जमुई जिले के स्वयंसेवी संस्था परिवार विकास के द्वारा चाइल्ड फंड इंटरनेशनल के सहयोग से आगामी 9 अक्टूबर को संस्था मुख्यालय चंद्रशेखर नगर में पशु परामर्श शिविर का आयोजन सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार एक ऐसा राज्य है जो जाति जनगणना कर अपने आंकड़े को पेश कर चुका है। इसका प्रभाव समाज पर भी पड़ेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पूर्वी गूगल जी पंचायत के चंद्रशेखर नगर गांव स्थित परिवार विकास एक सामाजिक संस्था है। जो दूसरे को चंद्रमा प्रदान करने का कार्य कर रही है। यह चंद्रमा का शीतल प्रकाश लोगों को अपनी प्रकाश से लाभान्वित कर रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत सरकार की ओर से भारत के सभी एंड्राइड मोबाइल में एक प्रशिक्षण क्लास को भेज कर आपातकालीन स्थिति में दिए जाने वाले आपातकालीन चेतावनी प्रणाली का जांच किया गया जिसके माध्यम से सभी एंड्रॉयड फोन में एक तेज आवाज की अलर्ट के साथ एक फ्लैश मैसेज को भेजा गया अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुने
गिद्धौर प्रखंड से प्रिया कुमारी बता रही है कि उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण वह प्राइवेट स्कूलों में नहीं पढ़ पाते हैं जिससे उनकी इंग्लिश और मैथ की पढ़ाई सही नहीं है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुने
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीवन कुमार जानकारी दे रहे हैं कि झाझा प्रखंड के नागी डैम निवासी गोपाल मंडल बताते हैं कि उन्हें मनरेगा के बारे में जानकारी नहीं है। इस कारण उन्होंने अभी तक मनरेगा कार्ड नहीं बनवाया है। मुखिया इन सभी बातों की कोई जानकारी नहीं देते हैं
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीवन कुमार जानकारी दे रहे हैं कि झाझा प्रखंड के बाराजोर पंचायत अंतर्गत रानीकुरा गांव के कैलाश मंडल बताते हैं कि वह अत्यंत गरीब हैं और उनके पास रहने का आवास तक नहीं है। कई कारणों के कारण उनको आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। मुखिया से मिल कर कई बात की है। लेकिन अब तक लाभ नहीं मिला है
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीवन कुमार जानकारी दे रहे हैं की झाझा प्रखंड के रानीकुरा से मीना देवी से बातचीत की जिसमें वो जानकारी दे रही हैं कि उनके पास राशन कार्ड है। लेकिन पूरे परिवार का नाम नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी होती है। डीलर से भी कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद प्रखंड में गई तो वहाँ एक सदस्य का नाम जोड़ने के लिए उनसे एक हजार की राशि माँगी गई
झाझा-गणेशी मंदिर समीप उलाय नदी में स्नान करने गई एक नाबालिग लड़की पानी में डुबने के बाद स्थानीय लोगो की मदद से उसे बाहर निकाला गया जिसके बाद लोगो की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा इलाज किया गया।नाबालिग लड़की की पहचान पुरानी बाजार स्थित मूसहरी टोला की रहने वाली धनेश्वरी कुमारी के रूप में हुई है।मिली जानकारी अनुसार धनेश्वरी कुछ लोगों के साथ उलाय नदी में नहाने के लिये गई।इस दौरान धनेश्वरी का धोया हुआ कपड़ा नदी के पानी में बहने लगा जिसे निकालने की कोशिश की उसने किया तो वह नदी में गिर पड़ी और पानी के तेज बहाव में वह बहने लगी और बरमसिया पुल के एक दिशा से दूसरी दिशा में वह नदी के एक गडडे में जो डुबी।जिसके बाद उसके साथ मौजूद उसके घर के सदस्यों ने हो हल्ला मचाना शुरू किया तो आसपास के कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुये नदी से किसी तरह नाबालिग लड़की को बाहर निकाला गया जिसके बाद उसकी स्थिति नाजुक देखकर उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा उसका इलाज किया गया जिसके बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
झाझा-प्रखंडक्षेत्र अंर्तगत जामुखैरया पंचायत के पताव और फतेहपुर गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण विगत 15 दिनों से लोग अंधेरे में रहने के विवश होने पर आक्रोशित ग्रामीण विद्युत आपूर्ति कार्यालय परिसर में जिप सदस्य प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में धरना प्रदर्शन करते हुये अपनी मांगों को रखने का काम किया।इस दौरान लोगों ने विद्युत विभाग पर मनमानी और विद्युतकर्मी पर पैसे मांगने का भी आरोप लगाया।ग्रामीण विषेश्वर यादव,प्रकाश कुमार,नीतीश यादव,मंटू कुमार,कुंदन कुमार,रोहित कुमार,चंदन कुमार,सुभाष कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद हमलोगों ने विभाग को सूचना दिया लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण हमलोगों का ट्रांसफार्मर ठीक नही हुआ।जिसके कारण सिचाई,बच्चों की पढ़ाई के साथ अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वही बिजली मिस्त्री के द्वारा दस हजार रूपये की मांग भी किया जा रहा है।जिसकी शिकायत जिप सदस्य दीपिका कुमारी के पास आवेदन देकर भी जानकारी दिया गया।जिप सदस्य प्रतिनिधि ने बताया कि विद्युत विभाग के जेई से भी संपर्क किया गया तो वह आजकल काम करने की बात की।वही विद्युत विभाग के एसडीओ,जूनियर जेई के द्वारा ट्रांसफार्मर जल्द लगा दिये जाने के दिये गये आश्वासन पर लोगो ने धरना प्रदर्शन को समाप्त किया।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
