बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के मुरुपीरी बजार टांड़ में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुरूपीरी, मनधनिया टांड़, मुंडा टोली, पहान टोली, खैड़ार, बांस बेड़ा, डोंगा सरय के लोग सरहुल मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पहानों को गमछा एवं बैच देकर सम्मानित किया गया। पहनों एवं अतिथियों को समाज सेवी अरुण प्रजापति, कंपाल प्रजापति, उमेश प्रजापति, राम वसिष्ट प्रजापति, चिंतामन प्रजापति, सनोज यादव, राजीव शिखर, कृष्णा शिखर, कैलाश शिखर, रिझू प्रजापति सहित अन्य लोगों ने सम्मानित किया। सरहुल मिलन समारोह में ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
बुढ़मू : सोमवार को बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र में ईद पर्व हर्षोल्लास पूर्वक धुमधाम के साथ मनाया गया. इस दौरान बुढ़मू , चकमे, मतवे, इंचापीरी, उमेडंडा, बाड़े, मनातू , मोहनपुर, ईदगाह और उरुगुटू, बरौदी, सहित आसपास के गांव में स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई. और एक दूसरे लोगों से गले लगाकर ईद की बधाई दी गई. इस दौरान गरीबों के बीच ईदी बांटी गई. ईदगाह के पास सभी लोग एक दूसरे से मिलकर साथ में बैठकर सेवईयों का सेवन किया. इस दौरान इंचापीरी के खल्लू खान, मतवे के हयुल अंसारी, कांग्रेस नेता जाकिर हुसैन, कुदुस अंसारी, उमेडंडा के सजाद अंसारी, सरफराज अहमद, नेसार अंसारी, मौलाना साबिर हुसैन, मुश्ताक अंसारी, झामुमो नेता शमीम बड़ेहार सहित अन्य ने देश में अमन-चैन की दुआ की और सभी को ईद की बधाई दी।
बुढ़मू : पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अपराधी अमन साव का आरंभिक जीवन पतरातू में बिता. अमन साव के पिता निरंजन साव पतरातू में दुकान करते थे। इंटर तक पढ़े अमन की शिक्षा पतरातू से ही हुई अमन के दादाजी हरिदास साव मतवे में खेती-बाड़ी करते थे। मंगलवार 12 बजे परिजनों ने बताया कि अमन के मारे जाने की सूचना सोशल मीडिया से मिली है। सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
बुढ़मू : थाना परिसर बुढ़मू में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित कि गयी। बैठक की अध्यक्षता बुढ़मू अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा ने किया।बैठक में होली पर्व शांति सौहार्द पूर्ण वातावरण में मानाने को लेकर चर्चा की गई, और विचार विमर्श किया। साथ ही शांति सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में होली पर्व से संबंधित जानकारी और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र के नाऊज में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए उत्तरवाहिनी भूर नदी से जल ग्रहण करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचाया।वैदिक मंत्रोच्चारणों के बीच कलश यात्रा निकलते ही पूरा क्षेत्र राममय हो गया। सरना सनातन के अद्भुत उदाहरण के बीच शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में रात्रि में जगराता ,सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा व मंगलवार को हवन,पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा में 351 महिलाओं समेत भारी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।
कल्याण विभाग की ओर से प्रखंड मुख्यालय बुढ़मू परिसर में प्रखंड के स्कूली छात्रों के बीच साईकिल वितरण किया गया। साईकिल का वितरण कांके विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी सहित कई लोगों ने किया। इस दौरान 94 साईकिल बुढ़मू और मुरूपीरी के छात्रों बीच वितरण किया। यह कार्यक्रम बुढ़मू प्रखंड के 14 पंचायतों के लिए कुल 937 साईकिल वितरण करने के लक्ष्य का हिस्सा है, जिसमें से 2 पंचायत के तीन स्कूल के छात्रों को साईकिल दी गई।
