अपने तथा अपने बच्चों को दुर रखें।
झारखण्ड राज्य के रांची ज़िला से जयवीर यादव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि शिक्षा बहुत ज़रूरी है। बच्चों को शिक्षित इसीलिए करते है कि बच्चे समाज में अपनी पहचान बना पाए और अपनी जीविका को अच्छे से चला पाए। शिक्षा से बच्चों को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। बहुत अभिभावक अच्छी शिक्षा के लिए बच्चों को दूर स्कूल में भेजते है लेकिन बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते है। वही बच्चे अभिभावक से दूर रह कर बाहर की मौज़ में लिप्त हो कर शिक्षा अच्छे से ग्रहण नहीं कर पाते है। बच्चों को निगरानी में रख कर शिक्षित करना चाहिए ।
महिला बांधयाकरन
मेला समिति सदस्यों व स्थानीय मुखिया के बीच मोबाइल वाणी पर चर्चा. नमस्कार साथीयों मैं रोहित कुमार रांची जिला के मैकलुकीगंज से आपका स्वागत करता हूं. साथियों आज मैने मैक्लुस्कीगंज में डेगाडेगी मकर संक्रांति मेला समिति सदस्यों व स्थानीय मुखिया के बीच आयोजित एक वनभोज बैठक में मोबाइल वाणी पर विस्तृत जानकारी दी । की कैसे हम मोबाइल वाणी के माध्यम से अपने आसपास के छेत्रों के खबरों को सही समय पर बिना देर किए लोगों तक पहुंचा सकते हैं । और लोगों को इसपर चल रहे ताजा खबरों के साथ साथ अन्य जानकारी जैसे की रोजगार से जुड़ी खबरें, खेती,स्वास्थ्य और अन्य मनोरंजन की जानकारी लोगों को मिलती रहे। साथियों ऐसे ही ताजा तरीन खबरें और मनोरंजन की जानकारी के लिए सुनते रहें रांची मोबाइल वाणी धन्यवाद,,,,,,
मैक्लुस्कीगंज 18 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - छाया कोहरा, धीमी गति से चलती रेलगाड़ी. मैक्लुस्कीगंज में लगातार पड़ रही ठंड के बाद छाया कोहरा. लागातार तापमान में गिरावट हो रही थी. बीते मंगलवार की सुबह लागभग 6 बजे न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. पिछले दो दिनों से कोहरा छाया हुआ है, जिससे ठंड तो महसूस किया जा रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहा. गुरुवार को पूरे दिन बादल व कोहरा छाये रहने से मौसम में ठंढक थी, लगभग 10 बजे कोहरा से निजात मिला. विजिबिलिटी 20 मीटर के लगभग था, इस दौरान मैक्लुस्कीगंज चामा बालूमाथ मुख्य मार्ग पर वाहनों की रफ़्तार धीमी रही, हेड लाइट जला कर चलना पड़ा. वहीं रेलगाड़ियों की गति भी धीमी रही. विद्यालय जाने वाले बच्चों को समस्या का सामना करना पड़ा.
श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मैक्लुस्कीगंज नावाडीह, हेसालौंग के मंदिरों में भी तैयारी शुरू कर दिया गया है. लपरा शिव मंदिर में परिसर में स्क्रीन पर अयोध्या में पूजन का सीधा प्रसारण की व्यवस्था दिन के 11 बजे से किया गया है. समिति ने सभी लोगो से समय पर मन्दिर परिसर में आकर सीधा प्रसारण देखने का आग्रह किया किया है. संध्या में 501 दिया जलाने का निर्णय के साथ सभी के घरों में आतिशबाजी कर दीपोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया. समिति द्वारा दोपहर में खिचड़ी और शाम में खीर का भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा. वहीं हेसालौंग स्थित दामोदरनाथ शिवालय में भी श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के सीधा प्रसारण दीप प्रज्ज्वलन व खीर वितरण कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है. उधर नावाडीह में गायत्री मन्दिर परिसर में दीपोत्सव, कीर्तन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है. कार्यक्रम को उत्सव के रूप में भाग लेकर सफल बनाने के लिए सभी लोगो से अपील किया गया है.
