जलवायु की पुकार कार्यक्रम के अंतर्गत इस अंतिम प्रोमों में हम जानेंगे कि हमने जलवायु से सम्बंधित अनेक बातें की हैं और जानकारियों पर विचार भी किया है

जलवायु की पुकार [ एक नए सफर का अंत ] कार्यक्रम के अंतर्गत हम जानेंगे की कैसे दुनिया भर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ रहा है ।

जलवायु की पुकार [श्रोताओं की सरगम] कार्यक्रम के अंतर्गत हम जानेंगे अलग अलग लोगों के योगदान के बारे में की कैसे पर्यावरण के समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता डब्लु पंडित जानकारी दे रहे हैं की इन दिनों जलवायु परिवर्तन होने की वजह से देश भर में कहीं तेज बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई हैं, तो कहीं कम बारिश होने की वजह से सूखा की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण आम लोगों के साथ-साथ किसान भी परेशान हैं।वर्षा नहीं होने किसान धान की रोपनी नहीं कर पा रहे हैं। जिसके कारण किसान बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं

जलवायु की पुकार [क्लाइमेट वॉयसेस हैंडबुक] कार्यक्रम के अंतर्गत हम जानेंगे बच्चो को पर्यावरण के बारे में शिक्षा देना, प्लास्टिक कचरा का सही निपटान करना और बच्चो को प्लास्टिक के हानिकारक प्रभाव के बारे में सीखना क्यों जरुरी है?

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता सुभाषा ने मनीषा कुमारी से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने बताया की वो मोबाइल वाणी पर जलवायु परिवर्तन से जुड़ी जानकारियों को सुनती हैं। इसमें यह जानकारी मिली की जितने भी पेड़ कटते हैं। जिन कारणो से भी हमें उससे दोगुना पौधा कहीं और या अपने आस-पास जरूर लगाने चाहिए। पानी की बर्बादी भी कम करनी चाहिए। इसके साथ ही खुले में शौच नहीं जाना चाहिए। इससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक कुमार ने बताया की जलवायु परिवर्तन एक विशेष मुद्दा है। इसका अर्थ यह नहीं है की मौसम परिवर्तन से लोग परेशान हो रहे हैं। बल्कि यह हमारे जीवन और अस्तित्व की बात है। यह हमारे जीवन के लिए बहुत जरुरी है। एक एक मुख्य कारण बारिश में कमी भी है जिसके चलते जल स्तर नीचे गिरता जा रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

जलवायु की पुकार [छोटे कदम, बड़ा परिवर्तन ] कार्यक्रम के अंतर्गत हम जानेंगे  बिजली बचाना,कचरा का सही निपटान करना और पानी का कम उपयोग करना हमारे पर्यावरण के लिए क्यों जरुरी है ?

बिहार राज्य के जमुई जिला से रविंद्र मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में श्रोता ने बताया कि सरकारी योजनाओं का किसानों को उतना लाभ नहीं मिल रहा जितना सोचा गया था। उनका कहना है कि अभी भी पानी की कमी है उसके लिए बोरिंग करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया बारिश कम होने के कारण भू गर्भ का जलस्तर घट रहा है

बिहार राज्य के गिद्धौर प्रखंड से मोबाईल वाणी संवाददाता ने मोबाईल वाणी के माध्यम से श्रोता से साक्षात्कार लिया। श्रोता ने बताया कि पहले सत्तर अस्सी मन धान बेच लेते थे.मगर मौसम के परिवर्तन के कारण अब वैसा उपज नही होता है और आमदनी कम होने लगी है। बारिश नहीं होने से खेती नही होता है। इससे खेत में मजदुर नही लगा पाते हैं,इससे मजदूरों की कमाई पर भी असर हुआ है। कमाने के लिए मजदूरों का पलायन भी हो रहा है। सरकारी योजनाओं से कुछ मदद मिल पाता है