रांची/बुढ़मू : झारखंड प्रदेश आंगनवाड़ी सेविका संघ की बैठक में रांची में आयोजित किया गया। बैठक में सभी प्रखंडों से आंगनबाड़ी सेविका शामिल हुए। इस दौरान बैठक में सेविकाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 11 फरवरी 2024 को प्रस्तावित कार्यक्रम सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों से आंगनबाड़ी सेविका भाग लेंगे। और सम्मेलन के माध्यम से आंगनबाड़ी सेविका अपने हक अधिकार की आवाज को बुलंद करेंगे । और विभिन्न मांगो को केंद्र सरकार से करेंगे। मौके पर बुढ़मू के आंगनबाड़ी सेविका वीणा देवी, संगीता देवी, रफीया, सुलक्ष्मी, शोभा, किरण ,सुनीता, सुचिता देवी समेत सभी प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविका लोग उपस्थित थे।
आयुर्वेद द्वारा मोटापा कम करने का घरेलू उपचार।
कब्ज और। अन्य समस्याओं का सुने समाधान
चंपई सोरेन को मिला लोबिन हेम्ब्रम का समर्थन, सीता सोरेन के बाद अब लोबिन भी करेंगे चंपई को वोट करेंगे
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के बागी विधायक भी अब चंपई सोरेन के समर्थन में आ गये है। सीता सोरेन के बाद अब लोबिन हेम्ब्रम ने भी चंपई सोरेन के समर्थन में वोट डालने का एलान किया है। साहिबगंज से रांची शिफ्ट होते ही सरकार के प्रति उनका गुस्सा शांत हो गया।
ब्रेकिंग, बुढ़मू बुढ़मू के नए थाना प्रभारी ने बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार अवैध बालू दादा ट्रैक्टर को जप्त किया है बुढ़मू के नए थाना प्रभारी रामजी कुमार ने बुढ़मू थाना में चार्ज लेते ही अवैध बालू माफियाओ को लेकर बड़ी कार्रवाई की और रविवार को दिन में लगभग 3:30 मे 4 अवैध बालू लदा ट्रेक्टर को जप्त किया है, जिससे बालू माफियाओ मे ह्ड़कंप मच गया है.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा गेंहू की फसल में सिंचाई प्रबंधन के बारे में बता रहे है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
मैक्लुस्कीगंज 3 फरवरी 2024 फ़ोटो 4 - सम्मानित होने वाले छात्रों संग अतिथि सहित शिक्षक. मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज में अध्यनरत सत्र 2022 2024 के विद्यार्थियो के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत मुख्य रूप से उपस्थित डॉ मीना प्रसाद, डॉ रेणु विद्यार्थ, किरण कुमारी, डॉ मीना सहाय व प्राचार्य मनोज कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. तत्पश्चात कॉलेज से सत्र 2022 - 2024 के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. जिसमें स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड वाणिज्य संकाय के काजल कुमारी को मिला, बेस्ट अटेंडेंस का अवॉर्ड वाणिज्य संकाय के अभिमन्यु उरांव को मिला, महाविद्यालय नेतृत्व शैली में बालक वर्ग में रोहित कुमार विज्ञान संकाय से तथा बालिका में कला संकाय के सोनल कुमारी को मिला, अनुशासन में कला संकाय की जिज्ञासा कुमारी, खेलकूद में बालक वर्ग में कला संकाय के रितिक कुमार को मिला. बालिका वर्ग में कला संकाय की चंचल कुमारी को मिला. सर्वश्रेष्ठ सक्रिय छात्र राजन कुमार व छात्रा पुनम कुमारी क्रमशः कला संकाय को मिला को मिला.कॉलेज के सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया. समारोह को सफल बनाने में शिक्षक रिया कुमारी मेहता, सुचिता कुजूर, स्वेता कुमारी, आशा देवी, पंकज कुमार, मुकेश विश्वकर्मा राहुल सिंह, डेनिश मयंक रॉबर्ट, सौरभ कुमार, रामानंद आर्या, संदीप लोहरा अन्य का सराहनीय योगदान रहा.
नमस्कार दोस्तों जैसा की आपको पता ही है कि हर साल दुनियाभर में 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद है लोगों को कैंसर बीमारी के प्रति जागरूक कर, इस बीमारी को मात देना है। हर साल कैंसर डे पर नई थीम जारी की जाती है। जिसका उद्देश्य हैं, कैंसर के लक्षण और बचाव के लिए लोगों को जानकारी देना। हर साल की तरह इस साल भी वर्ल्ड कैंसर डे की थीम "कैंसर केयर गैप को कम करें" है. हम जानते हैं कि हममें से हर एक में बदलाव लाने की क्षमता है, चाहे बड़ा हो या छोटा, साथ मिलकर हम कैंसर के वैश्विक प्रभाव को कम करने में कामयाबी हासिल कर सकते हैं. इस 4 फरवरी को हम आपसे, चाहे आप कहीं भी हों, कैंसर मुक्त दुनिया बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान करते हैं. आशा करते है कि आप सब कैंसर दिवस पर सभी के साथ हौसला बढ़ाएंगे और कैंसर के खिलाफ हमारी लड़ाई को और भी मजबूत करेंगे।इसी उम्मीद के साथ मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी को विश्व कैंसर दिवस की शुभकामनाये।
रांची/बुढ़मू : बिरसा मुंडा स्टेडियम बुढ़मू में आजसू पार्टी के द्वारा पार्टी के चयनित ग्राम प्रभारी एवं आजसू पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा ने किया। एवं संचालन पार्टी के केंद्रीय सदस्य डॉ मदन महतो ने किया। इस दौरान बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत शामिल हुए। बैठक में उपस्थित पार्टी के ग्राम प्रभारियों से बुथ स्तर तक पार्टी की मजबूती बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने पार्टी के एजेंडों से कार्यकत्ताओं को अवगत कराते हुए। समाजिक न्याय, मुलभूत अधिकार, शिक्षा आदि के आंदोलन करने एवं जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने वाली आजसू पार्टी को कहा। साथ ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने की भूमिका पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मौके पर जिला अध्यक्ष संजय महतो, आजसू केंद्रीय सचिव पार्वती देवी, जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू, प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, पुरूषोत्तम तिवारी, रामेश्वर पहान सहित दर्जनों की आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मैक्लुस्कीगंज 3 फरवरी 2024 फ़ोटो 3 - टिका लगाते स्वास्थ्य कर्मी. मैक्लुस्कीगंज में 0से 16 वर्ष आयु तक के बच्चों को टीकाकरण किया गया. खलारी प्रखण्ड अंतर्गत लपरा पंचायत महुवाटांड़, मोहनपुर बिरहोर टोला में स्वाथ्य विभाग ने एक अभियान के तहत टीकाकरण किया. मौके पर उपस्थित योगा ट्रेनर राहुल रंजन ने बताया कि अपने शिशुओं को गंभीर बीमारियों व असाध्य रोगों से बचाना है तो निकटतम आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर टिका अवश्य लगवाना है. इस दौरान 15 शिशु को टीका लगाया गया. वहीं गर्भवती महिलाओं को टीडी वैक्सीन दिया गया, शुगर जांच, बीपी, पेशाब में इंफेक्शन आदि जांच निशुल्क किया गया. योगा ट्रेनर राहुल रंजन ने बताया कि प्रत्येक महीने के पहले शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण की जाती है. इस अवसर पर एएनएम मीना कुमारी, सहिया मंजू देवी, संजो देवी, सेविका लूसी बाड़ा, सहायिका बसन्ती देवी शामिल थे.
