मैक्लुस्कीगंज  8 जनवरी 2024 झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति खलारी ने लपरा पंचायत के बहेराटांड़ में बैठक किया. बैठक में जिला सदस्यों में रतिया गंझू, प्रमोद महाजन उपस्थित थे. बैठक में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति संगठन व जयराम महतो के विचारों को मजबूती से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. तत्पश्चात कमिटी का विस्तार करते हुए महिला व पुरुष को लेकर अलग अलग मोर्चा का गठन किया गया. पुरुष मोर्चा में अध्यक्ष महावीर गंझू, सचिव मुन्ना गंझू, कोषाध्यक्ष सकूल गंझू व महिला मोर्चा में अध्यक्ष निशा देवी, सचिव कंचन देवी, कोषाध्यक्ष तेतरी देवी को बनाया गया. बैठक में बिरबल कुमार, विक्की कुमार, कृष्णा महतो सहित संतोष गंझू, देवराज गंझू, अखिलेश, निलेश, शिवराज गंझू, कृष्ण, सुखदेव गंझू, कुशल चंद्र महतो, विजय गंझू, दिलीप महतो, दीपक गंझू, दामोदर गंझू, अर्जुन, राजेंद्र महतो अन्य उपस्थित थे.

मैक्लुस्कीगंज 8 जनवरी 2024 मैक्लुस्कीगंज में बिजली चोरी करते आठ पकड़ाए, जुर्माना सहित प्राथमिकी दर्ज. प्राप्त जानकारी के अनुसार शीर्ष बोर्ड के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बचरा के अंतर्गत मैक्लुस्कीगंज में विद्युत ऊर्जा की चोरी के रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया. इस दौरान लपर में चट्टीनदी से दो व मायापुर के कोनका से छह कुल आठ लोग एलटी लाइन से टोका लगाकर विद्युत ऊर्जा की चोरी करते हुए विभाग के कर्मियों ने पकड़ा. अभियान का नेतृत्व कर रहे मंडार विधुत सहायक अभियंता आशीष कुमार मुंडा व एसडीओ राजेश बिरूवा ने बताया कि उक्त आठो ने विद्युत विभाग को राजस्व की क्षति पहुंचाई है. इस बाबत मैक्लुस्कीगंज थाना में उचित कार्रवाई हेतु मामला दर्ज कराया गया है. इस दौरान लाइन मैन बाबूलाल यादव, विजय कुमार अन्य बिजली कर्मी शामिल थे.

मैक्लुस्कीगंज 7 जनवरी 2024 फ़ोटो 4- शैक्षणिक भ्रमण पर छात्रों का दल. शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण पर मैक्लुस्कीगंज पहुंचा छात्रों का दल. रा कृत 10+2 नन्दलाल हाई स्कूल अरु लोहरदगा से छात्रों का एक दल शैक्षिणक भ्रमण पर मैक्लुस्कीगंज पहुंचा. भ्रमण पर आये 75 छात्रों का दल सहित शिक्षकों का स्वागत जोभिया स्थित फ़ूड पॉइंट पर महादेव राणा ने किया. दल का नेतृत्व कर रही शिक्षिका संगीता बाखला ने बताया कि वाणिज्य एवं इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर के विद्यार्थियों को एक दिवसीय शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण पर लाया गया है. इस दौरान छात्रों का दल जोभिया स्थित जागृति विहार, डेगाडेगी नदी आदि जगह का भ्रमण किया. इस अवसर पर सुरेश कुमार बाड़ा, गणेश उरांव, सुभ्रा महतो, कंचन कुमारी, अनिल उरांव सहित अन्य शिक्षक शामिल थे.

मैक्लुस्कीगंज 7 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - पूजित अक्षत कार्यक्रम, लपरा शिव मंदिर. मैक्लुस्कीगंज के सभी मंदिरों में पूजित अक्षत वितरित किया गया. 22 जनवरी को मंदिरों व घरों की सजावट और दीपोत्सव मनाने का किया गया निवेदन. रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मण्डल महामंत्री अनिल गंझू के नेतृत्व में श्रीराम जन्मभूमि में पूज्य संतों द्वारा पूजित अक्षत, श्रीराम जन्मभूमि का प्रतीकात्मक चित्र आमन्त्रण पत्र का वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हेसालौंग स्थित दामोदर नाथ शिवालय से किया गया. तत्पश्चात नावाडीह गायत्री मंदिर, लपरा शिवालय और मायापुर मंदिर भी पूजित अक्षत पहुंचाया गया. इस दौरान हिंदू माताओं बहनों व बन्धुओं को अवगत कराते हुए निवेदन किया गया कि समग्र हिंदू समाज के सहयोग एवं संघर्ष से आज यह शुभ अवसर प्राप्त हुआ है. बताया गया कि 22 जनवरी को अपने घर एवं नजदीक के मंदिर को अयोध्यापुरी जैसा सजाएं एवं दीपोत्सव मनायें. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शयमसूंदर सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, जितेंद्र भारतीय, शशि प्रसाद साहू, सुबोध रजक, कुलदीप साहू, आनन्द प्रसाद, मनोज गिरी , सुनील गिरी, मुखदेव गोप, अनिल गुप्ता, शिवनन्दन यादव, भवेश सिंह, दौलत शर्मा, अजय गुप्ता, मधुसूदन चौरसिया अन्य शामिल थे.

मेकलुस्कीगंज के आस पास के छेत्रो को विकसित करने को लेकर किया गया भ्रमण जिसमे CO सहित अन्य उच्च अधिकारि भी हुए सामिल

खालरी प्रखंड के हुटाप में गरीबों के बीच एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से की गई

पलामू एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव से लोगो में खुशी

मैक्लुस्कीगंज 6  जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - कम्बल वितरण करते परिवार संग आजसू नेता सहित अन्य. रामनगर में जरूरतमन्दों के बीच 127 कम्बल का वितरण. आजसू पार्टी के केन्द्रीय कमिटी सदस्य राजकुमार गुप्ता व उनकी धर्म पत्नी गीता राज गुप्ता ने हुटाप पंचायत एवं आसपास रामनगर, मायापुर, सरना, डेमधौड़ा, मस्जिद मोहल्ला, कृत धौड़ा आदि जगहों के गरीब, असहाय, दिव्यांगों व जरूरतमन्दों के बीच 127 कम्बल का वितरण किया. आजसू नेता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि खलारी व मैक्लुस्कीगंज में बारिश के बाद बढ़ती ठंड को देखते हुए बीपी कंस्ट्रक्शन के सौजन्य से कम्बल की व्यवस्था किया गया है. उन्होंने कहा कि बीपी कंस्ट्रक्शन के निदेशक भोला प्रसाद व भीम प्रसाद पिछले कई वर्षों से पूरे कोयलांचल में सामाजिक कार्यों सहित जरूरतमन्दों को सहयोग करने में सहभागिता निभाते आ रहे है. ठंड के मद्देनजर आगे भी कम्बल वितरण किया जाना है. मौके पर देनेंद्र प्रसाद गुप्ता, राकेश गुप्ता, रंजीत गुप्ता, मोबीन अंसारी, हसीना खातून, धनियां गंझू, महजु गंझू, कयूम अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.

महिला बंध्याकरण में 28 बंध्याकरण और एक पुरुष का हुआ nsb

सिटी बजाए स्कूल बुलाए कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को स्कूल बुलाने को किया गया प्रेरित