बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के ग्राम केवाल से रंजन की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से टुनटुन यादव से हुई। टुनटुन कहते है कि मोबाइल वाणी के माध्यम से इन्हे मनरेगा द्वारा पौधारोपण की जानकारी मिली। इससे पहले कागज़ात जमा कर आवेदन करने पर मनरेगा के तहत सही से कोई कार्य नहीं होता था। घेरा भी नहीं मिलता था केवल पौधा मिल जाता था। लेकिन मोबाइल वाणी के सहयोग से इस बार सारी सुविधा मिली है। पौधा के साथ घेरा लगाने की तार भी मिल गयी है। इन्होने इस बार 210 पौधा लगाया है । पौधा बहुत अच्छा है। सागवान का पेड़ दस फ़ीट का हो गया है। कलमी आम में मंझर आया था। महोगनी का पेड़ भी दस फ़ीट का हो गया है। टुनटुन एक यूनिट पौधा और लगाना चाहते है। इसमें इन्हे आवेदन करने के लिए मोबाइल वाणी का सहयोग चाहिए क्योंकि मोबाइल वाणी के माध्यम से एंट्री करने पर पौधा आसानी से मिल जाता है। टुनटुन कहते है कि पेड़ों से पर्यावरण को फ़ायदा होता है। प्रदूषण कम करने में मदद मिलता है।
झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला के संवादाता रविंद्र कुमार ने गिरिडीह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कुछ महीने पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित की गयी थी। जिसमें मनरेगा द्वारा अच्छी कार्य योजना संपन्न किये जाने की सुचना दी गयी थी। इस संदर्भ में ग्राम बेंगाई पोस्ट अड़वारा ,थाना बगोदर जिला गिरिडीह के स्थानीय निवासी प्रकाश टुडो ने बताया कि मोबाइल वाणी द्वारा वार्ड सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें उन्होंने भाग लिया था। इस सभा में डोभा निर्माण पर चर्चा की गयी थी। इसके लिए उन्हें ब्लॉक में आवेदन देने के लिए पांच -से दस दिन का समय लगा और डोभा निर्माण में दो से ढ़ाई महीने लगा। डोभा का निर्माण होने से दस से बारह किसानों को सिंचाई और फसल की खेती करने में लाभ मिलेगा। इस कार्य हेतु वे मोबाइल वाणी एवं संवादाता बहादुर हेमरोंग को धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं।
बहुत से श्रोताओं को जानकारी होगी कि मोबाइलवाणी ने बीड़ी मजदूर और उनकी समस्याएं को लेकर एक मुहिम शुरू की थी. बहुत से श्रमिकों ने इस मुहिम के तहत श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन भी किया था. मोबाइलवाणी ने इन आवेदनों के बारे में श्रम कल्याण विभाग को पत्र लिखा था. जिसमें आयुक्त को सूचित किया गया कि श्रमिकों को बीड़ी मजदूर कार्ड बनवाने में कितनी परेशानियों का सामना करना पड रहा है. अब उसी पत्र के जवाब में विभाग ने एक पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं. ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
दोस्तों, कहते हैं कि अगर कर्म पूरी निष्ठा से किया जाए तो उसका फल जरूर मिलता है. हमें लग रहा है कि हमारी और आपकी कोशिशें रंग लाने लगी हैं. बीड़ी मजदूर और सुलगते सवाल अभियान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मोबाइलवाणी की पहल के बाद जमुई जिले के भीतर बीड़ी मजदूर कार्ड बनने लगे हैं. इसके साथ ही दूसरा सकारात्मक असर ये हुआ है कि मजदूरों को आवास योजना के तहत राशि का भुगतान होने वाला है... इस सफलता की कहानी आप खुद सुनें बीड़ी मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष शंभू नाथ पांडेय की जुबानी
