Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मैक्लुस्कीगंज  4 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - गिरफ्तार तीनो अपराधकर्मी. मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने लोहा चोरी करते तीन चोरों को रंगे हांथ पकड़ा, भेजा जेल. मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धमधमियां 4 नम्बर बैरियर गेट का वेट लिफ्टिंग (लोहा) को अज्ञात चोरों द्वारा काटने की आवाज मिलने के पश्चात मैक्लुस्कीगंज टू राजधर रेलवे लाइन में कार्यरत कर्मियों ने चोरी के आभास होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया. तत्पश्चात दिशा निर्देश पर सअनि दिनेश कुमार मंडल ने त्वरित कार्रवाई कर गेट से वेट लिफ्टिंग लोहा चोरी करते हुए तीन चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया. पकड़े गये चोरों में खलारी बाजारटांड़ निवासी सयुब खान उर्फ ढेला, खलारी थाना क्षेत्र के जी टाइप निवासी तौफीक अंसारी पिता रफीक अंसारी, व मुंडा धौड़ा निवासी शकिम खान पिता हाफिज खान शामिल हैं. उनके पास से बैरियर लिफ्टिंग वेट (लोहा) सिबिजेड मोटर साइकिल नम्बर जेएच01ए एफ 2726 के अलावे दस पीस रेंच बरामद किया गया है. घटना को लेकर सीसीएल के अशोक ओसीपी राजधर साइडिंग के सुरक्षा प्रभारी रामजतन गंझू ने मैक्लुस्कीगंज थाना में लिखित मामला दर्ज कराया है. पड़के गये तीनों अपराधकर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

*हैदराबाद से रांची पहुंचे गठबंधन के विधायक, 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में होंगे शामिल* रांची : झारखंड से हैदराबाद गए गठबंधन के विधायक रविवार रात वापस रांची लौट आए हैं. लौटने के बाद विधायक सीधे सर्किट हाउस जाएंगे. मालूम हो कि झारखंड के चंपई सरकार की सोमवार 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होनी है. बता दें कि झारखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच गठबंधन के 37 विधायक ने 2 फरवरी को हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी. विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद भेजा गया था.

रांची : रांची सेक्टर 3 धुर्वा में होने वाले कल से रामलीला मंचन के लिए तैयारी जोर-जोर से हो रही है।

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मुख्य सचिव, डीजीपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ राज्य में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

रांची/ रांची धुर्वा थाना क्षेत्र के गोलचक्कर के पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल सामुएल टूटी की रिम्स में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वे अरगोड़ा के रहने वाले थे।

अपने हक के लिए अंतिम टीके लड़ने को तैयार

केज कल्चर की तारीफ करते हुए काफी उत्साहित दिखे

मामले को लेकर धरने पर बैठेगी मोर्चा