बुढ़मू कांग्रेस पार्टी के कांके विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सुरेश कुमार बैठा को कांके विधानसभा से विधायक बनने पर प्राचीन मुंडा धर्म संस्था के अध्यक्ष धर्म गुरु महेंदर मुंडा, प्राचीन मुंडा धर्म संस्था के सचिव प्रोफेसर डॉक्टर चंद्रदेव मुंडा, जगदेव मुंडा, सुचिता मुंडा, दिगवार मुंडा, फूलचंद, कार्तिक मुंडा, सोनाक्षी मुंडा, चानो कुमारी मुंडा, दीपिका मुंडा सहित कई लोगों ने जीत की उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान लोगों ने कहा कि नव निर्वाचित विधायक सुरेश बैठा ने कांके में भाजपा के 35 वर्ष के अभेद्य किला को तोड़ने का कार्य किया है और वे कांग्रेस पार्टी के समर्पित और जुझारू कार्यकर्ता रहे हैं।

बुढ़मू : कांग्रेस पार्टी के रांची जिला लीगल सेल के अध्यक्ष सरफराज अहमद ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर कांके विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सुरेश बैठा को झारखंड सरकार में मंत्री बनाये जाने की मांग की है। पत्र लिखकर आग्रह किया है कि सुरेश बैठा ने भाजपा के 35 वर्ष के अभेद्य किला को तोड़ने का कार्य किया है और वे कांग्रेस पार्टी के समर्पित और जुझारू सिपाही रहे है।

बुढ़मू : बुढ़मू पुलिस ने अवैध कोयला तस्करो पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रबो ट्रक को जप्त किया है, ट्रबो ट्रक (JH 01AA-2251)मे अवैध कोयला लदा हुआ है. उक्त कार्रवाई से माफियाओ मे हड़कंप मच गया है, थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया है अवैध कोयला परिवहन की सूचना मिली थी,ज़ब पुलिस मौक़े पर पहुंची तो वाहन का ड्राइवर वाहन को तेज रफ्तार से बुढ़मू मांडर सड़क की और लेकर भाग निकला, गाड़ी को पुलिस द्वारा पीछा किया गया, वाहन चालक पुलिस को पीछा करते देख गाड़ी को कोटरी के जंगलो के पास छोड़ भाग निकला.वाहन को बुढ़मू पुलिस अपने कब्जे मे कर थाना लेकर आई एवं अग्रतार कार्रवाई कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया की किसी भी हाल मे अवैध परिवहन करने नही दिया जाएगा। ईंट भट्टो मे बेचा जाता है अवैध तस्करी का कोयला : ईंट भट्टो का सीजन शुरू हो चुका है इसी के साथ क्षेत्र मे अवैध कोयला तस्करी की शुरुआत भी हो चुकी है,कोयला तस्कर अवैध तरीके से चोरी कर लाये गए कोयले को आसपास के ईंट भट्टो मे खपाते है, जिससे लाखों रूपये का मुनाफा तस्करो को होती है, वहीं सरकार को लाखों रूपये राजस्व का नुकसान भी होता है.बुढ़मू मांडर मुख्य पथ पर कई ईंट भट्टे है, जिसपर तस्करी का अवैध कोयला खपाया जाता है. उक्त कोयला भी भट्टो मे ही जा रहा था,जिसको समय रहते बुढ़मू पुलिस ने दबोच लिया है. तस्करी का यह कोयला पिपरवार, खलारी,छापर, हजारीबाग, रामगढ़ आदि से लाया जाता है.उक्त कारोबार मे दर्जनों तस्कर शामिल है। बुढ़मू पुलिस की इस कार्रवाई से माफियाओ मे ह्ड़कंप मच गया है।

