बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र के मुरुपीरी गांव में बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ,13 अप्रैल शनिवार को बजरंग बली मंदिर में कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में आसपास गांव के लगभग हजारों भक्त लोग शामिल हुए। और कलश यात्रा में भक्त लोग कलश लेकर मुरुपीरी गांव का भ्रमण करते हुए मुरुपीरी गांव के शिव मंदिर का परिक्रमा किया। इस दौरान कलश यात्रा में संजय सेठ, भैरव सिंह, पूर्व विधायक डॉक्टर जीतूचरण राम, मनोज कुमार साहू, जगजीवन महतो एवं यादव समाज के रांची जिला अध्यक्ष तापेश्वर यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वही 14 अप्रैल रविवार को वेदी पूजन और 15 अप्रैल सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है। बजरंग बली मंदिर के कलश यात्रा एवं प्राण प्रतिष्ठा के सफल आयोजन में कमेटी के लोगों एवं ग्रामीणों द्वारा भूमिका निभाया जा रहा है।

बुढ़मू :14 अप्रैल रविवार को सरहुल के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र से सरहुल का जुलूस निकाला जाएगा। और सभी सरहुल जुलूस बिरसा मुंडा स्टेडियम बुढ़मू पहुंचेगी। सरहुल जुलूस का स्टेडियम बुढ़मू में जुटान होगा। सरहुल जुलूस आयोजन को लेकर कमेटी के द्वारा सारी आवश्यक तैयारी कर ली गई है। साथ ही बुढ़मू प्रखंड के कई गांवों में सरहुल का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान मुंडा पहानों द्वारा गांव के प्रत्येक घरों में ढोल नगाड़े के साथ जाकर नृत्य गान प्रस्तुत करते हुए घरों में सरहुल का फूल लगा रहे हैं। और सरहुल पर्व की बधाई दे रहे है। वही सरहुल पर्व के अवसर पर बधाई देने वालों में प्राचीन मुंडा धर्म संस्था के सचिव प्रोफेसर डॉक्टर चंद्रदेव मुंडा, अध्यक्ष धर्म गुरु महेंद्र मुंडा एवं मुंडा समाज के अलावे कई समाज के गणमान्य लोग शामिल है।

बुढ़मू : ईद पर्व बुढ़मू प्रखंड में शांति सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया। इस दौरान बुढ़मू ,चकमे, मतवे, उमेडंडा, ठाकुरगांव, मोहनपुर समेत प्रखंड के सभी ईदगाह व मस्जिदों में पूरी अकीदत के साथ ईद उल फित्र की नमाज पढ़ी गयी। एवं ईद पर्व के दौरान लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र के मस्जिदों में नमाज पढ़ी। ईद पर्व में एक दूसरे से लोगों ने गले मिलकर ईद पर्व की बधाई एवं शुभकामना दी। और भाई चारगी के साथ मिलजुकर लोगों ने ईद पर्व को मनाया। ईद पर्व के दौरान बुढ़मू थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी रामजी कुमार विधि व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। और बुढ़मू पुलिस द्वारा गस्ती अभियान लगाते देखे गए। वही ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में ठाकुरगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार के नेतृत्व में ठाकुरगांव पुलिस ने गस्ती अभियान लगाया। बुढ़मू प्रखंड में ईद पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। ईद पर्व के अवसर पर बुढ़मू प्रखंड के मतवे गांव के समाज सेवी हयूल अंसारी, इंचापीरी के खल्लू खान, चकमे के समाज सेवी ईदू खान, इंचापीरी के जुल्फान खान, मतवे गांव के अख्तर अंसारी, मतवे निवासी नेता जाकिर हुसैन, समाजसेवी फिरोज खान व इरफान अंसारी, चकमे के समाज सेवी नौशाद खान, इरशाद खान, जमील अंसारी, उमेडंडा के नेता सजाद अंसारी, याकूब अंसारी, सरफराज अहमद समेत कई गण्यमान्य लोगों ने ईद पर्व की झारखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

बुढ़मू : प्रखंड क्षेत्र के मुरुपीरी गांव में बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों का बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अरुण प्रजापति ने किया। इस दौरान बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने यज्ञ पूजा सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही बैठक में कई जानकारी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बताते चलें कि 13 अप्रैल शनिवार को कलश यात्रा निकाला जाएगा। एवं 14 अप्रैल रविवार को वेदी पूजन और 15 अप्रैल सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है। मौके पर बैठक में मुखिया सीता देवी, समाजसेवी अरुण प्रजापति, समाज सेवी भवेश शिखर, कंपाल प्रजापति, चिंतामणि प्रजापति , उमेश प्रजापति, राम वशिष्ट महतो , भोला महतो, महावीर महतो समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

झारखण्ड राज्य के रांची जिले के बुरमु प्रखंड से राजेश यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि झारखंड-बंगाल सीमा स्थित डिबुडीह चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 34 लाख 74 हजार 9 सौ रुपए बरामद किया। रुपये दुर्गापुर से लेकर हजारीबाग जा रहा था। कार में सवार दो लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है ।

झारखण्ड राज्य के रांची जिले के बुरमु प्रखंड से राजेश यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जेएमएम विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। 21 अप्रैल को पार्टी रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय रैली आयोजित करेगी। इस रैली में देश भर के विपक्ष के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

बुढ़मू : साइंस विजन पब्लिक स्कूल मरवा में विज्ञान प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक साइंस प्रोजेक्ट बनाया। बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से जीवन के बुनियादी चीजों को बिना ईंधन के पूरा करने की विधियां बताई। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी इस मेले में कई जानकारियां हासिल की। वर्ग 4 से 10वीं तक के बच्चे इस विज्ञान प्रदर्शनी में अपना प्रोजेक्ट व मॉडल दिखलाया। साथ ही लगभग 60 प्रकार के प्रोजेक्ट बनाए गए। विद्यालय के निदेशक आसीम अख्तर ने कहा कि बच्चों के द्वारा बनाए गए कई प्रोजेक्ट काफी सराहनीय है पूर्व में भी केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं साइंस इंस्पायर अवार्ड में हमारे बच्चों ने अपना मॉडल भेजा है। साथ ही अब तक राष्ट्रीय स्तर पर पांच बच्चों का चयन भी हुआ है। केंद्र सरकार के द्वारा स्कॉलरशिप भी मिली इसी दिशा में हमारा विद्यालय साइंस के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर प्रोजेक्ट व मॉडल के माध्यम से बच्चों को उत्साहित करता रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड विकास भारती ट्रस्ट के अध्यक्ष रियाज अहमद, शिक्षक सुनील कुमार, नसीम अहमद, तालिब अंसारी, जाबिर अंसारी, मनीता देवी, मनोज कुमार, रौशन आरा, स्वाति कुमारी, मंजीत सिंह, सुषमा सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बुढ़मू : लोकसभा चुनाव को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार बाईक से एसएसबी के टीम ने खलारी पुलिस उपाधीक्षक रामनारायण चौधरी एवं बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार व पुलिस बल के जवानों के साथ कोठा, सुमो, महुआखुरा, सारले एवं केरेडारी, हजारीबाग के बॉर्डर के समीप डमारू के आसपास के जंगलों में उग्रवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया। एवं छापामारी किया गया। सर्च आभियान में बुढ़मू पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.