झाझा-गणेशी मंदिर समीप उलाय नदी में स्नान करने गई एक नाबालिग लड़की पानी में डुबने के बाद स्थानीय लोगो की मदद से उसे बाहर निकाला गया जिसके बाद लोगो की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा इलाज किया गया।नाबालिग लड़की की पहचान पुरानी बाजार स्थित मूसहरी टोला की रहने वाली धनेश्वरी कुमारी के रूप में हुई है।मिली जानकारी अनुसार धनेश्वरी कुछ लोगों के साथ उलाय नदी में नहाने के लिये गई।इस दौरान धनेश्वरी का धोया हुआ कपड़ा नदी के पानी में बहने लगा जिसे निकालने की कोशिश की उसने किया तो वह नदी में गिर पड़ी और पानी के तेज बहाव में वह बहने लगी और बरमसिया पुल के एक दिशा से दूसरी दिशा में वह नदी के एक गडडे में जो डुबी।जिसके बाद उसके साथ मौजूद उसके घर के सदस्यों ने हो हल्ला मचाना शुरू किया तो आसपास के कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुये नदी से किसी तरह नाबालिग लड़की को बाहर निकाला गया जिसके बाद उसकी स्थिति नाजुक देखकर उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा उसका इलाज किया गया जिसके बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।