बिहार राज्य के संग्रामपुर इन्द्रगाछी पूर्व टोला वार्ड तीन के नवनिर्मित मंदिर में पांच दिवसीय पंचमुखी हनुमान मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित यज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने बाजे गाजे व धार्मिक उद्घोष के साथ यज्ञ स्थल से पूरे नगर का परिक्रमा किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ अपने देवता के दर्शन को उमड़ पड़ी। चारो तरफ से लोग जयकार करते हुए मूर्ति की पूजा करते हुए चढ़ावा चढ़ाए। यज्ञ के आचार्य अमित उपाध्याय ने बताया कि किसी भी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व उसका नगर परिभ्रमण बहुत ही जरूरी विधि हैं।
मोतिहारी चेंबर ऑफ कामर्स के संस्थापक अध्यक्ष एवं समस्तीपुर रेल मंडल सलाहकार समिति के सदस्य बीरेंद्र कुमार जालान, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सराफ एवं पूर्व महासचिव रामभजन ने बापूधाम मोतिहारी स्टेशन का पूर्व में निरीक्षण किया था। इस दौरान स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक राकेश त्रिपाठी, वाणिज्य प्रबंधक एवं रैक प्वाइंट इंस्पेक्टर के साथ उनकी बैठक भी हुई थी। उन लोगों ने प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 पर उपलब्ध सुविधाओं का आकलन किया। रिपोर्ट समस्तीपुर डीआरएम एवं जीएम हाजीपुर तथा रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन सांसद राधामोहन सिंह को भेजा है।
जंदाहा थाना के चकफरीदाबाद गांव में विगत 6 माह पूर्व एक महिला की गला दबाकर की गई निर्मम हत्या मामले के दो नामजद फरार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी कुर्की वारंट का अनुपालन करते हुए जंदाहा थाना पुलिस द्वारा फरार आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की गई। मामले के अनुसंधानकर्ता थाना अध्यक्ष विश्वनाथ राम एवं थाना के अवर निरीक्षक अमर कुमार की मौजूदगी में जंदाहा थाना के पुलिस बल द्वारा हत्या आरोपी फरार चल रहे दो सहोदर भाइयों के घर से घर में उपलब्ध सामग्री को जप्त कर थाना लाया गया। मालूम हो कि इससे पूर्व दोनों फरार आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार वारंट के अनुपालन को लेकर विगत 8 फरवरी को जंदाहा थाना पुलिस द्वारा डुगडुगी बजाकर आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया गया था। जंदाहा थाना अध्यक्ष विश्वनाथ राम ने बताया कि हत्या मामले के फरार दो नामजद आरोपी अमन कुमार एवं आलोक कुमार के चकफरीदाबाद स्थित घर पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार पूर्व में चिपकाया गया था। लेकिन दोनों आरोपी फरार होने को लेकर न्यायालय द्वारा जारी कुर्की वारंट के अनुपालन में कुर्की की कार्रवाई की गई।मालूम हो कि 4 जुलाई 2022 की रात चकफरीदाबाद गांव में राम इकबाल सिंह की पत्नी संगीता देवी की हत्या गला दबाकर ग्रामीण भरत सिंह के गौशाला में भरत सिंह एवं उनके दो पुत्रों द्वारा कर दी गई थी। इस मामले में मृतका संगीता देवी के पति राम इकबाल सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी में ग्रामीण भरत सिंह एवं उनके पुत्र अमन कुमार एवं आलोक कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस द्वारा मृतका का शव आरोपी भरत सिंह के गौशाला से बरामद किया गया था। दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पति ने आरोप लगाया था कि इनकी पत्नी संगीता देवी का आरोपी भरत सिंह के साथ गहरा संबंध एवं प्रेम था।
बिहार राज्य के मोतिहारी में एक बारातियों से भरी गाड़ी साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बीच सड़क पर पलट गई। बोलरो में करीब सात लोग सवार थे, जिसने दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसका अलग-अलग जगह इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने सभी घायलों को अलग-अलग हॉपिटल में भर्ती कराया। जहां सभी को घर के लिए भेज दिया गया, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घोघराहा बैरियाडीह से लकड़ा का बारात निकला था जो केसरिया थाना क्षेत्र के लोहरगांवा के लिए चली थी। इसी बीच डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे-74 पर यह हादसा हुआ। दो की स्थिति नाजुक बारातियों से भरे बोलेरो पलटने से दो बाराती गंभीर रूप से घायल हो गिर, जिसमे 70 वर्षीय आनंदी सहनी और 45 वर्षीय राजू सहनी शामिल है। अन्य बाराती इलाज करा कर पुनः बारात में शामिल होने चले गए। बीच सड़क पर साइकिल सवार को बचाने के दौरान पलटी बोलेरो का ड्राइवर घटना के बाद गाड़ी वहीं छोड़ कर फरार हो गया।
Transcript Unavailable.
दूसरे चंपारण नाट्य एवं लघु फिल्मोत्सव का आयोजन गांधी ऑडिटोरियम, कचहरी रोड में 01 से 03 मार्च तक आयोजित है। आयोजन की तैयारी को लेकर शरण कॉम्प्लेक्स में समिति की बैठक रोशनाई के अध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक अनिल वर्मा की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम के संयोजक अनिल वर्मा ने कहा कि आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कार्यक्रम को लेकर दायित्वों का बटवारा किया। जिसमें नाटक के कलाकारों व अतिथितियों के स्वागत के साथ प्रचार एवं मंचीय व्यवस्था के दायित्वों का बंटवारा किया गया। रंगमंच और सिनेमा से सम्बद्ध सिने अभिनेता अरुण बख्शी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ़िफल्म समीक्षक विनोद अनुपम, डॉ. मुन्ना पाण्डेय (दिल्ली), अमित झा(मुम्बई), संजीव कु झा (मुम्बई),चंद्र प्रताप सिंह (सूत्रधार, बीएलएफ, बुंदेलखंड) , नीरज कुंदर (सूत्रधार, विन्ध्य इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल), कार्टूनिस्ट पवन के साथ बहुत सारे अन्य अतिथियों का आगमन हो रहा है।
जिले में शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जिला उद्यान विभाग ने कवायद शुरू की है। मधुमक्खी पालन से जीविका सहित अन्य किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकारी स्तर पर अनुदान की व्यवस्था की गयी है। लिहाजा विगत कई साल से हो रहे शहद उत्पादन का सलाना आंकड़ा करीब दो हजार मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। जिससे शहद उत्पादन से मधुमक्खी पालन में मिठास बढ़ने लगी है। जिले के मेहसी, मधुबन,मोतिहारी,चकिया आदि प्रखंडों में शहद उत्पादन के प्रति लोगों में अधिक रूझान देखा जा रहा है। इन प्रखंडों में लीची के बाग अधिक होने से मधुमक्खी पालन करना लाभ का जरिया बना है। प्रति मधुमक्खी बॉक्स से एक सीजन में 40 किलो शहद का उत्पादन रबी मौसम में सरसों के फूल से रस लेकर मुधमक्खियां शहद तैयार करती हैं। इसके बाद लीची पर मंजर आने पर शहद उत्पादन के लिए मधुमक्खी बॉक्स बाग में लगाया जाता है। एक सीजन में एक मधुमक्खी बॉक्स से करीब 40 किलो तक शहद का उत्पादन प्राप्त होता है। दस बॉक्स में मधुमक्खी पालन से एक सीजन में पांच हजार रुपये तक शहद उत्पादन से कमाई होती है। प्रति बॉक्स दो हजार रुपये तक एक सीजन में कमाई हो रहा है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
