मैक्लुस्कीगंज 16 फरवरी 2024 फोटो 1 - प्रतिमा विसर्जन करते श्रद्धालु. लपरा विकास नगर. बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा धूम धाम से किया गया. शुक्रवार को नावाडीह, हेसालोंग, लपरा अन्य जगहों पर गाजे बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया. जुलूस पंडाल से शुरू हुआ जो निकटतम सरोवर तक गया. जुलूस में युवाओं को फिल्मी नागपुरी धुनों पर नाचते देखा गया. सरोवर तट पर वीणा पानी मां शारदे की प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोचारण कर पूजा आरती कर विसर्जन किया गया. कई जगहों पर प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया. इससे पूर्व बुधवार व गुरुवार को मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के लपरा, नावाडीह, हेसालौंग सहित जगहों पर विद्यादायिनी मां शारदे की पूजा प्रतिमा स्थापित कर किया गया. पूजा को लेकर विद्यार्थी एवं श्रद्धालुओं का विद्यालय एवं पूजा पंडालों में भीड़ देखा गया.
बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के खखरा पंचायत के पूर्व पंचायत अध्यक्ष बाबूलाल पाहन (55) वर्ष का आकस्मिक निधन शुक्रवार को हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक विगत एक महीने से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनके निधन पर झामुमो के जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम,प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वर साहु, शमीम बड़ेहार,कुदरत अंसारी,फलिंद्र मुंडा,मुखिया दशरथ उरांव, कुशेन्द्र पाहन आदि ने गहरा दुःख प्रकट किया है।
रांची/बुढ़मू : चान्हो के संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाघवार एकेडमी के बच्चे हुए सम्मानित।
चान्हो/सिलगाई स्थित ऐतिहासिक जतरा मेला को सफल बनाने के लिए चान्हो प्रखंड के चान्हो ब्लॉक मे माननीय विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।। ताकि ऐतिहासिक जतरा मे किसी तरह की कोई अनहोनी घटना न हो पाये और कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। मौक़े पर पार्टी के कई नेता,कार्यकर्ता एवं मुखिया उपस्थित रहे।
रांची/ बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र के ठाकुरगांव के पास एक चार चक्का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वाहन पलटने से वहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मैक्लुस्कीगंज 15 फरवरी 2024 फ़ोटो 2 - छाया कोहरा. मैक्लुस्कीगंज में बारिश के बाद बढ़ी ठंड फिर छाया कोहरा. लागातार तापमान में गिरावट हो रही थी. पिछले दो दिनों से कोहरा छाया हुआ है, जिससे ठंड तो महसूस किया जा रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेसि के आसपास रहा. गुरुवार को पूरे दिन बादल व कोहरा छाये रहने से मौसम में ठंढक थी, लगभग 9 बजे कोहरा से निजात मिला. विजिबिलिटी 20 मीटर के लगभग रही. इस दौरान मैक्लुस्कीगंज चामा बालूमाथ मुख्य मार्ग पर वाहनों की रफ़्तार धीमी रही, हेड लाइट जला कर चलना पड़ा. बढ़ती ठंड से विद्यालय जाने वाले बच्चों को समस्या का सामना करना पड़ा.
जगलों की सुरक्षा करना गांव वालो की भागी दारी होनी चाहिए
बारिश के साथ ओले गिरने से खेत में लगे फसल को काफी नुकसान हुआ है सबसे ज्यादा नुकसान मटर फूलगोभी टमाटर अनय फसलों को काफी नुकसान हुआ है साथ ही ठंड बढ़ गई है
बुढ़मू /ठाकुरगांव : बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र में विद्यादायिनी माँ सरस्वती की पूजा बुधवार को हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया। पूजा का मुख्य आकर्षण बुढ़मू , ठाकुरगांव,उमेडंडा रहा। यहां विभिन्न पूजा समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल बनाकर माँ सरस्वती की पूजा की जाती है। साथ ही विद्युत सज्जा भी काफी मनमोहक की जाती है। यहां मुख्य रूप से, सीएसी क्लब बुढ़मू,श्री वीणा संघ,विष्णु चौक,शारदा संघ निराला चौक,न्यू स्टार क्लब, बैंकमोड़,ब्लू डायमंड क्लब बाजारटांड़,न्यू इलेवन क्लब मंडाटांड़,किशोर संघ मिलन चौक,विवेकानंद युवा क्लब,चापाटोली,युवा क्लब हिसरी, मुरुपीरी, मुरगी समितियों द्वारा भव्य पूजा पंडाल बनाकर माँ शारदे की पूजा अर्चना की जा रही है। साथ ही क्षेत्र के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में भी सरस्वती पूजा हर्षोल्लास पूर्वक की जा रही है। दूर दराज से आते हैं श्रद्धालु....... बुढ़मू,ठाकुरगांव में आयोजित सरस्वती पूजा को देखने काफी दूर दराज से भी श्रद्धालु आते हैं। यहां रामगढ़, लातेहार, चतरा, मांडर, चान्हो, खलारी समेत अन्य जगहों से श्रद्धालु यहां के पांडालों व विद्युत सज्जा को देखने आते हैं। यहां प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को किया जाएगा। विधि व्यवस्था की कमान बुढ़मू मे थाना प्रभारी बुढ़मू रामजी कुमार, एवं ठाकुर गांव मे थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार संभाले हुए हैं।
किसानों का आन्दोलन को लेकर चर्चा व अपने विचार एक बातचीत डॉ विवेक मिश्रा के साथ.
