंग, डस्टबिन, शेड, पहुंच पथ निर्माण अन्य योजनाओं का चयन किया. तत्पश्चात दल कोनका सखुआटांड स्थित डाक बंगला के निकट पर्यटकों के मनोरंजन के लिए पिकनिक केंद्र बनाने के लिए स्थल निरीक्षण कर चयन किया. उधर जोभिया में डेगाडेगी नदी तट पर शेड, सीढ़ी अन्य योजना का चयन किया गया. चामा मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग पर डॉन बॉस्को एकेडमी के ठीक सामने खाली पड़े लगभग 6 एकड़ भूमि पर उक्त दृष्टि से योजनाओं को लेकर पर्यटन गांव के रूप में विकसित करने की बात अधिकारियों ने कही. लौटने के क्रम में अधिकारियों का दल दुल्ली स्थित सर्वधर्म स्थल गए, यहां पर पर्यटकों के सुविधाओं के मद्देनजर योजनाओं के चयन कर जीर्णोद्धार कर सुन्दरीकरण की बात कही. पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द की योजनाओं का क्रियान्वयन कर डीपीआर तैयार किया जाएगा. निरीक्षण पर जिला खेल सह जिला पर्यटन पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, जिला अभियंता गुप्तेश्वर राम, जिला पर्यटन विशेषज्ञ रौशन कुमार, आर्किटेक्ट अरुण कुमार, खलारी अंचल से बिकास कुमार, अमीन कृष्णा तिर्की सहित अन्य मौजूद थे.

मैक्लुस्कीगंज 6  जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - कम्बल वितरण करते परिवार संग आजसू नेता सहित अन्य. रामनगर में जरूरतमन्दों के बीच 127 कम्बल का वितरण. आजसू पार्टी के केन्द्रीय कमिटी सदस्य राजकुमार गुप्ता व उनकी धर्म पत्नी गीता राज गुप्ता ने हुटाप पंचायत एवं आसपास रामनगर, मायापुर, सरना, डेमधौड़ा, मस्जिद मोहल्ला, कृत धौड़ा आदि जगहों के गरीब, असहाय, दिव्यांगों व जरूरतमन्दों के बीच 127 कम्बल का वितरण किया. आजसू नेता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि खलारी व मैक्लुस्कीगंज में बारिश के बाद बढ़ती ठंड को देखते हुए बीपी कंस्ट्रक्शन के सौजन्य से कम्बल की व्यवस्था किया गया है. उन्होंने कहा कि बीपी कंस्ट्रक्शन के निदेशक भोला प्रसाद व भीम प्रसाद पिछले कई वर्षों से पूरे कोयलांचल में सामाजिक कार्यों सहित जरूरतमन्दों को सहयोग करने में सहभागिता निभाते आ रहे है. ठंड के मद्देनजर आगे भी कम्बल वितरण किया जाना है. मौके पर देनेंद्र प्रसाद गुप्ता, राकेश गुप्ता, रंजीत गुप्ता, मोबीन अंसारी, हसीना खातून, धनियां गंझू, महजु गंझू, कयूम अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.