मोतिहारी चेंबर ऑफ कामर्स के संस्थापक अध्यक्ष एवं समस्तीपुर रेल मंडल सलाहकार समिति के सदस्य बीरेंद्र कुमार जालान, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सराफ एवं पूर्व महासचिव रामभजन ने बापूधाम मोतिहारी स्टेशन का पूर्व में निरीक्षण किया था। इस दौरान स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक राकेश त्रिपाठी, वाणिज्य प्रबंधक एवं रैक प्वाइंट इंस्पेक्टर के साथ उनकी बैठक भी हुई थी। उन लोगों ने प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 पर उपलब्ध सुविधाओं का आकलन किया। रिपोर्ट समस्तीपुर डीआरएम एवं जीएम हाजीपुर तथा रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन सांसद राधामोहन सिंह को भेजा है।