Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मैक्लुस्कीगंज 16 जनवरी 2024 मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हेसालौंग चितरीगढ़ा में हथियार के बल पर ट्रैक्टर की लूट. घटना सोमवार की रात लगभग बारह बजे की बताई जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हेसालौंग बहेराटांड निवासी संजय लोहरा का ट्रैक्टर हेसालौंग से अपने कार्यो को निबटाकर वापस घर लौट रहा था, इसी क्रम में उक्त थाना क्षेत्र के हेसालौंग चितरीगढ़ा के निकट झाड़ियों में छुपे अज्ञात अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक व मजदूर को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया, चालक के साथ मारपीट की व दो अपराधी ट्रैक्टर लेकर बघमरी पिकेट के रास्ते बालूमाथ की ओर भाग गए. कुछ दूर पहुंचने के बाद बाकी के अपराधी भी चालक व मजदूर को कब्जे से मुक्त कर बाइक से उसी रास्ते से फरार हो गए. मुक्त होने के बाद घटना की सूचना ट्रैक्टर मालिक सहित अन्य को दिया गया. चालक ने बताया कि अपराधियों की संख्या चार थी, और सभी मंकी टोपी पहने हुए थे. काफी खोजबीन के पश्चात भुक्तभोगी ट्रैक्टर मालिक ने मैक्लुस्कीगंज थाना में मामला दर्ज कराया है. ज्ञात हो कि 27 दिसम्बर की रात भी मैक्लुस्कीगंज व बालूमाथ थाना के सीमांत स्थित दामोदर नदी तट से मैक्लुस्कीगंज निवासी दानिश अंसारी की महिन्द्रा ट्रैक्टर को हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट लिया था. एक महीना के अंदर ट्रैक्टर लूट की यह दूसरी घटना है.

मैक्लुस्कीगंज 16 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - 1 डिग्री रिकॉर्ड. फ़ोटो 2 - गेटवे ग्रीन परिसर में खड़ी कार पर जमी बर्फ की मोटी परत. फ़ोटो 3 - खलिहान व फसलों पर ओस की जमी बूंदे. झारखंड में कश्मीर के नाम से मशहूर मैक्लुस्कीगंज में ठंड का कहर जारी है. 12 दिनों में 12 डिग्री तक गिरा तापमान. पारा लुढ़ककर 1 डिग्री पर पहुंचा. जिसे तापमान मापक यन्त्र से मैक्लुस्कीगंज में सुबह लगभग 6:30 बजे रिकॉर्ड किया गया. गेटवे ग्रीन परिसर में खड़ी कार अन्य वाहनो पर जमी हुई बर्फ की मोटी परत रात की जबरदस्त ठंड का साफ साफ सबूत है, इतना ही नहीं मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के चीनाटांड, लपरा, नावाडीह, हेसालौंग, जोभिया, कोनका, दुल्ली आदि क्षेत्रों में घर के बाहर रखे बर्तन, प्लेट में बचा हुआ पानी भी जमा हुआ पाया गया. क्षेत्र के खेत खलिहान सहित फसलों पर ओस की जमी बूंदे स्वेत चादर सा प्रतीत हो रहा था. यह अद्भुत नजारा को कई लोगों ने कैमरे में कैद करते दिखे. शायद कुछ इसी तरह के नजारे को देखने के लिए पर्यटकों का जमावड़ा मैक्लुस्कीगंज में जाड़े के दिनों में रहता है. बहरहाल ठंड से बच्चे रोमांचित हुए वहीं आमजन परेशान. विद्यालय जाने वाले छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ा. पालतू पशुओं पर भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है. सर्द हवा ने कनकनी बढ़ा दी है, वहीं दिन भर खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस लिया.

