झाझा-प्रखंडक्षेत्र अंर्तगत जामुखैरया पंचायत के पताव और फतेहपुर गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण विगत 15 दिनों से लोग अंधेरे में रहने के विवश होने पर आक्रोशित ग्रामीण विद्युत आपूर्ति कार्यालय परिसर में जिप सदस्य प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में धरना प्रदर्शन करते हुये अपनी मांगों को रखने का काम किया।इस दौरान लोगों ने विद्युत विभाग पर मनमानी और विद्युतकर्मी पर पैसे मांगने का भी आरोप लगाया।ग्रामीण विषेश्वर यादव,प्रकाश कुमार,नीतीश यादव,मंटू कुमार,कुंदन कुमार,रोहित कुमार,चंदन कुमार,सुभाष कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद हमलोगों ने विभाग को सूचना दिया लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण हमलोगों का ट्रांसफार्मर ठीक नही हुआ।जिसके कारण सिचाई,बच्चों की पढ़ाई के साथ अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वही बिजली मिस्त्री के द्वारा दस हजार रूपये की मांग भी किया जा रहा है।जिसकी शिकायत जिप सदस्य दीपिका कुमारी के पास आवेदन देकर भी जानकारी दिया गया।जिप सदस्य प्रतिनिधि ने बताया कि विद्युत विभाग के जेई से भी संपर्क किया गया तो वह आजकल काम करने की बात की।वही विद्युत विभाग के एसडीओ,जूनियर जेई के द्वारा ट्रांसफार्मर जल्द लगा दिये जाने के दिये गये आश्वासन पर लोगो ने धरना प्रदर्शन को समाप्त किया।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