मैक्लुस्कीगंज 17 जनवरी 2024 फ़ोटो 4 - वेडलॉक ग्रीन्स के बाहर पसरा रहा सन्नाटा. मैक्लुस्कीगंज में आयकर का छापा, पसरा रहा सन्नाटा. मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के कोनका स्थित ज़ीरो माइल रिसॉर्ट बाई वेडलॉक ग्रीन्स होटल में आयकर का रेड पड़ा है. सूचना के अनुसार आईटी के लगभग 15 सदस्यीय अधिकारियों का दल ने सुबह सुबह गेट के खुलते ही ज़ीरो माइल को अपने कब्जे में ले लिया. चारो तरफ एसएसबी के जवान खड़े थे. किसी को न अंदर न बाहर जाने दिया जा रहा है. वेडलॉक ग्रीन्स होटल धनबाद के बड़े कोयला कारोबारी दीपक पोद्दार की बताई जाती है. समाचार लिखे जाने तक अधिकारी जमे हुए है, देर रात और वरीय पदाधिकारियों की आने की सूचना है.
मैक्लुस्कीगंज 17 जनवरी 2024 फ़ोटो 2 - पुरस्कार देते अतिथियों संग प्र समिति के अध्यक्ष सहित अन्य. जाह्नवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मैक्लुस्कीगंज में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेन्द्रनाथ पांडेय व प्रीतम साहू ने संयुक्त रूप से भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित, पूजन कर हनुमान चालीसा के साथ किया गया. समारोह में छात्रों के बीच बोड़ा दौड़, टॉफ़ी दौड़, सौ मीटर, दो सौ व चार सौ मीटर रेस, रिले रेस, ऊंची कूद, लम्बी कूद, सुई धागा दौड़, गणित दौड़, चम्मच दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई. समारोह में उपस्थित विद्यालय के संरक्षण रामसेवक प्रसाद, अध्यक्ष जितेन्द्रनाथ पांडेय, सचिव सरजू प्रसाद साहू, सह सचिव दीपक प्रसाद, कोषाध्यक्ष कुलदीप प्रसाद साहू सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य लखन कुमार गुप्ता उपस्थित थे. वहीं समारोह में आये मैक्लुस्कीगंज थाना के सब इंस्पेक्टर सुमीत कुमार भगत ने आशीर्वचन देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य लखन कुमार गुप्ता ने किया. समारोह को सफल बनाने में संयोजक संजय प्रसाद साहू का सराहनीय योगदान रहा. इस अवसर पर शिक्षक रमाशंकर सिंह, सरिता गुप्ता, ममता गुप्ता, विजय कुमार, सुशीला कुजूर, पिंकी, रितिका कुमारी, लाल रत्न, सरिता कुमारी उपस्थित थे.
मैक्लुस्कीगंज 17 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - मैराथन दौड़ कार्यक्रम ममे प्रतिभागियों संग मुखिया सहित अन्य, लपरा पंचायत. खलारी प्रखंड अंतर्गत लपरा पंचायत व मायापुर पंचायत में नमामि गंगे योजना अंतर्गत राष्ट्र स्वच्छ गंगा मिशन के द्वारा स्वीकृत योजना के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. लपरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेसालौंग भुईयांटोली में बालक बालिकाओं के बीच कई तरह का खेल का आयोजन किया गया. जिसमें सौ मीटर व दो सौ मीटर रेस सहित सायकल रेस शामिल है. सौ मीटर में प्रथम स्थान कक्षा 8 से पूजा कुमारी, द्वितीय कक्षा 6 से शांति कुमारी, तृतीय स्थान कक्षा 8 से सपना कुमारी रही. दो सौ मीटर में प्रथम कक्षा 7 से अनुज उरांव, द्वितीय कक्षा 8 से अमन उरांव, तृतीय स्थान कक्षा 7 से विकास टानाभगत, सायकल रेस में प्रथम कक्षा 7 से सूरज राम, द्वितीय कक्षा 8 से अमन उरांव व तृतीय स्थान कक्षा 8 से नीरज कुमार ने प्राप्त किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित लपरा मुखिया पुतुल देवी व ग्राम प्रधान रबिन्द्र मुंडा, पंचायत सेवक परिक्षित महतो, पवन साहू ने संयुक्त रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक त्रिलोकी प्रसाद, ललिता कुमारी, अंजलि कुमारी संगीत कुमारी, किरण कुमारी अन्य मौजूद थे. उधर मायापुर पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गरतुवा टोला में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पंचायत की मुखिया पुष्पा खलखो ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया. इस मौके पर नूरजहां, कौशल कुमार, नेशा, चंदन गोराई अन्य शिक्षक मौजूद थे.
खालरी प्रखंड के राय में महिलाओं के बीच मोबाइल वाणी को सुनकर कैसे इसके माध्यम से स्वास्थ और अन्य जानकारी ली जा सकती है इसकी जानकारी माने महिलाओं को दी
