रांची : रांची जिला बल में मांडर के पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर सेवानिवृत्त हो गए। वे एकीकृत बिहार में पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर बहाल हुए थे और वर्ष 1994 में कालबद्ध प्रोन्नति में पुलिस इंस्पेक्टर बने थे। रांची के ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने समाहरणालय में इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
Transcript Unavailable.
रांची : रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पांच पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. सौमित्र पंकज भूषण को बुंडू का नया थानेदार बनाया गया है. वहीं तत्कालीन बुंडू के थानेदार संजीव कुमार को पुलिस लाइन भेज दिया गया है.जगन्नाथपुर थाना में पदस्थापित रामजी कुमार को बुढ़मू का नया थानेदार बनाया गया. वहीं बुढ़मू के तत्कालीन थानेदार कमलेश राय को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है. लोअर बाजार थाना में पदस्थापित तारकेश्वर प्रसाद केशरी को नामकुम थाना भेज दिया गया है। साथियों ऐसे ही ताजा खबर और मनोरंजन की जानकारी के लिए सुनते रहे रांची मोबाइल वाणी न्यूज
बुढ़मू : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार बुढ़मू में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदाई कार्यक्रम बुढ़मू ब्लॉक के पंचायत सेवक नंदकिशोर महतो, एवं जनसेवक अनूप लिंडा के सेवानिवृत होने पर रखा गया। और दोनों का सेवा निवृत होने पर बुढ़मू ब्लॉक में विदाई समारोह का आयोजन बुढ़मू ब्लॉक के पंचायत सेवक नंदकिशोर महतो एवं जनसेवक अनूप लिंडा को शॉल ओढ़ा कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक प्रखंड के कर्मियों के द्वारा विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम में सेवानिवृत नंदकिशोर महतो और अनूप लिंडा ने बुढ़मू ब्लॉक में किए गए अपने कार्य अनुभव को लोगों के बीच बताया। मौके पर प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार, उप प्रमुख हरदेव साहू, जेई सहबाज अंसारी, ब्लॉक में कार्यरत कर्मी नील कुमार सहित प्रखंड सह अंचल के कई कर्मी उपस्थित थे।
मैक्लुस्कीगंज 31 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - प्रार्थना कराते पुरोहित व सहायक पुरोहित. फ़ोटो 2 - कार्यक्रम में उपस्थित एकेडमी के छात्र छात्रएं व शिक्षक. मैक्लुस्कीगंज स्थित डॉन बॉस्को एकेडमी में संत जॉन बॉस्को की पुण्य तिथि सेंट डॉन बॉस्को डे के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत लपरा पल्ली पुरोहित फादर हुबेरतुस बेक, पुरोहित विल्फ्रेड, एकेडमी के सहायक प्रचार्य जोशी टीडी व शिक्षक जॉली जोसेफ़ द्वारा संयुक्त रूप से एकेडमी परिसर में स्थापित संत जॉन की प्रतिमा के समक्ष मोमबती जलाकर व पुष्प अर्पित कर किया. समारोह में संत जॉन के जीवनी पर प्रकाश डाला गया, बताया गया कि सन्त जॉन का जन्म एक किसान के घर हुआ था. उनकी शिक्षा दीक्षा में माता पिता की गरीबी आड़े थी, फिर भी वे अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहे. जॉन बॉस्को के बारे में बताया गया कि उन्होंने अपना जीवन सड़क के किनारे गुज़र बसर करने वाले बच्चों, किशोर, अपराधी और न्याय से वंचित युवाओं की बेहतरी और शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने सज़ा के बजाये स्नेह, क्षमा, दया, त्याग पर आधारित शिक्षण विधियों का विकास किया, पुरोहितों ने कहा कि प्रतापी पुरुष को धन्य व बाद में वे संत घोषित हुए और युवाओं के पिता व शिक्षक संत जॉन बॉस्को के रूप में विख्यात और डॉन बॉस्को के नाम से लोकप्रिय हुए. पुरोहित ने एकेडमी में आयोजित पूण्य तिथि समारोह में उपस्थित छात्रों को भी संत की प्रेरणादायी कार्यो से प्रेरणा लेते हुए क्षमा, दया, त्याग की भावना को अपनाने की बात कही. इस दौरान एकेडमी के छात्रों के बीच नृत्य, गीत, क्विज, चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राकेश शाह, जीना जोशी, शांति लकड़ा, विजय कुमार, मैक्सवेल डेविडसन, निशा लॉरेंस स्ट्रांग, मुकेश कुमार, जोभी जोशी, शीतल, केपी मोहन्ती, वैभव प्रभू, पंकज कुमार, टिके प्रसाद, जैसन बैरेट सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे.
Transcript Unavailable.
Nk एरिया के VIP क्लब में हुआ आयोजन
Transcript Unavailable.
मैक्लुस्कीगंज 30 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 घायलवस्था में निरंजन कुमार. मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के बहेराटांड में हथियार के बल पर पेटीएमकर्मी से बाइक की लूट. घटना देर शाम 8: 13 की बताई जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार धमधमियां निवासी निरंजन कुमार लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र के केरी गांव से अपने कार्यों को निबटारा कर वापस अपने घर धमधमियां लौट रहा था. इसी क्रम में मैक्लुस्कीगंज के बहेराटांड़ के रास्ते धमधमियां जाने वाली मार्ग पर अज्ञात हथियार बन्द अपराधियों ने निरंजन के साथ मारपीट किया. व उसकी स्प्लेंडर मोटर साइकिल (नम्बर 5942) को लूटकर भाग गए. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल निरंजन को अस्पताल भेजवाया. भुक्तभोगी ने बताया कि अपराधियों की संख्या तीन थी, सभी छोटे हथियारों से लैस मंकी टोपी पहने हुए थे.
मैक्लुस्कीगंज 27 जनवरी 2024 मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धुर्वामोड़ स्थित टॉवर से बैटरी की चोरी, मामला दर्ज. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के कोनका धुर्वामोड़ स्थित जिओ टॉवर में लगे तीन बैटरी की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया. घटना को लेकर कम्पनी के टेक्नीशियन मिथलेश कुमार स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया है. वहीं पुलिस मामले को लेकर छानबीन शुरू दिया है.
