मैक्लुस्कीगंज 15 जनवरी 2024 बुढ़मू के सारले से राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या पैदल निकले पिता पुत्री, खलारी व मैक्लुस्कीगंज के बजरंगियों ने किया स्वागत. पिता पुत्री की राम भक्ति ऐसी की बुढ़मू प्रखंड के सारले गांव से पैदल ही राम लला के दर्शन की लालसा ले अयोध्या के लिए  निकले पड़े. पिता पुत्री के हाथ में वीर बजरंगबली का झंडा लिए और पीठ पर आवश्यकता के अनुसार सामान से भरा बैग टांगे पैदल यात्रा के लिए निकल पड़े. बुढ़मू प्रखंड के सारले गांव से अयोध्या दर्शन के लिए कृष्णा सिंह  अपनी पुत्री 13 वर्षीय अंकिता कुमारी दोनो पैदल चलकर राम भगवान के दर्शन के लिए निकले है. खलारी पहुंचते ही यह जानकरी विहिप व बजरंगदल के सदस्यों को मिला,दल के राँची जिला संयोजक बिनोद विश्वकर्मा ने खलारी के बजरंगियों के साथ महावीर नगर (अमृत नगर ) के पास दोनो पिता पुत्री को फूल का माला एवम भगवा गमछा छोटी बच्ची को चुनरी देकर स्वागत किया. उसके बाद बनिया धौड़ा में स्थित मंदिर में दोनो पिता पुत्री ने पूजन किया. तत्पश्चात सभी हिन्दू कार्यकर्ता उनके साथ पैदल चलकर खलारी बैंक चौक तक गए. राम नाम के जयकारों के साथ मंगलमय यात्रा की कामना किया गया. मौके पर खलारी प्रखण्ड संयोजक अमित लोहरा ,दीपक तूरी, ऋतिक दीपु साव विनीत कुमार, मनोज कुमार, मिथलेश कुमार,  विक्की कुमार, विजय कुमार, किशन कुमार, रवि कुमार, बजरंगी कुमार, करण कुमार, आकाश कुमार, बंटी कुमार, सत्यम कुमार, विशाल कुमार, यश कुमार, दीपक लोहरा, कुणाल कुमार, प्रकाश कुमार, अंकित कुमार सहित बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए.

Transcript Unavailable.

मैक्लुस्कीगंज स्थित डेगाडेगी नदी तट पर मकर संक्रांति के अवसर मेला का आयोजन किया गया. मेला का शुभारंभ लपरा ग्राम प्रधान हरि पाहान डुमारो के कुलदीप पाहान रूपलाल मुंडा ने मेला स्थल पर पारम्परिक रूप से पूजन कर किया गया. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चंदवा जीप सदस्य पूर्वी प्रतिमा देवी व खलारी पश्चिमी जीप सदस्य सरस्वती देवी सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित लपरा मुखिया पुतुल देवी, मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो, डुमारो मुखिया सुनीता खलखो सहित शेखर बोस ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया. अतिथियों ने कहा मेला व नृत्य संगीत झारखण्ड की संस्कृति व सभ्यता का बेजोड़ प्रतीक है. झारखण्ड के साथ साथ राज्य व अति सुदूर क्षेत्रो में भी मांदर व नगाड़े की थाप कभी धीमी नहीं पड़नी चाहिये, आने वाली पीढ़ी को विरासत के रूप में हमारी संस्कृति व परम्परा की जानकारी मिलती रहे. उन्होंने कहा कि डेगाडेगी मेला क्षेत्र का ऐतिहासिक मेला के रूप लेकर उभरेगा. अतिथियों ने यह भी कहा कि मेला स्थल डेगाडेगी नदी पर बना पूल जिस तरह से लातेहार व रांची जिला के दो अति सुदूर गांव मैक्लुस्कीगंज व डुमारो को जोड़ती है, ठीक उसी तरह से संक्रांति जैसे अवसर पर आयोजित मेला स्थल से ही दो हृदय, दो परिवारों के पवित्र मिलन का संयोग साबित होता है. इससे पुर्व मेले में आये अतिथियों का स्वागत मेला समिति द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया. मेले में रैलिया, डुमारो, लपरा, चतरा, लोहरदग्गा, रांची, लातेहार, रामगढ, पतरातु, बालुमाथ, मुरपा, चंदवा, कुड़ू़ से आये लोगों ने नदी में स्नान कर मन्नत मांगी और ईख, मिठाई, श्रृंगार, कृषि उपयोगी सामान, खिलौने आदि की जमकर खरीदारी करते नज़र आये. मेला में डुमारो से आये गायक कपिलदेव सिंह, नागपुरी कलाकार बसन्ती देवी व अभिनंदन ग्रुप पारम्परिक नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा. मेला का संचालन सुशील तिवारी, मुखदेव गोप वहीं धन्यवाद ज्ञापन रामबिलास गोप व रामभजन सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मेले को सफल बनाने में शेखर बोस, जितेन्द्रनाथ पांडेय, प्रभु मुंडा, बिरजा उरांव, हरेंद्र उरांव, उमेश प्रसाद साहू, शशि साहू, महादेव राणा, रामेश्वर भोगता, रामभजन सिंह, बसन्त मिस्री, हरेंद्र उरांव सहित समिति के अन्य का सराहनीय योगदान रहा.

