बुढ़मू : शिवरात्री पूजा धुमधाम से मनाने को लेकर बुढ़मू शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों का बैठक आयोजित की गई। इस दौरान शिव रात्रि पूजा बुढ़मू में सफल बनाने को लेकर ग्रामीणों ने एक कमेटी का गठन किया। बैठक में सर्वसम्मती से लगनू साहु को अध्यक्ष बनाया गया। वही संरक्षक हरदेव साहु, उपसंरक्षक गोवर्धन लोहरा, सचिव मनबहाल सिंह, कोषाध्यक्ष विष्णु साहु, उपाध्यक्ष बिरजू सिंह, उपसचिव नंदकिशोर साहु, उपकोषाध्यक्ष आकाश साहु, अंकेक्षक प्रकाश साहु, पुजारी जनार्दन मिश्रा, निगरानी में संजय साहु, पन्नू साहु, गगन साहु, कुंवर महतो, प्रदीप साहु, भागिरथी साहु और राजेश साहु का चयन किया गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के हेसलपिरी गांव में नवनिर्मित श्री हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय यज्ञ समारोह का आयोजन 10 मार्च से 12 मार्च तक किया गया है। रविवार को यज्ञ के लिए भूमिपूजन आचार्य रुद्रनाथ मिश्रा के सानिध्य में यजमान अजय महतो,सूरज महतो व रामकुमार महतो ने संपन्न किया। मौके पर समिति के रंजीत पटेल,शोभनाथ महतो,सबिता देवी,सोहन कुमार,रीता देवी समेत अन्य मौजूद थे।
गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ थाना पुलिस ने ओकेया गांव में छापेमारी कर अपराध की योजना बनाते दो युवकों को देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक ओकेया में किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा ओकया गांव में छापेमारी की गयी। इस दौरान जगरनाथ साव का पुत्र सुनील कुमार और छोटू साव के पुत्र अमन को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद किया। इनके खिलाफ बालूमाथ थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 25 (1बीए)26 ऑब्लिक/35 के तहत कांड संख्या 31 / 2024 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया गया है। इस छापेमारी अभियान में बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय के साथ-साथ सशस्त्र बल शामिल थे।
मैक्लुस्कीगंज 3 मार्च 2024 फ़ोटो 1 - मैक्लुस्कीगंज में बूंदाबांदी के बाद महके मंजर. एक बार फिर आम के पेड़ो पर लगे मंजर से मैक्लुस्कीगंज महक उठी है. मैक्लुस्कीगंज के बागान व आम देश विदेश में भी विख्यात है. ज्ञात हो कि मैक्लुस्कीगंज में आम की लगभग 350 बागान है. बाग़ानों में लंगड़ा, मालदा, तोतापरी, बिजुआ, बम्बइया, अलफ़ाज़ो, गुलाब खास, किसुनभोग जैसे कई किस्म के आम यहां आसानी से मिल जाते है. मौसम ने दिया साथ तो मैंगो व्यसायियों को अच्छा मुनाफा होगा. लेकिन इस वर्ष आम के पेड़ो पर मंजर विलंब से लगे है, जिसका सीधा असर आम की पैदावार पर पड़ेगी. पैदावार कम हुई तो बाग़ानों के देखरेख व धंधे से जुड़े लोगों को भारी नुकसान हो सकता है. ऐसे में आम के शौकीन आम का स्वाद चखने के लिए ग्राहकों को इस वर्ष अच्छी खासी रक़म चुकानी पड़ सकती है.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मैक्लुस्कीगंज 1 मार्च 2024 खलारी प्रखंड युवा मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश यादव व सचिव सूरज सिंह बने. झारखंड मुक्ति मोर्चा खलारी प्रखंड के बिश्रामपुर पंचायत के प्रांगण में कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया इस बैठक की अध्यक्षता झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने किया इस बैठक के संचालन जावेद अख्तर कांके के प्रखंड अध्यक्ष ने की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य खलारी प्रखंड के युवा मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के गठन एवं विस्तार के चर्चा की गई इस बैठक में रांची जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फरीद खान इस बैठक में उपस्थित हुए इन दोनों के देखरेख में कमेटी का गठन किया गया दोनों अध्यक्ष ने संगठन को गांव-गांव तक पहुंचने का काम करेंगे माननीय ढिशुम गुरु शिबू सोरेन एवं हेमंत सोरेन जी के जल जंगल जमीन बचाने एवं अपने अधिकार के लिए संघर्ष झारखंड राज्य का निर्माण किया गया उनके उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की काम करेंगे इस बैठक में रांची जिला समिति एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित हुए इस बैठक में सर्व सहमति से खलारी प्रखंड युवा मोर्चा का गठन किया गया जिसमें मुकेश यादव को सर्व सहमति से खलारी प्रखंड युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया , सचिव सूरज सिंह उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार सहसचिव बबलू खान कोषाध्यक्ष छोटू राम को बनाया गया खलारी प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा का भी गठन किया गया जिसमें कलम रिजवी को सर्व सहमति से अध्यक्ष बनाया गया सचिव गाजा रौंदा को बनाया गया कोषाध्यक्ष आजम अंसारी उपाध्यक्ष सरफराज आलम संगठन सचिव नौशाद आलम फिरोज खान को बनाया गया इस कार्यक्रम में रांची के पदाधिकारी एवं खलारी प्रखंड के पदाधिकारी गण उपस्थित थे जिनका नाम निम्नलिखित है रांची जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह रांची जिला युवा मोर्चा के सचिव सोनू मुंडा उपाध्यक्ष अशोक कुमार मुंडा रांची जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद फरीद खान उपाध्यक्ष सबी बुला रहमान अल्पसंख्यक मोर्चा के कोषाध्यक्ष विल्सन लकड़ा एवं रांची जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के जुझारू नेता नंदकिशोर सिंह चंदेल कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर जेसीएमयू के एरिया सचिव रंथु उरांव, खलारी प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष प्रजापति खलारी प्रखंड संयुक्त सचिव चितरंजन सिंह राजकुमार गन्झु, जैनुल खान शंभू दास, उपाध्यक्ष अरुण यादव ,संगठन सचिव सुनील यादव, हुताप पंचायत अध्यक्ष गौतम यादव, बिश्रामपुर पंचायत उपाध्यक्ष बालदेव गन्झु, दिलीप यादव सूरज यादव देवसागर मुंडा गोपाल यादव तामेश्वर उरांव रमेश तुरी विकास कुमार साहू लालचंद विश्वकर्मा, लक्ष्मण यादव सरफराज खान फारुख खान प्रमोद गोप सुनील खलखो सरफुद्दीन अंसारी अभय तिर्की मनीता देवी, सुनीता देवी, मानती देवी रीता देवी, हीरा देवी कांता देवी, सोबतिया देवी, झानो देवी, शांति देवी, तेजनी देवी, कुंती देवी,आदी उपस्थित थें