Transcript Unavailable.

थाना परिसर बुढ़मू में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता बुढ़मू सीओ सच्चिदानंद वर्मा ने किया। जबकि संचालन जाकिर हुसैन ने किया। बैठक में मुख्य रूप से खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार, प्रखंड प्रमुख सतनारायण मुंडा, बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन कुमार शर्मा , उप प्रमुख हरदेव साहू उपस्थित थे। इस दौरान खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

बुढ़मू : रविवार को बुढ़मू , उमेडंडा मुख्य पथ में बुढ़मू बजार टाड़ के पास अरबन सोसाइटी प्रीमियम वेयर कपड़ा दुकान का उद्घाटन बतौर मुख्य अतथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, उप प्रमुख हरदेव, कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण जिला सचिव अनिता देवी, भाजपा नेता राजू गोस्वामी, सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के मौके पर कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार सहित कई अतिथि शामिल हुए। मौके पर कपड़ा दुकान के संचालक जयदीप कुमार गौरव ने बताया कि हमारे यहां उचित मूल्य पर सभी प्रकार के कपड़ा उपलब्ध है। उद्घाटन के मौके पर रविंद्र साहू, कमल किशोर ठाकुर, शमीम अंसारी, तनवीर अंसारी, बसंत पासवान, राजेश साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

झारखण्ड राज्य के राँची ज़िला से रूपा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि मौसम के परिवर्तन से खेती में बहुत समस्या होती है। अगर वर्षा नहीं होती है तो खेत को पर्याप्त पानी जो मिलना चाहिए वो मिल नहीं पता है वही अगर वर्षा ज़रुरत से ज़्यादा हो जाती है तो इससे भी समस्या उत्पन्न हो जाती है। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन, जैसे अनियमित बारिश, भीषण गर्मी, सूखे और बेमौसम ओलावृष्टि से खेती में उत्पादन कम और नुकसान बहुत ज्यादा हो रहा है। मिट्टी की नमी खत्म हो रही है, फसलें समय से पहले पक रही हैं, कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है और खाद्य सुरक्षा के साथ किसानों की आय पर भी गहरा संकट मंडरा रहा है।

रांची के बहु बाज़ार चौक से इंदिरा गांधी चौक, चुटिया तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सड़क किनारे लगी सभी अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया तथा मार्ग को पूर्णतः जाममुक्त एवं अतिक्रमण मुक्त किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़मू में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तारिक अनवर के देख रेख मे पार्वती कुमारी,पति सन्दीप कुमार खुटेर, की रहने वाली को डॉ पल्ल्वी सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ )एवं डॉ अनिल कुमार सिंह(एनेस्थसिया )के द्वारा सिज़ेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस शल्य क्रिया में डॉ. पल्ल्वी सिंह(स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. अनिल कुमार सिंह (एनेस्थेटिस्ट) तथा संतोष सूरी फार्मासिस्ट शामिल थे। वही माता एवं शिशु दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ है, साथ ही इस ऑपरेशन को सफल बनाने मे स्वास्थ्य केंद्र के एलिज़ाबेथ डांग ए एन एम, संगीता खाखा ,एन एम शांति कच्छप,सुदालेन केरकेट्टा, मोहमद नेसार, गौरव कुमार एवं स्वास्थ्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तारिक अनवर की ओर से पूरी टीम को बधाई दी गई।

राँची : भारत और साउथ (IND vs SA) अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज में इंडिया के टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है।इसी के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच के लिए विराट कोहली राँची पहुंच चुके हैं।मंगलवार को तिलक वर्मा सहित चार क्रिकेटर राँची पहुँचे थे।आज विराट कोहली पहुँचे हैं।

22 नवंबर चतरा लोकसभा क्षेत्र के मनिका विधानसभा से एक प्रोग्राम से लौटते समय बेहद संवेदनशील तुंबा गड़ा के पास सड़क हादसे में घायल युवक को देखते ही एमपी कालीचरण सिंह ने अपनी गाड़ी रोक दी। घायल व्यक्ति को सड़क किनारे सहारा देकर इलाज के लिए भेजा। सांसद कालीचरण सिंह के इस तरह सहयोग से उसे बेसहारा युवक की जान बच गई। एक सांसद के तौर पर उन्होंने इंसानियत का जो परिचय दिया उसकी खूब तारीफ हो रही है। हालांकि मेंबर ऑफ पार्लियामेंट चुने जाने से पहले भी उनके कई काम चतरा के इतिहास में दर्ज है। मजबूर, बेसहारा लोगों का साथ देना उनकी नीति रही है। ठंड के मौसम में खासकर उनकी मदद से बच्चों बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़े बंट जाते रहे हैं। जिनकी चर्चा आज भी दूध दराज के गांव में जारी है

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, रांची एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड सरकार द्वारा रांची की सड़कों पर पारंपरिक “स्ट्रीट डांस” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह आयोजन झारखंड की लोककला और परंपराओं को आम जनता के बीच प्रसारित करने तथा राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य से किया गया।

बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के नवाटोली गांव में देव उत्थान पूजा के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया। मेला मंच का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू , मुखिया ललिता देवी, यादव समाज के युवा नेता अजय कुमार यादव सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। मेला में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए कलाकारों ने अपने नृत्य व कला को मेला में प्रस्तुत किया और मेला देखने आए लोगों को मनोरंजन कराया। मेला में काफी भीड़ रही। मेला में मिठाई, खिलौने, और ईख की दुकान लगी हुई थी। मेला में यादव समाज के प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव, बालेश्वर यादव, सनोज यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। मेला शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मेला के सफल आयोजन में मेला कमेटी के अध्यक्ष , सचिव, कोषाध्यक्ष एवं मेला कमेटी समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।