मैक्लुस्कीगंज 14 जनवरी 2024 फ़ोटो 4 -  झंडी दिखाते सांसद विधायक व अन्य. लगभग दो वर्षों के बाद पलामू एक्सप्रेस ट्रेन का पुनः ठहराव मैक्लुस्कीगंज स्टेशन में हुआ, सांसद व विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना. ज्ञात हो कि कोरोना काल के समय में  ट्रेनों का परिचालन बन्द कर दिया गया था. स्थिति सामान्य होने के बाद जब ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ तब से मैक्लुस्कीगंज स्टेशन में शक्तिपुंज एक्सप्रेस व पलामू एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव पूर्णतः बन्द कर दिया गया था. काफी प्रयासों के पश्चात रेलवे ने एक पत्र जारी कर मैक्लुस्कीगंज स्टेशन में पलामू एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित किया गया. तय तिथि दिन रविवार को  समयानुसार रात्रि में 10,25  बजे पलामू एक्सप्रेस ट्रेन का मैक्लुस्कीगंज स्टेशन में आगमन व 10, 40 में प्रस्थान हुआ, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रांची सांसद संजय सेठ व कांके विधायक समरीलाल, शेखर बोस सहित रेलवे से डीटीएम बरका, एसीएम धनबाद, डीएन लातेहार, एएस टी ई बरका ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर एक्सप्रेस को रवाना किया. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे. अतिथियों का स्वावत रेलवे के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर व शॉल ओढ़ाकर किया.  जनप्रतिनिधियों के संग रेल मंत्री वैष्णवी वैष्णव के प्रति जताया आभार आभार व्यक्त करने वालों में संदीप राजदान, मुखदेव गोप, जितेन्द्रनाथ पांडेय, आरसी फ़्लेमिंग, रबिन्द्र मुंडा, अनिल गंझू, अरबिंद सिंह, सचिन गिरी, मनोज गिरी, कार्तिक पांडेय, सुनील गिरी, रामसेवक प्रसाद, सुबोध रजक, प्रीतम साहू, रामसूरत यादव,कुलदीप साहू, प्रदीप साहू, पवन साहू अन्य मौजूद थे. शक्तिपुंज एक्सप्रेस का पुनः ठहराव नहीं होने से विशेष वर्ग नाखुश. मैक्लुस्कीगंज पर्यटन के क्षेत्र में विख्यात है, बंगाल से मैक्लुस्कीगंज का ऐतिहासिक जुड़ाव व सम्बन्ध रहा है. ऐसे में बंगाल से पूरे वर्ष पर्यटकों का जमावड़ा मैक्लुस्कीगंज में रहता है. शक्तिपुंज एक्सप्रेस का ठहराव मैक्लुस्कीगंज स्टेशन में नहीं रहने से पर्यटन पर काफी प्रभाव पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने शक्तिपुंज एक्सप्रेस का पुनः ठहराव की मांग की है.

ग्रामीणों के लिए रंगारंग कार्यक्रम के तहत की गई ऑर्केस्ट्रा का आयोजन

मेला का आयोजन हुआ और साथ ही गीत संगीत का भी हुआ आयोजन

इन्होंने मोबाइल वाणी की जानकारी प्राप्त की और आगे मोबाइल वाणी से जुड़ कर कार्य करने की इच्छा जाहिर की

आंगनबाड़ी में स्वास्थ्य सहित अन्य योजनाओं की जानकर दी

Dega Degi Nadi ke kinare hua Mela ka ayojan

Yojana ki Puri jankari gramino ki diya