बिहार राज्य के सारण जिला से विक्की कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि दिनांक 18 अप्रैल 2020 को मोबाइल वाणी पर एक खबर रिकॉर्ड कराया गया था जिसमें बताया गया था कि उन्हें राशन नहीं मिल रहा है जिसकारण उन्हें परेशानी हो रही है।उस खबर को चलाने के बाद रिपोर्टर प्रेमजीत कुमार सिंह ने इस समस्या को प्रसाशन तक पहुंचाया और उनकी राशन दिलाने में मदद की।इसलिए वह मोबाइल वाणी के सभी टीम को धन्यवाद दे रहे है क्योकि उनकी वजह से उन्हें राशन प्राप्त हो पाया।वही उनका ये भी कहना है कि मोबाइल वाणी इसी तरह दिव्यांग और मजदूरों की मदद करती रहें।वही वह कहते है कि सभी लोग कोरोना से सुरक्षित रहें।
बिहार राज्य के जमुई जिला के चकाई प्रखंड से रमेश कुमार रॉय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि चकाई प्रखंड के संत जोसेफ स्कूल में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। वहाँ पर लगभग अच्छी सेवाएं दी जा रही हैं लेकिन कुछ सुविधाएँ जैसे कि मछरदानी कुछ लोगों को नहीं मिला था। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को मोबाईल वाणी पर 8/05/2020 को प्रसारित किया गया था साथ ही सम्बंधित पदाधिकारी को भी सूचित किया गया। जिसके बाद वहाँ पर लोगों को मच्छरदानी उपलब्ध कराया गया। रमेश कुमार कुमार का कहना है कि मोबाईल वाणी पर ना सिर्फ खबर सुनाई जाती है बल्कि समस्याओं को हल करने का भी प्रयास किया जाता है।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से प्रशांत कुमार महतों ने मोबाइल वाणी को बताया कि बीते गुरुवार को सुबह के समय सिंघिया प्रखंड कार्यालय स्थित पनसल्ला के निकट में दो ट्रक के फंस जाने के कारण जाम लगा गया। इस वजह से इस रूट में आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया ।इस खबर को समस्तीपुर मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया गया। खबर प्रसारित होने के बाद इस पर त्वरित असर हुआ और स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीणों ने मिलकर जाम को हटाया तब जाकर आवागमन सुचारु रूप शुरू हो सका।
बिहार राज्य के नालंदा जिला से गिद्धौर प्रखंड से अजित कुमार यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि रतनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में बीते चार माह से चापाकल खराब पड़ी थी। जिस खबर को मोबाइल वाणी के रिपोर्टर द्वारा प्रमुखता से चलाया गया था, खबर चलने के बाद गिदौर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन चापाकल मर्रम्मत करने को मिला तथा रतनपुर पंचायत के मुखिया के द्वारा पीएचडी विभाग के कर्मियों को सहयोग देते हुए पंचायत के वार्ड नंबर 12 के निवासी चनेसर मांझी के घर के नज़दीक एवम काली स्थान भौराटांड़ मुसहरी के समीप लगे सरकारी चापाकल को मररम्मत किया गया। जिस कारण हरिजन टोला में पानी की किल्लत दूर हुई और लोगों को राहत मिली।
बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से अमित कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि गुरुवार को एक अनजान बच्चा अपने परिजन से बिछड़ गया था।जब इस खबर को मोबाइल वाणी पर प्रसारित की गयी तो इस खबर के घंटे दो घंटे के बाद ही मोबाइल वाणी के माधयम से बच्चा परिजन को मिला।ज्ञात हो कि बच्चे का नाम सोनू कुमार उम्र 5, पिता का नाम प्रमोद कुमार शेखपुरा का रहने वाला बताया गया।स्थानीय लोगों के मदद से बच्चे को सिकंदरा थाना पंहुचा दिया गया।जब परिजन अपने बच्चे को खोज रहे थे तो लोगों ने बताया की यह खबर मोबाइल वाणी पर चल रहा है, आपका बच्चा थाना में है, तब बच्चे के परिजन थाने पहुंचकर अपने बच्चे को लिया और मोबाईल वाणी को धन्यवाद दिया।
