Transcript Unavailable.

महिलाओं ने मोबाइल वाणी को काफी उत्सुकता से सुना

पत्रकार साथियों  के बीच मोबाइल वाणी पर चर्चा।  नमस्कार साथीयों मैं रोहित कुमार रांची जिला के मैकलुकीगंज से आपका स्वागत करता हूं साथियों आज मैने मैक्लुस्कीगंज में अपने पत्रकार साथियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक में मोबाइल वाणी पर विस्तृत जानकारी दी । की कैसे हम मोबाइल वाणी के माध्यम से  अपने आसपास के छेत्रों के खबरों को सही समय पर बिना देर किए लोगों तक पहुंचा सकते हैं । और लोगों को इसपर चल रहे ताजा खबरों के साथ साथ  अन्य जानकारी जैसे की रोजगार से जुड़ी खबरें, खेती,स्वास्थ्य और अन्य मनोरंजन की जानकारी लोगों को मिलती रहे। साथियों ऐसे ही ताजा तरीन खबरें और मनोरंजन की जानकारी के लिए सुनते रहें रांची मोबाइल वाणी धन्यवाद,,,,,,

मैक्लुस्कीगंज 13 जनवरी 2024 मैक्लुस्कीगंज स्थित ड्रीम डिस्नेसन में शनिवार को रांची प्रेस क्लब में नव निर्वाचित सदस्य पहुंचे. जहां सभी नव निर्वाचित सदस्यों को एक सम्मानसमारोह  कार्यक्रम आयोजित कर , स्थानीय पत्रकारों ने माला पहनाकर सम्मानित किया गया. अध्यक्ष सुनील लाल सोरेन, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरि, सचिव अमरकांत ,जोवाइनट सेक्रेटरी रतन लाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह सहित कार्यकारणी के  विजय मिश्रा, सौरव कुमार शुक्ल, संजय कुमार सुमन, मोनू कुमार, राजू प्रसाद, चंदन भट्टाचार्य, राणा गौतम सहित अन्य सदस्यों को मैकलुस्कीगंज, खलारी ,डकरा और पिपवार के पत्रकारों ने माला पहनाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने कहा कि जिस तरह से हमलोगों को सम्मानित किया गया मैं सोचा भी नहीं था.  ग्रामीण इलाकों में आज पत्रकारों की जो जिम्मेदारियां और चुनौतियां है उनको देखते हुए काम करता रहूंगा. पत्रकारों की सुख सुविधा के लिए रांची प्रेस क्लब हर समय प्रयास रत रहेंगे और उनके के हितों और अधिकारों और उनके बुनियादी सवालों को ले हमेशा संघर्षरत रहुंगा.  उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों धन्यबाद देते हुए कहा पत्रकारिता की सच्ची जिंदगी और सच्ची पत्रकारिता अंचल  में देखी जा सकती है. जहां नहीं सिर्फ उन्हें दूर क्षेत्र का सामना करना पड़ता है बल्कि इसके साथ-साथ वह अपने पत्रकारिता के लिए भी एक नई मकान तलाश रहे होते हैं. ग्रामीण क्षेत्र की परिस्थितियों उनकी समस्याएं और उनकी खबरें शहरों के बैठे हुए लोगों तक पहुंचे यह उनके लिए हम चुनौती भी होती है. वक्त पर वह खबर भी भेजते हैं हालांकि आज की तकनीकी दौर में उनके लिए खबरें भेजना आसान जरूर हो गया है, लेकिन हम पिछले दो दशकों में उनके संघर्ष को देख सकते हैं कि किस तरह से इन्होंने अपनी पत्रकारिता को जिंदा रखा है और अपनी पहचान को भी और पत्रकारों के अखबार के मीडिया के पहचान को , मेरी तरफ से उन लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं जो ग्रामीण क्षेत्रों में  पत्रकारिता कर रहे है. मौके पर रोहित कुमार, राकेश सिंह, बसंत पंकज,  प्रमोद तिवारी, देवनारायण गंझू, अनिल पांडेय, संजय तिवारी, जितेंद्र राना, अशोक सिंह, जय प्रकाश साहा, अखिलेश गिरि, अरूण चौरसिया , मनोज प्रसाद, संजय ओझा, संजय गुप्ता सहित रांची और आस पास के पत्रकार मौजुद थे.

मैक्लुस्कीगंज 13 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - वनभोज में शामिल छात्र, शिक्षक व निदेशक. मैक्लुस्कीगंज स्थित कंचेनजंगा इंटरनैशनल स्कूल का वनभोज डेगाडेगी नदी तट पर आयोजित किया गया. वनभोज में विद्यालय के नर्सरी से कक्षा 6 तक के छात्र शामिल हुए. विद्यालय द्वारा आयोजित वनभोज में मुख्य रूप से विद्यालय के निदेशक कमल मुंडा उपस्थित थे. वनभोज पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वनभोज प्राचीन काल से आयोजित की जा रही है. वनभोज समाजिक एकता का प्रतीक भी माना गया है. वृक्षों की छाया में वनभोज जैसे आयोजन से हमे प्रकृति से प्रेम व इससे जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है. कहा कि शिक्षण, व्यायाम आदि के साथ साथ हमारे जीवन में प्रवास भी आवश्यक है, इससे हमारे मस्तिष्क में नये नये विचारों का संचार और चहुंमुखी विकास होता है. तत्पश्चात शिक्षकों ने छात्र छात्राओं के बीच नाच गान, कई तरह के खेल, वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण आदि के प्रति जागरूक किया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशांत पाठक, दीपिका कुमारी, पूनम कुमारी, रीना कुमारी, प्रियम्वदा कुमारी, विनीता कुमारी, सुषमा कुमारी, गीता, संतोष कुमार, फुलमनी देवी सहित अन्य मौजूद थे.