बुढ़मू : श्री सत्य साइन संजीवनी अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़मू की चिकित्साय टीम RBSK के द्वारा बुढ़मू प्रखंड के मध्य विद्यालय बुढ़मू , ठाकुरगांव। स्कूल, कोठारी स्कूल एवं सोसाई सरकारी स्कूल में 0 से 15 वर्ष के बच्चों का ह्रदय जांच कैंप शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के कुल 675 बच्चों का जांच किया गया, जिसमें से 7 सात बच्चे जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित पाए गए, जिसका ईलाज सत्य साइन संजीवनी अस्पताल के द्वारा किया जाएगा। कैंप शिविर में सत्य साइन अस्पताल की टीम, डॉ अभिषेक कुमार गुप्ता, डॉ माधुरी बाड़ा, डॉ वर्षा शालिनी तिर्की उपस्थित होकर बच्चों का जांच किया। कैंप शिविर आयोजन को सफल बनाने विद्यालय के शिक्षक, सहिया ,आंगनबाड़ी सेविका सहित कई लोगों ने अपना सराहनीय योगदान दिया।
बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के नाऊज में नवनिर्मित हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर मंगलवार को भूमिपूजन सह ध्वजारोहण किया गया। नाऊज में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन नौ से ग्यारह मार्च तक किया गया है। नौ मार्च को कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ होना है , इसी के साथ दस मार्च को प्राण प्रतिष्ठा,ग्यारह मार्च को भंडारा के साथ विसर्जन का आयोजन किया गया है। मंगलवार को पंडित आचार्य रुद्र नाथ मिश्रा के सान्निधय में भूमिपूजन किया गया। जिसमें बतौर यजमान दिनेश चौबे सपत्नीक शामिल हुए। भक्तिमय माहौल में यज्ञ कार्यक्रम की शुभारंभ से पूरा क्षेत्र राममय हो गया।
बुढ़मू : कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा ने रांची जिला ग्रामीण लीगल सेल के अध्यक्ष अधिवक्ता सरफराज़ अहमद को बुढ़मू प्रखंड के ग्रामीण विकाश विभाग का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस दौरान विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि अधिवक्ता सरफराज़ अहमद अपने कार्य के प्रति सजग एवं कर्मठ व्यक्ति है। इनकी कार्य कुशलता को देखते हुए मैं उनको ग्रामीण विकाश विभाग के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया हूं। उन्होंने ने कहा कि हमें उम्मीद है की कांके विधानसभा में विकास की गति प्रदान करने में इनकी भूमिका अहम होगी। सरफराज अहमद का विधायक प्रतिनिधि बनने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, कांग्रेस नेता बलराम साहू, कांग्रेस पार्टी के रांची जिला के ग्रामीण कोषाध्यक्ष तनवीर आलम, रांची जिला कांग्रेस पार्टी के महासचिव जाकिर हुसैन, बबलू मुंडा, ईदु खान, आरजेडी नेता युनुस खान, मोनू रजक, गौरी शंकर महतो, पत्रकार सुदीप सिंह, पंकज सिंह, शिक्षा विद रत्न प्रकाश सिंह, उमेडंडा महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुदामा नायक, सदन साहू, मिस्टर उर्फ समीर मियां, उमेडंडा के उप मुखिया पवन राम, चंद्रदीप साहू, शिवनंदन मुंडा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सिदरोल के चेडी सरना में प्रखण्ड स्तरीय सरहुल पूजा सह मिलन समारोह करने को लेकर बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता रामकुमार टाना भगत ने किया। और बैठक का संचालन सोनू मुण्डा ने किया। इस दौरान बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से सरहुल पूजा सह मिलन समारोह प्रखंड में शांतिपूर्ण मानने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व प्रमुख रामेश्वर पहान,धर्मेश भगत, बिरजू मुण्डा, सुशील मुण्डा सहित कई लोगों ने अपना अपना विचार को रखा। साथ ही सरहुल से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की गई। मौके पर राजेश पहान, भुनेश्वर पहान, सुरेश मुण्डा,अंबर मुण्डा,आकाश मुण्डा, अजय मुण्डा, बालकृष्ण पहान सहित अन्य लोग मौजूद थे।