कल्याण विभाग की ओर से प्रखंड मुख्यालय बुढ़मू परिसर में प्रखंड के स्कूली छात्रों के बीच साईकिल वितरण किया गया। साईकिल का वितरण कांके विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी सहित कई लोगों ने किया। इस दौरान 94 साईकिल बुढ़मू और मुरूपीरी के छात्रों बीच वितरण किया। यह कार्यक्रम बुढ़मू प्रखंड के 14 पंचायतों के लिए कुल 937 साईकिल वितरण करने के लक्ष्य का हिस्सा है, जिसमें से 2 पंचायत के तीन स्कूल के छात्रों को साईकिल दी गई।

बुढ़मू : श्री सत्य साइन संजीवनी अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़मू की चिकित्साय टीम RBSK के द्वारा बुढ़मू प्रखंड के मध्य विद्यालय बुढ़मू , ठाकुरगांव। स्कूल, कोठारी स्कूल एवं सोसाई सरकारी स्कूल में 0 से 15 वर्ष के बच्चों का ह्रदय जांच कैंप शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के कुल 675 बच्चों का जांच किया गया, जिसमें से 7 सात बच्चे जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित पाए गए, जिसका ईलाज सत्य साइन संजीवनी अस्पताल के द्वारा किया जाएगा। कैंप शिविर में सत्य साइन अस्पताल की टीम, डॉ अभिषेक कुमार गुप्ता, डॉ माधुरी बाड़ा, डॉ वर्षा शालिनी तिर्की उपस्थित होकर बच्चों का जांच किया। कैंप शिविर आयोजन को सफल बनाने विद्यालय के शिक्षक, सहिया ,आंगनबाड़ी सेविका सहित कई लोगों ने अपना सराहनीय योगदान दिया।

बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के नाऊज में नवनिर्मित हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर मंगलवार को भूमिपूजन सह ध्वजारोहण किया गया। नाऊज में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन नौ से ग्यारह मार्च तक किया गया है। नौ मार्च को कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ होना है , इसी के साथ दस मार्च को प्राण प्रतिष्ठा,ग्यारह मार्च को भंडारा के साथ विसर्जन का आयोजन किया गया है। मंगलवार को पंडित आचार्य रुद्र नाथ मिश्रा के सान्निधय में भूमिपूजन किया गया। जिसमें बतौर यजमान दिनेश चौबे सपत्नीक शामिल हुए। भक्तिमय माहौल में यज्ञ कार्यक्रम की शुभारंभ से पूरा क्षेत्र राममय हो गया।

बुढ़मू : कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा ने रांची जिला ग्रामीण लीगल सेल के अध्यक्ष अधिवक्ता सरफराज़ अहमद को बुढ़मू प्रखंड के ग्रामीण विकाश विभाग का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस दौरान विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि अधिवक्ता सरफराज़ अहमद अपने कार्य के प्रति सजग एवं कर्मठ व्यक्ति है। इनकी कार्य कुशलता को देखते हुए मैं उनको ग्रामीण विकाश विभाग के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया हूं। उन्होंने ने कहा कि हमें उम्मीद है की कांके विधानसभा में विकास की गति प्रदान करने में इनकी भूमिका अहम होगी। सरफराज अहमद का विधायक प्रतिनिधि बनने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, कांग्रेस नेता बलराम साहू, कांग्रेस पार्टी के रांची जिला के ग्रामीण कोषाध्यक्ष तनवीर आलम, रांची जिला कांग्रेस पार्टी के महासचिव जाकिर हुसैन, बबलू मुंडा, ईदु खान, आरजेडी नेता युनुस खान, मोनू रजक, गौरी शंकर महतो, पत्रकार सुदीप सिंह, पंकज सिंह, शिक्षा विद रत्न प्रकाश सिंह, उमेडंडा महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुदामा नायक, सदन साहू, मिस्टर उर्फ समीर मियां, उमेडंडा के उप मुखिया पवन राम, चंद्रदीप साहू, शिवनंदन मुंडा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सिदरोल के चेडी सरना में प्रखण्ड स्तरीय सरहुल पूजा सह मिलन समारोह करने को लेकर बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता रामकुमार टाना भगत ने किया। और बैठक का संचालन सोनू मुण्डा ने किया। इस दौरान बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से सरहुल पूजा सह मिलन समारोह प्रखंड में शांतिपूर्ण मानने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व प्रमुख रामेश्वर पहान,धर्मेश भगत, बिरजू मुण्डा, सुशील मुण्डा सहित कई लोगों ने अपना अपना विचार को रखा। साथ ही सरहुल से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की गई। मौके पर राजेश पहान, भुनेश्वर पहान, सुरेश मुण्डा,अंबर मुण्डा,आकाश मुण्डा, अजय मुण्डा, बालकृष्ण पहान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बुढ़मू : खरवार भोगता समाज विकास संघ की बैठक बुढ़मू प्रखंड के ओझासड़म पंचायत के दूनी भुटकी गांव में हुई। जिसकी अध्यक्षता बालदेव गंझू एव संचालन बिरजू गंझू ने किया।बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला अध्यक्ष अमृत भोगता एव जिला सह सहसचिव प्रभाकर गंझू उपस्थित थे। बैठक में 28 मार्च को रांची में आयोजित वीर शहीद नीलाम्बर पीताम्बर शाही भोगता के शहादत दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।साथ ही सैकड़ों की संख्या में कार्यक्रम में अपने पारंपरिक वेश भूषा के साथ शामिल होने का निर्णय लिया गया।इसके अलावा समाज में बच्चों को शिक्षित करने एव समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर सामाजिक एकजुटता पर बल दिया गया। बैठक में भीम गंझु, रघु गंझु,अजय गंझू, बिरेन्द्र गंझू, राजकुमार गंझु, अरुण कुमार गंझू, भजन गंझू, सुजीत गंझू, सुनील कुमार गंझू, प्रभु गंझू, संजीव कुमार, प्रदीप भोगता,शंकर गंझू, महेश्वर कुमार गंझू, शिकारी गंझू, अर्जुन गंझू, सुमन कुमार गंझू, संजय गंझू, भूकन गंझू, बबिता कुमारी, पार्वती भोगता,प्रमिला देवी,मंजू देवी,सुनीता देवी सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के खिजुरटोला में तीन दिवसीय भव्य यज्ञ सह संगीतमय श्री राम कथा का प्रारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा स्थानीय उत्तरवाहिनी नदी से प्रारंभ होकर यज्ञ स्थल पहुँची, जिसमें 551 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया।