Mhilaon ko mobile vaani ki istemal ki di gai jankari

जिनको हार्ट की समस्या है वो अपना इलाज फ्री में करवा सकते हैं

मैक्लुस्कीगंज 15 जनवरी 2024 मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के ग्रामीणों ने सांसद, विधायक व रेल मंत्रालय के प्रति जताया आभार. लगभग दो वर्षों के बाद पलामू एक्सप्रेस ट्रेन का पुनः ठहराव मैक्लुस्कीगंज स्टेशन में हुआ, जिसे रविवार देर रात लगभग 10,40 में रांची सांसद संजय सेठ व कांके विधायक समरीलाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना किया. कोरोना काल के समय में ट्रेनों का परिचालन बन्द कर दिया गया था. स्थिति सामान्य होने के बाद जब ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ तब से मैक्लुस्कीगंज स्टेशन में शक्तिपुंज एक्सप्रेस व पलामू एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव पूर्णतः बन्द कर दिया गया था. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों ने लंबे समय से एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव को लेकर राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, स्थानीय सांसद संजय सेठ व विधायक समरीलाल सहित रेलवे अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया था. काफी प्रयासों के पश्चात रेलवे द्वारा एक पत्र जारी कर मैक्लुस्कीगंज स्टेशन में पलामू एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित किया गया. इस कार्य में स्थानीय सांसद संजय सेठ का सराहनीय योगदान रहा. इस बाबत मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के ग्रामीणों सहित भापजा कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है. आभार व्यक्त करने वालों में विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह, शेखर बोस, संदीप राजदान, मुखदेव गोप, जितेन्द्रनाथ पांडेय, आरसी फ़्लेमिंग, रबिन्द्र मुंडा, अनिल गंझू, अरविंद सिंह, सचिन गिरी, मनोज गिरी, कार्तिक पांडेय, सुनील गिरी, रामसेवक प्रसाद, सुबोध रजक, प्रीतम साहू, रामसूरत यादव, कुलदीप साहू, प्रदीप साहू, पवन साहू, नागदीप यादव अन्य मौजूद थे.

मैक्लुस्कीगंज 15 जनवरी 2024 फ़ोटो 3 - अलाव का सहारा लेते बिरहोर. मैक्लुस्कीगंज में ठंड का कहर जारी है, बढ़ी कनकनी हुई है, ठिठुरन से आमजन परेशान है. सोमवार को प्रातः 6 बजे लगभग 3 डिग्री नन्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. उधर कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए आमजन अलाव का सहारा लेने को विवश है. मैक्लुस्कीगंज में रहे रहे आदिम जनजाति समुदाय के बिरहोर समुदाय सहित चौक चौराहों पर ठंड से बचाव के लिए अंचल प्रशासन ने लकड़ी व अलाव की व्यवस्था किया.

मैक्लुस्कीगंज 15 जनवरी 2024 सीसीएल प्रबंधन के सकारात्मक पहल व आश्वासन के बाद यूसीडब्ल्यू ने 17 तारिक से जारी धरना स्थगित करने का लिया निर्णय. यूसीडब्ल्यू एटक के द्वारा असंगठित मजदूरों की लंबित समस्याओं को लेकर जारी इंकलाब पर सीसीएल प्रबंधन ने सकारात्मक पहल दिखाया. यूसीडब्ल्यू के असंगठित अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि असंगठित मजदूरों के सीएमपीएफ भुगतान हेतु तय धरना का कार्यक्रम को एसओपी ज्योति कुमार से सकारात्मक वार्ता व पहल के बाद 17 तारीख होने वाले धरना को अस्थगित किया गया है. वार्ता एसओसी ऑफिस में किया गया. वार्ता में सभी असंगठित मजदूर के प्रति सीसीएल एनके प्रबंधन एवं यूसीडब्ल्यू पूरी ईमानदारी से प्रयासरत्त है साथ ही सभी असंगठित मजदूर एक होकर कोल नीति के साथ उत्पादन में सहयोग करें. वहीं मजदूर नेता अशोक राम ने कहा कि एसओपी यदि दिए गए समय अवधि के अनुसार कोई सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा. जिसकी सारी जिम्मेवारी एनके प्रबंधन की होगी.