मैक्लुस्कीगंज 11 जनवरी 2024 झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन व झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सयुंक्त रूप से दिशोम गुरु माननीय शिबू सोरेन का 80 वां जन्मदिन मनाया गया. झाकोमयू एन०के० एरिया के कार्यालय डकरा में आयोजित कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गूरू जी लम्बी उम्र की कामना ईश्वर से किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से रंथू उराँव, विक्रंम मिंज, बालमुकुंद पाण्डेय, नरेश गझू, सुरज मुणडा, दिलीप गंझू, तानेशवर उराँव, लालचंद लोहरा, रमेश तुरी, मनोज मुंडा, कुलदीप मुणडा, बिजय तुरी, संजोग कुजूर सहित बड़ी जबकि में सदस्य शामिल थे.

मैक्लुस्कीगंज 11 जनवरी 2024 सिटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ अभियान के तहत खलारी प्रखण्ड के लपरा पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया. पंचायत के राउमवि कोलपारा में लपरा मुखिया पुतुल देवी की उपस्थिति में उक्त विद्यालय के बच्चों ने रैली निकालकर व सिटी बजाकर गांव के टोलों मुहल्लों का भ्रमण किया. पोषक क्षेत्र के अंतिम घरों में रहने वाले कुछ बच्चों को सिटी दिया गया. स्कूल आते वख्त सिटी बजाकर अपने आस पड़ोस में रहने वाले अन्य बच्चों को भी स्कूल तक पहुंचाने के लिए जागरूक करने की अपील किया गया. इस अभियान में शिक्षक गजाधर प्रसाद यादव, स्वपन्न कुमार राम, रामलाल मुंडा, सन्तोष प्रसाद, सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बासुदेव उरांव सहित ग्रामीण शामिल थे.

जेएमएम प्रखण्ड कार्यालय में शिबू सोरेन का 80वाँ जन्मदिन समारोह पुर्वक मनाया गया असहायों व वृद्ध गरीबो को बांटा गया कंबल झारखंड मुक्ति मोर्चा खलारी प्रखंड कमेटी ने प्रखंड कार्यालय करकट्टा परिसर में माननीय शिबू सोरेन का 80वाँ जन्मदिन समारोह पुर्वक मनाया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्री सोरेन के बताये हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. साथ में उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर दबे कुचले सहित अंतिम पायदान में जीवन यापन करने वाले लोगों की सेवा करने संकल्प लिया. कर्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान ने वहीं संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष कलाम रिजवी ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के जरूरतमन्दों के बिच कम्बल का वितरण किया गया. इस अवसर पर जन्मदिन प्रशाद के रूप खीर का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में जिला से आये नन्दू मेहता, मुकेश यादव, जैनुल खान, सुभाष चंद्र प्रसाद, चितरंजन सिंह, दिनेवर सिंह, कमलेश प्रसाद, प्रवीण प्रशाद, विक्की मुंडा, प्रेम केसरी, शंभू दास, मोहम्मद इस्लाम, हैदर खान, गौरव कुमार सिंह, चितरंजन सिंह, कल्मतिया भोगता, पूनम देवी सहित सेकड़ों लोग उपस्थित थे

मैक्लुस्कीगंज 11 जनवरी 2024 मायापुर पंचायत के राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोनका परिसर में ग्रामीणों का एक बैठक किया गया. बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामदेव गंझू ने किया. बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीणों ने शिक्षकों को समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने पर नाराज़गी व्यक्त किया. बैठक में दो ही शिक्षक नियुक्त है इस पर शिक्षकों की संख्या बढ़ाने सहित महिला शिक्षक की मांग पर विभाग को आवेदन देने पर विचार विमर्श कर प्रस्ताव लाया गया. समिति के अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों के साथ साथ अभिभावक भी अपने बच्चों को साफ सफाई का ध्यान रखकर गांव के ही विद्यालय में भेजे. गणतंत्र दिवस आदि कार्यक्रम में पोषक क्षेत्र के अभिभावकों से विद्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील किया गया. वहीं ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में प्याऊ का उचित व्यवस्था करने की बात कहा. बैठक में प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा, शिक्षक रुपेश गिरी, बैठक में वार्ड सदस्य पूनम देवी, श्यामलाल गंझु, भोला गंझू, रत्नी देवी, बिलासो देवी, बिसनी देवी, लाला गंझू, रामलाल गंझू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