बुढ़मू : झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की शानदार जीत पर बुढ़मू प्रखंड के कांग्रेस, जेएमएम, राजद के कार्यकर्ताओं में उत्साह है, और शनिवार को कार्यकर्ताओं ने बुढ़मू चौक में जमकर पटाखे फोड़े और एक दूसरे लोगों को मिठाइयां खिलाकर जीत की बधाई एवं शुभ कामनाएं दी। इस दौरान इंडिया गठबंधन के कांके विधानसभा के प्रत्याशी सुरेश कुमार बैठा की जीत पर भी खुशी जाहिर किया। और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरन जिंदाबाद, कल्पना सोरेन जिन्दाबाद, लालू प्रसाद यादव जिन्दाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद, सुरेश कुमार बैठा जिंदाबाद के नारे भी लगाए। मौके पर मनोरहर यादव, बंधन टाना भगत, मोहित खान, अगमलाल प्रजापति, बंधन भगत, नसरुद्दीन अंसारी, समेत इंडिया गठबंधन पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के गम्हरिया गांव में पायोनियर बीज कंपनी के द्वारा किसानों के बीच धान उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि पायोनियर 27P37 धान सहित अन्य किसी भी कंपनी के हाइब्रिड धान के मुकाबले 4- 5 किंवटल अधिक पैदावार रहा है। कार्यक्रम में गांव के लगभग 200 किसान शामिल हुए, वही उपस्थित किसानों ने माना की पायोनियर 27P37 जैसा कोई अन्य हाइब्रिड धान नहीं है। साथ ही किसानों ने अन्य किसान को भी पायनियर 27P37 धान लगाने को लेकर जागरूक करने का निर्णय लिया।

बुढ़मू : यादव समाज के रांची जिला अध्यक्ष मृतक तापेश्वर गोप के पीड़ित परिवार वालों से बुढ़मू प्रखंड के यादव समाज के कई लोगों ने मिलकर दुख प्रकट किया। और दुख की घड़ी में मृतक तापेश्वर गोप के परिवार वालों को ढांढस बंधाया, और सांत्वना दिया। यादव समाज के लोगों ने कहा कि दुख की घड़ी में यादव समाज के लोग पीड़ित परिवार के साथ है, वही यादव समाज की ओर से मृतक तापेश्वर गोप के परिवार वालों को सहयोग किया गया। और कहा कि यादव समाज के लोग पीड़ित परिवार को हमेशा सहयोग करेगा। मौके पर यादव समाज के बुढ़मू प्रखंड के जगरनाथ यादव, अजय यादव, टिंकू यादव और यादव समाज रांची जिला मीडिया प्रभारी एवं बुढ़मू प्रखंड के पत्रकार राजेश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

बुढ़मू : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुढ़मू प्रखंड के कोटारी गांव में मेला का आयोजन किया गया। मेला में मंच का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मेला कमेटी के लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मेला में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आए कलाकारों ने अपने नृत्य व कला को मेला में प्रस्तुत किया। और मेला देखने आए लोगों को मनोरंजन कराया। मेला में प्राचीन मुंडा धर्म संस्था के अध्यक्ष धर्म गुरु महेंदर मुंडा एवं संस्था के सचिव प्रोफेसर डॉक्टर चंद्रदेव मुंडा ने प्राचीन मुंडा धर्म संस्था के बैनर तले खोड़ा दल लेकर मेला में शामिल हुए। और संस्था के सचिव प्रोफेसर डॉक्टर चंद्रदेव मुंडा और धर्म गुरु महेंदर मुंडा ने खोड़ा दल में सम्मिलित होकर मांदर के साथ नृत्य गान करते हुए खूब थिरकते देखे गए। मेला में आसपास गांव के अलावे बाहर से हजारों की संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे हुए थे। मेला में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवी समेत कई गणमान्य लोग मेला देखने पहुंचे हुए थे। मेला को सफल बनाने में मेला कमेटी के लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

बुढ़मू : कांके विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ जीतू चरण राम ने चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ जीतू चरण राम ने अपने विधान सभा क्षेत्र के बुढ़मू , मुरवे, बनगंवा, हतनई, कोटारी, आरा, चकमे, उमेडंडा में जनसंपर्क अभियान चलाया। और डोर टू डोर जाकर बड़े, छोटे दुकानदारों से मिले, एवं भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मिलकर अपने पक्ष में चुनाव चिन्ह कमल फूल छाप पर मतदान करने का अपिल किया। मौके पर प्रकाश यादव, जगलाल महतो, हरदेव साहू, शंभू प्रसाद, पनेश्वर महतो, अशोक महतो, दशरथ यादव, रामेश्वर गोप, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में बुढ़मू पुलिस के साथ कई पुलिस बल के जवानों ने ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के बेंती और बगदा क्षेत्र के जंगलों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया।

भाजपा के कांके विधानसभा क्षेत्र के तेज तर्रार व शिक्षित और पढ़े लिखे प्रत्याशी डॉ जीतू चरण राम को कांके विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पत्याशी बनाए जाने पर बुढ़मू एवं ठाकुरगांव मंडल के भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित प्रखंड के ग्रामीणों में उत्सुकता व खुशी का माहौल है।