रंगोत्सव होली के पर्व को लेकर नगर सहित जिले के सभी घरों में इसकी तैयारी आरंभ हो चुकी है । होलिकादहन हो या अन्य कोई त्योहार इसकी तैयारी कुछ दिन पहले से ही आरंभ हो जाती है। होली पर एक दिवसीय कार्यक्रम को लेकर सुदूर ग्रामीणक्षेत्रों में गाय के गोबर से बने उपलों की बहुत डिमांड रहती है।इसका कारण यह है कि गाय के गोबर को देवतुल्य माना जाता है । गाय के गोबर का उपला ही होलिकादहन में शामिल किया जाता है। पांच सौ रुपये प्रति ढेरी बिकता है उपलाजिले के गांवों में ग्रामीण अपने-अपने दरवाजे पर गाय-भैंस आदि पालते हैं। होलिकादहन के अलावा ग्रामीणों के प्रत्येक पर्व-त्योहार पर आग जलाने और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में उपलों का उपयोग किया जाता है। जिसके परिणामस्वरूप सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में उपले पांच सौ रुपये प्रति ढेरी से लेकर आठ सौ रुपये प्रति ढेरी तक बिक जाते हैं।
बिहार राज्य के रोशनाई फाउंडेशन के द्वारा कचहरी रोड स्थित गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय चंपारण नाट्य एवं लघु फिल्मोत्सव का कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज जीवन पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा आयोजित ‘ बेटी बचाव, बेटी पढाओं’ पर प्रस्तुति से हुआ। प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद गुलरेज शहजाद द्वारा लिखित एकल नाटक ‘बूढ़े’ का मंचन हुआ। जिसमें राणा संतोष कमल ने अपनी प्रस्तुति से वाहवाही बटोरी। अंतिम प्रस्तुति के रूप में ध्रुव गुप्त द्वारा लिखित नाटक ‘ आरंभ’ का मंचन किया गया। मौके पर अपर समाहर्ता पवन कुमार सिन्हा, सदर एसडीओ श्रेष्ठ अनुपम, अनिल वर्मा , रंगकर्मी प्रसाद रत्नेश्वर सहित अन्य उपस्थित रहे।
बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस को रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन सांसद राधामोहन सिंह ने बापूधाम मोतिहारी स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा कि तीर्थराज प्रयाग देश-विदेश से लोग आते हैं, मगर प्रयागराज जाने के लिए मोतिहारी से कोई ट्रेन नहीं थी। रेलवे बोर्ड से बातचीत के बाद मुजफ्फरपुर से बनारस जाने वाली बनारस एक्सप्रेस को प्रयागराज तक परिचालन की अनुमति मिलने के बाद बुधवार से यह ट्रेन अब प्रयागराज रामबाग स्टेशन तक जायेगी। इस दौरान उन्होंने ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों को फूलमाला पहनाकर व लड्डू खिलाकर स्वागत किया। सांसद ने कहा कि बनारस एक्सप्रेस का परिचालन अब प्रयागराज रामबाग स्टेशन तक होगा। इससे मोतिहारी सहित रेलखंड के यात्रियों को यात्रा में सुविधा होगी।
बिहार राज्य में निर्वाची पदाधिकारी सह आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा की अध्यक्षता में 3 सारण शिक्षक व सारण स्नातक निर्वाचन 2023 के निमित्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम शीर्षत कपिल अशोक के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयुक्त ने कहा कि आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा होते ही पूरे जिले में चुनाव आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है । उन्होंने कहा कि उक्त निर्वाचन के सफल आयोजन के लिए समुचित रूप से कार्य व दायित्व का निर्वहन समय पर करना सुनिश्चित करेंगे । कहा कि मतदान बैलट पेपर के माध्यम से संपन्न होगा । मतदान के लिए सिर्फ बैगनी स्केच पेन का उपयोग किया जाएगा । कहा कि लाउडस्पीकर बजाने के लिए भी समय सीमा सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित की गई है । अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति के पश्चात ही लाउडस्पीकर का उपयोग कर सकेंगे । रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि सारण शिक्षक व सारण स्नातक चुनाव के लिए 6 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रारंभ हो जाएगा। नाम निर्देशन करने की अंतिम तिथि 13 मार्च निर्धारित की गयी है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की तिथि 14 मार्च निर्धारित की गयी है। नामांकन पत्र के वापसी 16 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। आगामी 31 मार्च को सुबह 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक मतदान होगा। मतगणना की तिथि 5 अप्रैल को निर्धारित की गयी है। सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र मेंमतदान के न्द्र 27 व 1 सहायक मतदान केन्द्र सहित 28 मतदान केन्द्र बनाए गये हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21 हजार 653 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरुष 16 हजार 740, महिला 4 हजार 912 व थर्ड जेंडर के रूप में मात्र एक मतदाता हैं। वहीं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 27 मतदान केन्द्र बनाए गये हैं। इसमें कुल दो हजार मतदाता वोटिंग करेंगे। इसमें 1739 पुरुष व 261 महिला मतदाता शामिल हैं।मौके पर डीएम शीर्षत कपिल अशोक, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्र थे।