मैक्लुस्कीगंज   10 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - जांच करते चिकित्सक व अन्य. मैक्लुस्कीगंज जोभिया स्थित जागृति विहार परिसर में रोटरी क्लब रांची मिड टाउन व राज हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रूप से डॉ नीलम संजीव उपस्थित थे. लपरा पंचायत के नावाडीह, हेसालौंग, लपरा, जोभिया, डुमारो सहित आसपास से शिविर में आये लगभग सौ लोगों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सीय सलाह देते हुए निःशुल्क दवा दिया गया. इस दौरान जागृति विहार के सचिव राजेश प्रशांत ने रोटरी क्लब व अन्य अतिथियों को संस्था द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों को विस्तार से बताया. तत्पश्चात अतिथियों ने  जागृति विहार परिसर में संस्था द्वारा संचालित वात्सल्य विद्यालय का भी भ्रमण किया व वहां अध्ययनरत छात्र छात्राओं से मिलकर पठन पाठन से सम्बंधित सामग्री का वितरण किया. शिविर में उपस्थित ग्रामीणों के बीच गर्म कपड़े व शॉल का वितरण किया गया. अतिथियों ने संस्था को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सराहना की. लौटने के क्रम में क्लब के सदस्यों सहित चिकित्सकों का दल दुल्ली स्थित सर्वधर्म स्थल गए. शिविर को सफल बनाने में डॉ नीलम संजीव के अलावे रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष मंजू गंभीर, सचिव भूपिंदर सिंह जग्गी, कोषाध्यक्ष दीप्तेश नवल सहित संस्था के सचिव राजेश प्रशांत, सलोनी, काशीनाथ ठाकुर, लूसी बाड़ा, मीणा कुमारी अन्य का सराहनीय योगदान रहा.  

मैक्लुस्कीगंज      10 जनवरी 2024 मैक्लुस्कीगंज फ़ूड पॉइंट जोभिया में  ग्रामीणों की एक बैठक की गयी. अध्यक्षता लपरा मुखिया पुतुल देवी ने किया. बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर मैक्लुस्कीगंज के जोभिया स्थित डेगाड़ेगी नदी तट पर मेला के आयोजन पर विशेष चर्चा किया गया. 14 जनवरी को आयोजित मेले को लेकर मेला स्थल की साफ सफाई, अतिथियों का स्वागत, मेला का माह प्रसाद वितरण सहित मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, खोड़हा टीम की सुविधाओं व अन्य विषयों पर विचार विमर्श किया गया. तत्पश्चात उपस्थित लोगों के सहमति से मेला के सफल आयोजन हेतु एक संचालन समिति का गठन किया गया. जिसमे संरक्षक शेखर बोस, मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो, डुमारो मुखिया सुनीता खलखो, लपरा मुखिया पुतुल देवी, मुखदेव गोप, जितेन्द्रनाथ पांडेय, सुशील तिवारी, प्रभु मुंडा, रबिन्द्र यादव, हरेंद्र उरांव, बसन्त मिस्री, बिरजा उरांव, अध्यक्ष भुनेश्वर प्रजापति, उपाध्यक्ष शशि प्रसाद साहू, सचिव रामबिलास गोप, सह सचिव रामभजन सिंह, कोषाध्यक्ष रामेश्वर गंझू, उपकोषाध्यक्ष महादेव राणा सहित अन्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.

वित्त रहित संयुक्त शिक्षा संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर +2 आदर्श उच्च विद्यालय मैक्लुस्कीगंज के शिक्षकों संग कर्मी एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर रहे. शिक्षकों ने अपनी प्रमुख मांगो को लेकर बताया कि विद्यालय को सरकारी कर घाटा अनुदान दिया जाए, वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र छात्रओं को बिना भेदभाव के सभी सुविधाएं दि जाए. अनुदान की अनुसंशा को वर्ष 23-24 से किया जाए सहित अन्य मंहगे शामिल है. मौके पर प्राचार्य आदित्य प्रसाद साहू, राधा देवी, लखन प्रसाद साहू, एडवर्ड मरांडी, आरके शुक्ला, सुधीर पांडेय,  गोपाल प्रसाद, निर्मल कुजूर, मनोहर महतो उपस्थित थे.

मैक्लुस्कीगंज   9 जनवरी  2024 फ़ोटो 1  - न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेसि. मैक्लुस्कीगंज में ठंड ने एक बार पुनः दस्तक दी है, बढ़ी कनकनी, ठिठुरे लोग. मैक्लुस्कीगंज के तापमान में गिरावट हो रही है. मंगलवार को मौसम ने करवट ली है. बादल छटने के बाद मैक्लुस्कीगंज का पारा अचानक 5 डिग्री नीचे लुढ़का है. मंगलवार की सुबह लगभग 6:10 बजे मैक्लुस्कीगंज निवासी एंग्लो समुदाय के बॉबी गॉर्डन के घर मे लगे तापमान मापक यंत्र से लगभग 8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. उधर दिन भर खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस किया. ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया, स्वेटर, टोपी व मफलर से ढंके देखे गये. मालूम हो कि मैक्लुस्कीगंज में ठंड का प्रकोप पिछले तीन दिनों से बढ़ा हुआ है.

मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के अगरवा में अज्ञात अपराधियों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना है. घटना रविवार की देर रात लगभग 10 बजे की बताई जाती है. मिली जानकारी के अनुसार जंगल की तरफ से आये हथियारबन्द अपराधियों ने एक अज्ञात वाहन को जला दिया है. घटना स्थल उक्त थाना क्षेत्र के अगरवा टोला से पूर्व तेतरटांड़ स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के ठीक आगे बीच जंगल में है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दिया, और फिर कोयला तस्करी के लिए पहुंचे एक अज्ञात वाहन में आग लगा दिया. इस दौरान वाहन चालक के साथ मारपीट की गयी. घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए. 

Transcript Unavailable.