मोबाइल वाणी और मलेरिया और डायरिया के रोकथाम कैसे किया जाय इसकी विस्तृत जानकारी दी गई
फसलों को करेगी प्रभावित
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मैक्लुस्कीगंज 22 दिसम्बर 2023 फोयो 2 - शैक्षणिक भ्रमण पर लिटिल स्टार के छात्र व शिक्षक. मैक्लुस्कीगंज स्थित लिटिल स्टार एकेडमी के छात्र छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण किया, पिकनिक मनाया. भ्रमण के दौरान छात्रों का दल शिक्षकों के साथ पतरातू डैम पहुंचा. बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ पतरातु डैम में नौका का आनंद उठाया. पास ही पार्क में स्लाइडर और झूलों पर बच्चों न मस्ती किया. इस दौरान पतरातू डैम में आये साइबेरियन पक्षियों को करीब से देखा व शिक्षकों ने प्रवासी पक्षियों के बारे में बताया. छात्रों का दल ने पतरातु रांची मार्ग पर स्थित जलेबिया घाटी गये व मनोरम दृश्य का आनंद उठाया. इस अवसर पूर्णिमा कुमारी, अमृता कुमारी, सुनीता देवी, प्रेरणा कुमारी, सुमन कुमारी, लालकीशोर यादव, जितेंद्र गिरी सहित अन्य शामिल थे.
नक्सली बंदी का क्षेत्र में असर नहीं, सामान्य रहा वाहनों का परिचालन मैक्लुस्कीगंज में शुक्रवार को नक्सली बंदी का असर देखने को नहीं मिला। सामान्य दिनों की तरह बाजार खुले रहे,वाहनों का परिचालन होता रहा। लोगों ने नक्सली बंदी की परवाह न करते हुए सामान्य दिनों की तरह अपना काम किया। प्रखंड मुख्यालयों में भी सरकारी कार्यालय बैंक पोस्ट ऑफिस और दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं। विभिन्न मार्गो की बसों का परिचालन भी सामान्य रहा। मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हेसालौंग में लगने वाला साप्ताहिक हाट बाजार भी अन्य दिनों की तरह सामान्य तरीके से लगा जहां लोग अपनी जरूरत की खरीदारी करते दिखे। स्थानीय थाना की पुलिस भी सरकारी कार्यालयों, बैंक, पोस्ट ऑफिस सहित पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पेट्रोलिंग में लगी रही।
मैक्लुस्कीगंज 22 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 3 - मैक्लुस्कीगंज रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री. मैक्लुस्कीगंज में मौसम का मिज़ाज बदल रहा है. कड़ाके की सर्दी का आगाज़ शुरू हो गया है. पिछले दिनों हुई बारिश के बाद खिली धूप ने कनकनी बढ़ दी है. इन दिनों शाम होते ही शर्द हवाओं के कारण लोग घरों की ओर भाग रहे हैं. मैक्लुस्कीगंज के एंग्लो इंडियन समुदाय के बॉबी गॉर्डन के घर में लगे तापमान मापक यंत्र से रविवार की सुबह लगभग 6:15 बजे न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्शियस रिकॉर्ड किया गया. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष मैक्लुस्कीगंज का तापमान 0 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया था.
मैक्लुस्कीगंज 18 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 3 - चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गये ट्रिपल सवारी. मैक्लुस्कीगंज में लगातार चलाया जाएगा चेकिंग अभियान. मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों सघन मोटर साईकल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. अभियान में ट्रिपल लोड बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. साथ ही बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस व तेज़ गति से बाइक चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है. मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर से ने अभिभावकों व क्षेत्र वासियों से एक अपील की है कि बाइक अथवा अन्य किसी तरह का वाहन अपने बच्चों को न दे, अत्यंत जरूरी पड़ने पर भी लापरवाही न बरतें. उन्होंने कहा कि इन दिनों दुर्घटना में मृत्य डर बढ़ रही है, इसी के मद्देनजर वरीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है. बताया कि बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस व ट्रिपल सवारी सहित उपरोक्त किसी तरह की लापरवाही में पकड़े जाने पर (एमवी) मोटर वेहिकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी, जिसके बाद फाइन कटेगा और चालान सीधे घर पहुंचेगा. उन्होंने यह भी बताया कि अभियान 12 से शुरु हुआ है और 18 दिसम्बर तक लगभग 65 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है.
मैक्लुस्कीगंज 18 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 1 - डॉन बॉस्को एकेडमी में सजाया गया चरनी. कैरॉल गीत से क्रिसमस का आगाज़, घर घर पहुंचा रहे प्रभु यीशू के जन्म का संदेश. सज रही चरनी, शुरू हुई तैयारियां. प्रभु का जन्मदिवस श्रद्धा और आस्था के साथ मैक्लुस्कीगंज स्थित एंग्लिकन द बैप्टिस्ट चर्च व कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थनाओं, कैरॉल गायन और प्रभू के संदेश के साथ मनाया जाएगा. मैक्लुस्कीगंज स्थित मसीही आराधनालयों में क्रिसमस के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे. कैरॉल गायन से प्रभु यीशू के जन्म का संदेश घर - घर पहुंचाया जा रहा है. क्रिसमस को लेकर घरों और गिराजघरों में तैयारियां शुरू हो गयी है. रंग रोगन के साथ रंग बिरंगी रोशनी से क्रिसमस ट्री व चरनी तैयार करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. गिरजाघरों के साथ साथ सेवा मार्ग मध्य विद्यालय, डॉन बॉस्को एकेडमी आदि स्थानों व घरों में क्रिसमस की तैयारियां चल रही है. घरों व मसीही आराधनालयों को रंगीन रोशनी व दीपक से सजाए जा रहे हैं. क्रिसमस पर बनाए जाने वाले पारम्परिक पकवानों की तैयारियां चल रही है. बाजारों में क्रिसमस को लेकर खरीदारी प्रारंभ हो गयी है.
मैक्लुस्कीगंज 18 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 2 - बैठक करते रैविमो के सदस्य व ग्रामीण. मैक्लुस्कीगंज के हेसालौंग गंझूटोला में रैविमो का एक बैठक नावाडीह शाखाध्यक्ष शिवनारायण लोहरा की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में रैयत विस्थापित मोर्चा द्वारा आगामी दिनांक 20 दिसम्बर दिन बुधवार को सीसीएल एनके एरिया बन्दी कार्यक्रम को शामिल होकर सफल बनाने का निर्णय लिया गया. जिसमें नावाडीह, हेसालौंग, मायापुर, सरना चीनाटांड अन्य जगहों से भारी संख्या में मोर्चा के सदस्य सहित अन्य शामिल होंगे. संचालन हेमलाल गंझू ने किया. बैठक में रामधारी गंझू, रमेश साहू, भरत महतो, कृष्णा गंझू, सुनील मुंडा, कुलदीप गंझू, अजय गंझू, सुरेंद्र गंझू, सुकरा गंझू अन्य मौजूद थे.
