मैक्लुस्कीगंज 22 जनवरी 2024 फ़ोटो 3 - एलईडी में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, लपरा शिव। मंदिर. फ़ोटो 4 - लंगर, लपरा शिव मंदिर. अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लपरा शिव मंदिर में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण चलाया गया, जाह्नवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सहित अन्य देखने वालों की उमड़ी भीड़. संध्या में दीप प्रज्ज्वलित किया गया. लपरा शिवालय परिसर में पूरे दिन लंगर चलाया गया वहीं संध्या में आरती के पश्चात खीर का वितरण किया गया. इस अवसर पर मंदिर समिति के अलावे भारी संख्या में रामभक्त शामिल थे. मुख्य रूप से जितेन्द्रनाथ पांडेय, मनोज गिरी, सुरेंद्र यादव, अमित गुप्ता, रामबिलास गोप, सुनील गिरी, नवीन गिरी, अनिल गंझू, विजय, रामसेवक गुप्ता, सुबोध रजक, भोला गंझू, कपिंदर साहू, अजय साहू, रमेश गुप्ता, गणेश गुप्ता, सुदेश शर्मा, दौलत शर्मा, संदीप राजदान, मंटू साहू, हरेंद्र उरांव, सहित बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल थे. शोभायात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन मुस्तैद थी.

मैक्लुस्कीगंज 22 जनवरी 2024 फ़ोटो 5- कीर्तन में शामिल महिला श्रद्धालु. नावाडीह. श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मैक्लुस्कीगंज के नावाडीह में उत्सव मनाया गया. भजन कीर्तन का दौर पूरे दी चला. पुरोहित लोकनाथ पांडेय ने विधिवत पूजन कराया. संध्या में दिया जलाया गया, आरती के पश्चात महा प्रसाद का वितरण किया गया. पूरा क्षेत्र श्री राम के जयकारों व धुनों से गुंजयमान रहा. इस अवसर पर बासुदेव ठाकुर, कलिंदर ठाकुर, रोहित, दिनेश, नन्दलाल यादव, शिवनन्दन महतो, सुरेश यादव, प्रेम गुप्ता, अनिल गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, किशुन गंझू, राजिंदर साव, रामेश्वर गुप्ता, जितेंद्र यादव, मनोज यादव, मनपुरन यादव, नवीन यादव, रामवतार यादव, रबिन्द्र यादव सहित अन्य शामिल थे.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मैक्लुस्कीगंज  21 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - री फैक्ट्री स्थित हनुमान जी मंदिर परिसर में रामभक्त. मैक्लुस्कीगंज में रामभक्तों ने निकाला मोटर साईकिल जुलूस शोभायात्रा. 22 जनवरी श्री रामजन्म भूमि आयोध्या पूरी में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर मैक्लुस्कीगंज में शोभायात्रा निकाला गया. जिसमे मुख्य रूप से लपरा मुखिया पुतुल देवी उपस्थित थी. शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने सबसे पहले लपरा शिवालय से आशीर्वाद प्राप्त किया. तत्पश्चात जुलूस विकासनगर, कोनका देवी मंडप,  वन कार्यालय, री फैक्ट्री स्थित हनुमान जी मंदिर, हेसालौंग स्थित दामोदरनाथ मंदिर होते हुए नावाडीह गायत्री मंदिर पहुंचा. सभी जगहों पर जुलूस का स्वागत किया गया. जुलूस में जय श्री राम, बजरंग बजरंग के नारे व जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजयमान रहा. इससे पूर्व सभी गांव के मंदिरों व मार्गों को पताका से सजाया गया. जुलूस में मुख्य रूप से जितेन्द्रनाथ पांडेय, मनोज गिरी, सुरेंद्र यादव, अमित गुप्ता, रामबिलास गोप, सुनील गिरी, नवीन गिरी, अनिल गंझू, विजय, रामसेवक गुप्ता, सुबोध रजक, भोला गंझू, कपिंदर साहू, अजय साहू, रमेश गुप्ता, गणेश गुप्ता, सुदेश शर्मा, दौलत शर्मा, संदीप राजदान, मंटू साहू, हरेंद्र उरांव, सहित बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल थे. शोभायात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन मुस्तैद थी.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मैक्लुस्कीगंज 20 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - विदाई लेने वाले छात्रों संग एकेडमी के शिक्षक. मैक्लुस्कीगंज स्थित डॉन बॉस्को एकेडमी के दशवीं कक्षा के छात्रों को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई. कार्यक्रम की शुरुआत सहायक प्राचार्य जोशी टीडी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. तत्पश्चात एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग व सांस्कृतिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. सहायक प्रचार्य जोशी टीडी ने बताया कि मैक्लुस्कीगंज डॉन बॉस्को एकेडमी कोनका का यह 23 वां बैच होगा जो आईसीएसई परिक्षा 2024 में शामिल होगा. इस वर्ष एकेडमी से कुल 106 विद्यार्थी आईसीएसई दशवीं की परीक्षा में शामिल होंगे. इससे पूर्व विदाई लेने वाले सभी छात्रों को उपहार व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मौके पर संयुक्त रूप से केक काटा गया. इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक अरुण कुमार, नन्दलाल गुप्ता, केपी मोहंती, राकेश साह, नीतू सिंह, मनोज कुमार, जीना जोशी, केनेथ जेंनिग्स, शांति लकड़ा, विजय कुमार, मैक्सवेल डेविडसन, रजनी शाह सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दी.

मैक्लुस्कीगंज   20 जनवरी 2024 फोटो 2 - बैठक करते समिति के सदस्य. लपरा शिव मंदिर परिसर में पूजा समिति का एक बैठक जितेन्द्रनाथ पांडेय की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में श्री राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चर्चा किया गया. तत्पश्चात सर्वसम्मति से रविवार को शोभायात्रा यात्रा निकालने व इसके सफल आयोजन का प्रारूप तैयार किया गया. अध्यक्षता कर रहे जितेन्द्रनाथ पांडेय ने बताया कि मोटरसाइकिल शोभायात्रा मंदिर परिसर से आशीर्वाद प्राप्त कर लपरा विकास नगर, कोनका देवी मंडप होते हुए वन कार्यालय, हनुमान जी मंदिर, हेसालौंग दामोदर नाथ शिव मंदिर सहित अन्य जगहों पर जाएगी. जिसमे भारी संख्या में रामभक्तों से शोभायात्रा में शामिल हो भक्ति दिखाने का आग्रह किया है. बैठक में सुदेश शर्मा, विजय गुप्ता, मुकेश गिरी, मनोज गिरी, अमित गुप्ता, मधुसूदन चौरसिया, दौलत शर्मा अन्य मौजूद थे.

Transcript Unavailable.