बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से प्रशांत कुमार महतों ने मोबाइल वाणी को बताया कि बीते गुरुवार को सुबह के समय सिंघिया प्रखंड कार्यालय स्थित पनसल्ला के निकट में दो ट्रक के फंस जाने के कारण जाम लगा गया। इस वजह से इस रूट में आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया ।इस खबर को समस्तीपुर मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया गया। खबर प्रसारित होने के बाद इस पर त्वरित असर हुआ और स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीणों ने मिलकर जाम को हटाया तब जाकर आवागमन सुचारु रूप शुरू हो सका।