बुढ़मू : यादव परिवार में जन्म लिए लोग भगवान श्री कृष्ण के बताए मार्ग पर चलकर समाज में परिश्रम,धर्म, संस्कृति,न्याय, शिक्षा, भाईचारा के ध्वज को बुलंद कर सनातन समाज को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दे क्योंकि यही हमें अपने आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण से प्राप्त हुआ है. उक्त बातें सीसीएल के सेवानिवृत्त अभियंता रामलायक सिंह ने रविवार को राय कोलियरी स्थित यादव परिवार के द्वितीय वार्षिक बैठक सह वनभोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. पिपरवार यादव परिवार द्वारा आयोजित इस बैठक को यादव समाज के रांची जिला अध्यक्ष रामविलास गोप, चतरा पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल यादव, रामाशीष यादव, कृष्णा यादव,गोल्टेन प्रसाद यादव,श्री प्रसाद,प्रशांत यादव, डॉ.किशोर यादव,अजय यादव, उमेश यादव, मंटू यादव,प्रतिक यादव, मुन्ना यादव, गणेश यादव आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि समय-समय पर परिवार के लोग आपस में मिलते-जुलते रहें और एक दूसरे का सुख-दुख में सहभागी बनकर परिवार के उत्थान में अपना योगदान दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील यादव, संचालन रविन्द्र यादव और धन्यवाद ज्ञापन कृष्णा यादव ने किया। इस अवसर पर एसपी सुमन, गणेश यादव, कामेश्वर यादव, मनोज यादव, एवं यादव समाज के जिला मीडिया प्रभारी सह बुढ़मू के पत्रकार राजेश यादव, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे और परिवार से जुड़े रांची, चतरा, रामगढ़, बुढ़मू आदि से कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

प्रखंड के चकमें मदरसा में जलसा-ए-दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के बाद मुख्य अतिथि हफीजुल हसन के द्वारा फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया गया। मौके पर वक्ताओं ने चकमें मदरसा की उपलब्धियों और इसके संचालन में हो रही कठिनाइयों से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को अवगत कराया।

बुढ़मू प्रखंड के ऑक्सफोर्ड हाईस्कूल आरा का वार्षिक उत्सव सह एग्जिबिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जैक के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर अनिल कुमार महतो,पूर्व जिप उपाध्यक्ष रांची के पार्वती देवी, उपप्रमुख हरदेव साहू, बुढ़मू थाना प्रभारी रितेश कुमार महतो व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा का ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आती है. थाना प्रभारी रितेश कुमार ने कहा कि किसी भी बालिका को राह चलते कोई परेशानी हो तो 112 में फोन करें , इसके बाद प्रशासन द्वारा तत्काल सहयोग किया जाएगा. अतिथियों ने घुमकर बच्चों द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, और उनकी हौसला अफजाई किया.