मैक्लुस्कीगंज 14 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - मां शारदे की आराधना करते भक्त, नावाडीह. बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धापूर्वक किया गया. मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के लपरा, दुल्ली, हेसालौंग, महुआटांड़, नावाडीह, मोनाटोला, जोभिया, बकुलियाटांड़ सहित अन्य जगहों पर विद्यादायिनी मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर व पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण कर पूजन किया गया. संध्या में आरती की गयी. कई जगहों पर प्रसाद के रूप में खीर व खिचड़ी का वितरण किया गया. विद्यार्थी एवं श्रद्धालुओं का विद्यालय एवं पूजा पंडालों में भीड़ देखा गया.
मैक्लुस्कीगंज 14 फरवरी 2024 फ़ोटो - मेले में उमड़ी भीड़. मैक्लुस्कीगंज में लगा रघुकुल मेला. बसंत पंचमी व सरस्वती पूजा के अवसर पर हेसालौंग खेल मैदान में रघुकुल मेला का आयोजन किया गया. मेले में श्रृंगार, खिलौने, पाठ्य सामग्री, कृषि, मिठाई आदि की दुकाने लगी. मेले में आने वाले लोगों ने जमकर खरीदारी किया. लॉक डाउन के बाद सामान्य होते माहौल में मेले को लेकर विद्यार्थियों में अलग ही उमंग देखा गया. मेला में आये युवकों द्वारा जिम्नास्टिक व करतब आकर्षण केन्द्र रहा. मेले के सफल संचालन में राजन कुमार, ब्रजेश प्रसाद, अविनाश कुमार, मनोज मुंडा, सुमीत कुमार साहू, गौरीशंकर साहू, रविशंकर साहू, सूरज कुमार, गुप्तेश्वर प्रसाद, रविन्द्र कुमार, कृष्णा प्रसाद सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा.
मैक्लुस्कीगंज 14 फरवरी 2024 फ़ोटो 3 - राख मलन करते पुरोहित सहित अन्य. माथे पर राख से क्रॉस का निशान बनाने के साथ कैथोलिक विश्वासियों का डेढ़ माह तक चलने वाला (चालीसा काल) उपवास से शुरू. मैक्लुस्कीगंज स्थित कैथोलिक चर्च में इसकी शुरुआत बुधवार को विश्वासियों के कपाल पर राख मलन के साथ हुई. उपवास पुण्य सप्ताह को गुड फ्राइडे तक चलेगा. कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अनुष्ठाता लपरा पुरोहित फादर विल्फ्रेड व सहयोगी पुरोहित हुबेरतुस बेक द्वारा बैगनी रंग का वस्त्र धारण कर संयुक्त रूप से समारोही प्रार्थना से किया गया. कहा कि समाज के लोग इन दिनों को दुःख भोग के रूप में मनाते हुए प्रभु यीशु के क्रूस पर दी गई बलिदान को याद कर प्रार्थना और उपवास रखकर सेवा कार्यों में लीन रहे. संदेश देते हुए कहा कि हम सभी मानव जाति में बुराई, द्वेश, पाप करने की प्रवृति है, कारण ईश्वर द्वारा प्रदत स्वच्छ जीवन को धूमिल करते रहते हैं, हम जिस प्रकार अपने शरीर को धोते हैं और नहाते हैं, उसी प्रकार हम मानव जाति को मनः स्थिति, विचारों को धोने और पवित्र करने का उत्तम समय ही है चालिसा काल. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने हमें त्याग और सेवा का संदेश दिया है. दुख भोग के इन दिनों में समुदाय के लोग परोपकार व सेवा कार्य करेंगे. इस दौरान सभी को पीड़ित मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया गया. इससे पूर्व प्रवेश, बाइबल पाठ आदि विधि कर परम प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर सिस्टर जुलियाना, विन्सेंट खेस, राकेश साह, अजय मिंज, कोर्नेलुईस खेस, जोशी टीडी, नैंसी, रिया, अनिता जोबी जोशी, जॉली जोसेफ़ सहित बड़ी संख्या में मसीही समुदाय उपस्थित थें.