मैक्लुस्कीगंज 12 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेसि. फ़ोटो 2 - ओस की जमी बूंदे स्वेत चादर सा. मैक्लुस्कीगंज में ठंड ने एक बार पुनः कहर बरपाना शुरू कर दिया है, बढ़ी कनकनी, ठिठुरे लोग. मैक्लुस्कीगंज में पारा लुढ़का, तापमान में लगातर गिरावट हो रही है. लगातार तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है, शुक्रवार की सुबह लगभग 6:15 बजे मैक्लुस्कीगंज निवासी एंग्लो समुदाय के बॉबी गॉर्डन के घर में लगे तापमान मापक यंत्र से 5 डिग्री व नावाडीह में एक छात्रा ने अपने घर में 4.5 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया. उधर कड़कड़ाती ठंड में मैक्लुस्कीगंज चीनाटांड में प्रातः भ्रमण पर निकले लोगों को अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, खेत खलिहानो पर ओस की जमी बूंदे साफ साफ देखने को मिल रहा था. सुबह व संध्या में शीतलहरी से कनकनी बढ़ने से ठिठुरन बढ़ी गयी है. वहीं दिन भर खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस किया. आमजन अपने कार्यों को जल्द निबटाने में व्यस्त दिखे. ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया, स्वेटर, टोपी व मफलर से ढंके देखे गये. मालूम हो कि मैक्लुस्कीगंज में ठंड का प्रकोप पिछले पांच दिनों से बढ़ा हुआ है. ठंड बढ़ने से बच्चे बुढ़ों के साथ साथ पालतू पशुओं में भी असर देखने को मिल रहा है.

मैक्लुस्कीगंज 12 जनवरी 2024 फ़ोटो 2 - निमंत्रण पत्र व पूजित अक्षत करती मुखिया सहित अन्य. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ स्थल अयोध्या से आये पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र लपरा पंचायत में लोगों के घर घर जाकर वितरण किया गया. पंचायत की मुखिया पुतुल देवी, वार्ड सदस्य रुत खलखो ने चट्टीनदी में, वहीं बासुदेव ठाकुर, दीपक ठाकुर अनिल साव, जितेंद्र यादव अन्य ने नावाडीह के मोनाटोला में पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र वितरण किया. इस दौरान कहा गया कि आगामी 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे मैक्लुस्कीगंज सहित अन्य जगहों के सभी घरों में दीपोत्सव मनाया जायेगा.

मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल. प्राप्त जानकारी के अनुसार मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के कुवार पतरा निवासी लक्ष्मण उरांव, पिता स्व रमण उरांव के विरुद्ध माननीय न्यायालय सदर कोर्ट रांची से परिवाद से उनके विरुद्ध अजमानतीय वारंट जारी किया गया था. सूचना पर मैक्लुस्कीगंज थाना के सअनि मिर्जा सोरेन ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

मैक्लुस्कीगंज 12 जनवरी 2024 जेपीएस मोहन नगर डकरा में स्वामी विवेकानंद के जयंति के रूप मे राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया. झारखंड पब्लिक स्कूल मोहन नगर डकरा मे स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षिका द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान विधायलय के प्राचार्य अभिषेक कुमार चौहान के द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चो को उनके सिद्धांतो एवं आदर्शो का पालन करने एवं अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही. साथ ही अपने भाषण मे बताया कि युवा ही हमारे देश के भविष्य है. मौके पर विधायलय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे.

विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों में जिज्ञासा जगाती है- अनिल सिंह. रॉयल प्रोगेसिव स्कूल में आयोजित हुआ विज्ञान प्रदर्शनी रॉयल प्रोगेसिव स्कूल मोहननगर में विद्यार्थियों के द्वारा बनाये गए आकर्षक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी में 50 मॉडल और 12 स्टॉल लगाए गए थे. जिसमें चंद्रयान, पर्यावरण संरक्षण, स्वछता, प्रदूषण रोकथाम, पानी बचाव, सहित विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किये. इस आयोजन का उद्घाटन केडीएच परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने फीता काट कर किया. इस दौरान केडीएच पीओ ने विज्ञान प्रदर्शनी मेला पर कहा कि विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित से बच्चों में जिज्ञासा जागती है. साथ ही बच्चों में छुपी प्रतिभा में निखार आता है. वही विद्यालय के अध्यक्ष नंदलाल चौहान ने कहा आज का युग विज्ञान का युग है और इस तरह के आयोजन से उन्हें रक प्लेटफॉर्म मिलेगा. अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. बच्चों द्वारा बनाये गये विभिन्न मॉडल की सराहना की. प्राचार्य रामबली चौहान ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर रचनात्मक शैली का विकास करने के साथ वैज्ञानिक सोच को बढ़ाना है. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया. मौके पर नसीब चौहान, रमेश चौहान, मनिंदर सिंह, प्रदीप नायक, धीरज सिंह, भैरो बनर्जी, अरुण कुमार चौहान, धनंजय कुमार, कंचन कुमारी, नीतू कुमारी, सुरति, हरप्रीत, अनुप्रित, संजू, श्रद्धा, निधि सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे.