झारखण्ड राज्य के रांची जिला से जयवीर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रांची के रातू प्रखंड में एक दुःखद मामला सामने आया। पूजा करने आ रहे लोगों का पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हादसे में वैन पर सवार सभी लोगों की मृत्यु हो गई।आय दिन होने वाले सड़क दुर्घटना को देखते हुए, वाहन को सावधानीपूर्वक चलाना बहुत जरुरी है।

झारखण्ड राज्य के रांची जिला से जयवीर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बुढ़मू क्षेत्र में सरहुल का मेला आयोजित हुआ था। मेला देख के लौट रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया,जिसमें तीन लोगों की मृत्यु हो गई। जब भी मेले में आएं सावधानीपूर्वक आएं और मेला घूम कर शाम से पहले घर लौट जाना चाहिए। रात के अँधेरे में यात्रा करना सुरक्षित नही होता है।

बुढ़मू : सरहुल के अवसर पर बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र से सरहुल का जुलूस निकाला गया। और सभी जगह का सरहुल जुलूस में शामिल लोग गाजे बाजे व ढोल नगाड़े के साथ नृत्य गान प्रस्तुत करते हुए बिरसा मुंडा स्टेडियम बुढ़मू पहुंचा। इस दौरान सरहुल जुलूस का स्टेडियम परिसर बुढ़मू में जुटान हुवा। स्टेडियम परिसर बुढ़मू में सरहुल जुलूस में शामिल लोग ढोल नगाड़े के साथ खूब झूमे। सरहुल जुलूस में प्राचीन मुंडा धर्म संस्था के सचिव प्रोफेसर डॉक्टर चंद्रदेव मुंडा एवं अध्यक्ष धर्म गुरु महेंद्र मुडा के खोड़ा मंडली भी जुलूस में शामिल हुए। और ढोल नगाड़े बजाते हुए बिरसा स्टेडियम बुढ़मू पहुंचे। स्टेडियम परिसर बुढ़मू में भाग लिए और मांदर थाप के साथ डॉक्टर चंद्रदेव मुंडा, धर्म गुरु महेंद्र मुंडा, जगदेव मुंडा , फूलचंद मुंडा, सीता मुंडा, दीपिका मुंडा, कार्तिक मुंडा, सुचिता मुंडा, सुमन मुंडा, खूब झूमे। वही खूंटी जिला से खोड़ा मंडली टीम शामिल हुए जिसका नेतृत्व संजय टूटी कर रहे थे। और लोदम बेड़ा टीम को मथुरा मुंडा, सुमन मुंडरी ने नेतृत्व किया। सरहुल जुलूस जुटान कार्यक्रम बुढ़मू में रांची के पूर्व जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, आदिवासी समाज के नेता नारायण उरांव, प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू , हरदेव साहू,तापेश्वर यादव, सुरेश बैठा, पूर्व प्रमुख रामेश्वर मुंडा, जनक मुंडा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सरहुल जुलूस को लेकर कमेटी के द्वारा सारी आवश्यक तैयारी की गई थी।

रांची आजसू ने पुलिस को आवेदन देते हुए कहा है कि गिरिडीह में उनके प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा है। एक फर्जी कॉल के जरिये चौधरी को वोट न करने की अपील की जा रही है। कहा कि फर्जी कॉल करने वाला आदमी खुद का बीजेपी ऑफिस का आदमी बता कर कॉल कर रहा है। इस बाबत आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मंडल ने अरगोड़ा थाने में आवेदन दिया है। कहा है कि मोबाइल नंबर 8069167870 से कॉल करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो।

बुढ़मू : रामनवमी, सरहुल और ईद पर्व शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक बुढ़मू थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि 14 अप्रैल को पूरे प्रखंड क्षेत्र से सरहुल का जुलूस बिरसा मुंडा स्टेडियम बुढ़मू पहुंचेगी। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल के साथ - साथ बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए. प्रखंड अंजुमन एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष शमीम बड़ेहार ने बताया कि ईद के दौरान ईदगाह और मस्जिद में नमाज पढ़कर घर - घर जाकर मेल मिलाप से ईद मनाई जाती है। और इस दौरान क्षेत्र में शांति भंग होने की संभावना नहीं है। उमेडंडा महावीर मंडल के अध्यक्ष रत्नप्रकाश सिंह ने बताया कि रामनवमी के दिन उमेडंडा में भव्य मेला का आयोजन किया जाता है. मेला में 84 मौजा के 105 अखाड़ा के रामभक्त जुलूस के रुप में गाजा बाजा के साथ मेला में शामिल होते है और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते है. उपप्रमुख हरदेव साहु ने बताया कि रामनवमी में बुढ़मू में मेला का आयोजन किया जाता है और मेला में आसपास के गांव के अखाड़ा के लोग शामिल होते है और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते है. बुढ़मू बीडीओ ने कहा कि सोशल मीडिया में अफवाह ना फैलाये और मैसेज फारवर्ड करने से पहले मैसेज की सत्यता को जांच ले. कहीं से भी भ्रामक खबर मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। साथ ही कहा कि जुलूस तय रुट चार्ट में ही निकाले. शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन से मांग किया कि धार्मिक आयोजन के दौरान महिला पुलिस बल, चिकित्सक दल और पेयजल की व्यवस्था हो, चौराहों में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग लगाए। और पुलिस गस्ती दल क्षेत्र में सक्रिय रहे। बैठक को संबोधित करते हुए खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने बताया कि समस्त धार्मिक आयोजन के दौरान पुलिस बल और महिला पुलिस बल तैनात रहेगी। प्रशासन द्वारा धार्मिक आयोजन के कमेटियों से आग्रह किया गया कि वे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा की व्यवस्था करें। कहीं भी शांति भंग होने की संभावना हो तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। साथ ही खुद भी स्थिति पर नजर रखे. बैठक का संचालन तपेश्वर मिश्रा ने किया। और धन्यवाद ज्ञापन बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार ने किया। मौके पर बैठक में बुढ़मू प्रखंड के प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, जिप सदस्य रामजीत गंझू, जिप सदस्य मनोज वाजपेयी, सजाद अंसारी, बुढ़मू थाना के एसआई संतोष यादव, आशीष रंजन, संजीत कुमार,चकमे मुखिया रामवृत मुंडा, याक़ूब अंसारी, मनोज मिश्रा, दारा सिंह, सदन कुमार, मोहन जयसवाल, जाकिर हुसैन, ईदू खान, रामवृत मुंडा, गोवर्धन लोहरा, विष्णु यादव, पनेश्वर महतो, योगेंदर यादव, शुभम सिन्हा एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित शांति समिति के सदस्य लोग मौजूद थे।

झारखण्ड राज्य के रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में सड़क दुर्घटना, कई वाहन आपस में टकराई। दर्जनों घायल, एक की मौत की सूचना।

झारखण्ड राज्य के रांची जिला में रांची पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय आज रांची पहुंचे। इस दौरान रांची पहुंचने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुबोध कांत सहाय का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

झारखण्ड राज्य के रांची जिला के मांडर//मुड़मा शक्ति स्थल में दर्शन करने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर,धर्म गुरु बंधन तिग्गा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर बंधु तिर्की, मंत्री बन्ना गुप्ता,बादल पत्रलेख, लोहरदगा सांसद प्रत्याशी सुखदेव भगत पहुंचे।

झारखण्ड राज्य के रांची पुलिस ने अलग थाना क्षेत्रों से ब्राउन शुगर, गांजा और हथियार के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे करीब 2.5 लाख का गांजा और ब्राउन शुगर पुलिस ने जब्त की। सुखदेव नगर थाना पुलिस ने देवी मंडप रोड नंबर-5 में छापेमारी कर 500 ग्राम गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें रातू रोड के देवी मंडप का निवासी राज कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह और खादगढ़ा मिलन चौक निवासी अनिल कुमार साव है। वहीं, विधानसभा थाना पुलिस ने 4.100 ग्राम गांजा, एक देसी पिस्टल व तीन कारतूस के साथ नया सराय निवासी राजन कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया। उसके घर की तलाशी में भी बड़ी मात्रा में गांजा मिला, जिसकी कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है। इधर, डेली मार्केट थाना पुलिस ने 300 ग्राम गांजा के साथ अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णापुरी रोड नंबर एक का रहने वाला है। डेली मार्केट थाना पुलिस ने उसे कैलाश बाबू स्ट्रीट में घेराबंदी कर पकड़ा।

रांची : आज लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा हेतु चान्हों प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक उपायुक्त सह जिला निर्वाची पदाधिकारी ने की। जिसमे सभी संबंधित सेक्टर पदाधिकारी/सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं निर्वाचन से संबंधित सभी पदाधिकारी / कर्मियों को चुनाव से सम्बंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।