बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार रात को एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन आनंद विहार से आ रही थी।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीवन कुमार जानकारी दे रहे हैं कि दिल्ली हावड़ा रूट के दानापुर बक्सर रेलखंड पर रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की रात लगभग 09:45 बजे 12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस बेपटरी होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजन कुमार जानकारी दे रहे हैं कि सहारा इण्डिया का पैसा अब तक नहीं मिला है। जिससे उन्हें काफ़ी परेशानी हो रही है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के डीएसएम कॉलेज मंत्री राजेश कुमार ने बिहार के राज्यपाल को एक पत्र लिखकर देव सुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय, झाझा की जर्जर बिल्डिंग की समस्या के बारे में चिंता व्यक्त की है।लिखे गए पत्र में कॉलेज मंत्री ने बताया कि महाविद्यालय की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में है और किसी भी समय गिर सकती है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता है, जिससे फर्श भीग जाता है। इस कारण छात्रों और शिक्षकों को गंभीर चोट लगने का खतरा है। महाविद्यालय के लिए 14 एकड़ की जमीन आवंटित की गई है, लेकिन अभी तक वहां पर नए भवन का निर्माण नहीं हुआ है। इसके अलावा, उक्त जमीन पर स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण भी किया जा रहा है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि अपने सीएसपी केंद्र जा रहे एक सीएसपी संचालक से आधा दर्जन से भी अधिक लोगों ने मारपीट करते हुये उसे घायल कर दिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि जमुई सीएस डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को रेफरल अस्पताल झाझा पहुॅचा।इस दौरान उन्होने अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी,प्रबंधक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी के साथ विशेष बैठक की।वही सीएस से अस्पताल की जर्जर भवन को लेकर उन्होने बताया कि इस संदर्भ में जिलाधिकारी से लेकर स्थानीय विधायक से भी चर्चा की गई।विधायक के समक्ष भी अस्पताल की जर्जर भवन के बारे में अवगत करवाते हुये भवन मरम्मती या फिर नया भवन बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।वही प्रसव महिला को जननी योजना और बाल सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले राशि नही मिलने के सवाल पर उन्होने लेखापाल को कड़ी फटकार लगाते हुये जल्द से जल्द जिनलोगों को राशि नही मिल पाया है उसकी गणना कर उसके खाते मे राशि भेजने के लिये कहा।सीएस ने कहा कि पूर्व के जिलाधिकारी के द्वारा लेखापाल का स्थानतंरण करने और बीच में अन्य कई कारणों के कारण लोगों को राशि नही मिल पाया है अब जल्द ही लोगों को राशि मिल जायेगा।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले झाझा प्रखंड क्षेत्र मे कार्यरत आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सहायिका के द्वारा महिला महाविद्यालय से पैदल मार्च निकालते हुये प्रखंड कार्यालय पहुॅचकर प्रदर्शन किया।मौके पर यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष सुमित्रा यादव,उपाध्यक्ष संजू कुमारी,सचिव सीमा कुमारी,संयुक्त सचिव रेखा कुमारी वर्मा,कोषाध्यक्ष कुसुम देवी सहित अन्य उपस्थित सेविका,सहायिका ने प्रदर्शन करते हुये बिहार सरकार से अपनी मांगो को रखने का काम किया।अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सेविका और सहायिका का मानदेय को दो गुना करने का वादा किया उसके बाद लगातार यूनियन के पदाधिकारी अपनी मांग पूरी करवाने को लेकर चक्कर लगाते रहे लेकिन बिहार सरकार के सीएम और डिप्टी सीएम तक नही मिला और उसके बाद समाज कल्याण विभाग से मिलने के बाद वहां पर भी सिर्फ आश्वासन ही दिया।यूनियन के प्रखंड स्तरीय सदस्यो ने बताया कि हमलोगों का मानदेय बढ़ोतरी की जाये,केंद्र सरकार के द्वारा हमलोगों को सरकारी कर्मचारी का दर्ज देते हुये ग्रेड सी और ग्रेड डी में सम्मलित किया जाये,सेविका को 25 हजार,सहायिका को 18 हजार रूपये प्रतिमाह किया जाये ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि झाझा-बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के धमना पंचायत स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसका उदघाटन डीएम राकेश कुमार,डीडीसी शशिशेखर चैधरी,एसडीओ अभय कुमार तिवारी समेत अन्य जिला के पदाधिकारी एवं झाझा बीडीओ रविजी,धमना पंचायत के मुखिया प्रतीक शर्मा,छापा पंचायत के मुखिया पप्पू यादव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीवन कुमार जानकारी दे रहे हैं कि जमुई के खैरा थाना के भेड़ियातरी गांव में पांच लाख रूपया पति और ससुराल वालों द्वारा हमेशा माँगा जाता था। जब पीड़िता ने पैसा नहीं दिया तो उसे घर से मारपीट कर बाहर निकाल दिया। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता डब्लू पंडित जानकारी दे रहे हैं कि गिद्धौर प्रखंड के निचली सेवा गांव में स्वयंसेवी संस्था परिवार विकास के द्वारा चाइल्ड फंड इंटरनेशनल के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।