बिहार राज्य में घर पर धावा बोल लूटपाट के बाद रॉड से हमला में जख्मी अकली देवी की मौत मामले में पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपितों को दबोच लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत भेजे गए। एसएचओ अवनीश कुमार का कहना है कि अन्य आरोपितों की खोज में छापेमारी हो रही है। गिरफ्तार आरोपितों में रुपडीह गांव के चंदन कुमार व राहुल कुमार उर्फ पिंकू शामिल है। मुफस्सिल थाना के रुपडीह में 27 फरवरी की रात घर से लूटपाट के बाद रॉड से हमला में विजय कुमार व उसकी दादी अकली देवी जख्मी हो गयी थी। दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 28 फरवरी को इलाज के दौरान अकली देवी की मौत हो गयी। 15 नामजद व छह अज्ञात पर एफआईआर मारपीट कर हत्या करने मामले में 15 नामजद व छह अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है। जख्मी विजय कुमार के बयान पर प्रदुमन पासवान, आदित्य पासवान, विपिन पासवानआदि को केस किया।
बिहार राज्य के मोतिहारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनकट गांव के समीप जमीन का मापी करा रहे लोगाें पर रॉड से हमला कर दिया। हमला में छह लोग जख्मी हो गए। बीस लाख रुपये रंगदारी नहीं दी तो आरोपितों ने हमला किया। हरसिद्धि के मठ लोहियार के मनीष कुमार के बयान पर ग्यारह लोगाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। मनीष ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी जमीन की मापी करा रहा था तो राजा खान, विजय राय, मोहम्मद ताज, राजा राम, विनोद सिंह, संतोष कुमार, सर्वजीत कुमार आदि लोगों ने हमला कर दिया।
बिहार राज्य के अरेराज हाजीपुर मुख्य पथ एसएच 74 संग्रामपुर रमना टोला चौक पर खेत से काम निपटा घर जा रहे मजदूर को डीसीएम ट्रक ने रौंद दिया।इससे उसकी घटना स्थल मौत हो गई।मृतक पारस दास(50) रमना टोला संग्रामपुर का निवासी था। मृतक के पड़ोसी अमर दास ने बताया कि पारस दास सुबह खेत में काम करने गये थे। जहां से करीब दिन के एक बजे वापस लौटने के दौरान सड़क किनारे खड़े थे तभी लापरवाह ट्रक चालक ने रौंद डाला।ग्रामीण सीएचसी ले गए जहां चिकित्सक ने मौत घोषित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रमना टोला चौक एसएच 74 पर शव रख जाम कर दिया। पूर्वी संग्रामपुर पंचायत के मुखिया सुदिष्ट प्रसाद व प्रभारी थानाध्यक्ष किशोर कुमार राय ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया व सड़क पर आवागमन चालू हो गया। ग्रामीणों के द्वारा चालक व गाड़ी पकड़ रखा गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया। ट्रक को जब्त कर चालक को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। राजस्व अधिकारी सह प्रभारी सीओ दीपा कुमारी ने बताया कि आपदा के तहत मुआवजा राशि के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
बिहार मोबाइल वाणी से अजय कुमार कि रिपोर्ट। बिहार विभूति अवार्ड के लिए चयनित किया गया महेश स्वर्णकार । अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुने या डाउनलोड करें।।
जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक डॉ राधाकृष्ण सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ डीएम एसके अशोक ने की। समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसान हित में संबंधित पदाधिकारी गंभीरता पूर्वक कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। हर खेत तक पानी योजना को धरातल तक पहुंचाने के लिए बिजली की समुचित व्यवस्था करने का उन्होंने निर्देश दिया। यांत्रिक दोष के कारण बंद पड़े नलकूप को यथाशीघ्र क्रियाशील करने को कहा। बंद नहर प्रणाली की रिपोर्ट 2 दिन के अंदर सौंपने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत वार महीने में एक बार कैंप लगाकर पशुओं का ईयर टैगिंग एवं स्वस्थ की जांच सुनिश्चित
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भारतमाला परियोजना अंतर्गत फोरलेन गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। कुल 519.500 किमी लंबाई का यह एक्सप्रेस गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) से आरंभ होकर कुशीनगर जिला होते हुए पश्चिम चंपारण जिला के बैरिया प्रखंड के समीप बिहार में प्रवेश करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने बताया कि गंडक नदी पर 10 किमी लंबा पुल बनेगा एवं पश्चिम चंपारण के 12 किमी के बाद पूर्वी चंपारण में प्रवेश करेगा। बिहार के आठ जिलों पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढी, मधुबनी, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज से होते हुए यह एक्सप्रेसवे सिलीगुड़ी तक जाएगी। सूबे में इसकी कुल लंबाई 416 किमी होगी। मोतिहारी से सिलीगुड़ी की दूरी इस एक्सप्रेस-वे 390 किमी रह जाएगी। वहीं गोरखपुर की भी दूरी 130 किमी तक रह जाएगी। यह एक्सप्रेसवे पूर्वी चंपारण जिला के पहाड़पुर, हरसिद्धि, तुरकौलिया, पीपराकोठी (जीवधारा), पकड़ीदयाल, पताही एवं फेनहारा प्रखंड के कुल 64 गांव से गुजरेगी। पूर्वी चंपारण जिले में इसकी कुल लंबाई 72 किमी होगी। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भूमि सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है एवं भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रगति पर है। डीपीआर भी तैयार किया जा रहा है। इस परियोजना के निर्माण हेतु निविदा आमंत्रण करने का लक्ष्य भी तय हो गया है। जिले में रामजानकी मार्ग के निर्माण के लिए भी भूअर्जन का काम चल रहा है। इस मार्ग के बनने से सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण एवं सीवान जिले से अयोध्या (उत्तर प्रदेश) एवं जनकपुर (नेपाल) जाना आसान हो जाएगा। रामजानकी मार्ग के चार लेन का निर्माण अयोध्या (उत्तर प्रदेश) से भिठामोड़ (सीतामढ़ी) तक होना है। यह मार्ग बिहार के मेहरौना (सीवान) से प्रारंभ होकर सीवान, मशरख, केसरिया, चकिया, चोरमा, मधुबन होते हुए भिठामोड़ (सीतामढ़ी) तक जाएगी।