मेला समिति सदस्यों व मित्रों के बीच मोबाइल वाणी पर चर्चा. नमस्कार साथीयों मैं रोहित कुमार रांची जिला के मैकलुकीगंज से आपका स्वागत करता हूं. साथियों आज मैने मैक्लुस्कीगंज में हेसालौंग ग्राउंड में बसन्त पंचमी के अवसर पर मेला समिति सदस्यों व मित्रों के बीच आयोजित एक बैठक में मोबाइल वाणी पर विस्तृत जानकारी दी. की कैसे हम मोबाइल वाणी के माध्यम से अपने आसपास के छेत्रों के खबरों को सही समय पर बिना देर किए लोगों तक पहुंचा सकते हैं. और लोगों को इसपर चल रहे ताजा खबरों के साथ साथ अन्य जानकारी जैसे की रोजगार से जुड़ी खबरें, खेती,स्वास्थ्य और अन्य मनोरंजन की जानकारी लोगों को मिलती रहे। साथियों ऐसे ही ताजा तरीन खबरें और मनोरंजन की जानकारी के लिए सुनते रहें रांची मोबाइल वाणी धन्यवाद,,,,,,
बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र क्षेत्र के अलग - अलग जगहों पर 2 एटीएम कार्ड मिला है। जानकारी के अनुसार इरशाद कामिल उमेडंडा निवासी को सनोज कुमार नाम का एक एटीएम कार्ड बुढ़मू चौक में मिला है। और दूसरा एटीएम कार्ड राजन उरांव नाम का एटीएम कार्ड उमेडंडा चौक में मिला है। इरशाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पास एटीएम कार्ड सुरक्षित रखा हुआ है। इरशाद कामिल उमेडंडा निवासी ने बताया कि मेरा मोबाइल नंबर 9693004791 पर अपने एटीएम कार्ड को संपर्क कर ले जा सकते हैं।
रांची/ बुढ़मू: अमर शहीद वीर बुधु भगत का शहादत दिवस आज रांची के अरगोड़ा चौक में मनाया गया। मौके पर शामिल हुए स्मारक समिति के लोग ल
बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की रात्रि बारिश के साथ आये आंधी तूफान से ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इस कड़ी में तूफान से हेसलपिरी खरकुटोला निवासी धनराज महतो के मुर्गी फार्म का सभी एस्बेस्टस उड़ गया। साथ बाबूलाल महतो,राजेन्द्र महतो,पतरातू गांव निवासी बालगोविंद मुंडा के घरों का भी एस्बेस्टस उड़ गया। इसके अलावा आंधी से खखरा मोड़ के पास एक विशालकाय आम का पेड़ गिर गया। जिससे ठाकुर गांव-पिठोरिया मुख्य मार्ग भी कुछ देर के लिए अवरुद्ध हो गया। मुखिया कुसेंद पाहन,पंसस ने पीड़ित परिवारों से मिलकर हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
सब जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप आईआईटी गांधीनगर गुजरात में दिनांक 13 से 14 मार्च तक आयोजित सब जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए झारखंड रग्बी टीम गांधीनगर पहुंच गई है, आज बॉयज टीम का पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश एवं गर्ल्स टीम का पहला मुकाबला उत्तराखंड से होगी ।
मैक्लुस्कीगंज से सटे चान्हो प्रखंड के करकट गांव में जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने मगंलवार को ठंड से बचाव के लिए लगभग 30 ज़रूरत मन्द लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया। इस दौरान मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा एक छोटी सी प्रयास पिछले 11 वर्षों से किया जा रहा है। जितना हो सकता है मैं जरूरतमंदों को मदद करने की कोशिश करता हूं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद ही है कि ये सिलसिला जो हमने 11 साल पहले शुरू किया था आज तक चल रहा है और आगे भी इसी तरीके से चलता रहेगा। मौक़े पर नेयाजुल खान, , जावेद खान समेत और भी लोग उपस्थित थे।*
खलारी थाना परिसर में नवपदस्थापित प्रभारी ने ग्रामीणों में मित्रता संवाद का बैठक किया. ग्रामीणों ने थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने पर चर्चा हुआ. खलारी थाना परिसर में पुलिस व ग्रामीणों के बीच मित्रता संबध स्थापित को लेकर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व शांति समिति का बैठक किया गया. बैठक की अध्यक्षता खलारी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में खलारी प्रखंड के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने खलारी थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध के विषय पर गंभीर चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों ने थाना प्रभारी के समक्ष क्षेत्र के बच्चों में जहरीली व अन्य मादक पदार्थों का नशा सेवन बढ़ चढ़ कर करने की शिकायत किया गया। बताया कि सबसे पहले थाना क्षेत्र 200 मीटर के अंदर नशीले पदार्थ का बेचा जाता है। उसके बाद थाना क्षेत्र के डकरा, केडी,सहित अन्य चौक चौराहों पर गुपचुप तरीके से बेचा जा रहा है। खलारी में मादक पदार्थ में शराब, कोकिन, गांजा, गांजा से भरे सिगरेट, देंडराइड, अफीम,इंजेक्शन के द्वारा लगाकर नशा करने का प्रचलन बढ़ारहा है। यह सभी 12 से 24 तक के उम्र के युवाओं में ज्यादा देखा जा रहा है, जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी से अपील करते हुए क्षेत्र में अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने की बात कही. इस दौरान नवपदस्थापित थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से परिचय प्राप्त किया गया. मौके पर जिला परिसद सदस्य सरस्वती देवी, लपरा मुखिया पुतुल देवी,मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो, खलारी मुखिया तेजी किस्पोट्टा,बुकबुका मुखिया पारसनाथ उराँव,हुटाप मुखिया शिवरत मुंडा,चुरी दक्षिणी मुखिया मलका मुंडा,बमने मुखिया शिवनाथ मुंडा,चुरी मध्य मुखिया सुनीता देवी,राय मुखिया शिला कुमारी, जनप्रतिनिधियों में मजहर आलम,गौरीशंकर केशरी, मुन्नू शर्मा,कृष्णा चौहान,अशोक राम,जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार,विक्की सिंह,दिनेश गुप्ता,सुरेश यादव, कार्तिक पांडेय सहित अन्य मौजूद थे.
