बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले झाझा प्रखंड क्षेत्र मे कार्यरत आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सहायिका के द्वारा महिला महाविद्यालय से पैदल मार्च निकालते हुये प्रखंड कार्यालय पहुॅचकर प्रदर्शन किया।मौके पर यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष सुमित्रा यादव,उपाध्यक्ष संजू कुमारी,सचिव सीमा कुमारी,संयुक्त सचिव रेखा कुमारी वर्मा,कोषाध्यक्ष कुसुम देवी सहित अन्य उपस्थित सेविका,सहायिका ने प्रदर्शन करते हुये बिहार सरकार से अपनी मांगो को रखने का काम किया।अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सेविका और सहायिका का मानदेय को दो गुना करने का वादा किया उसके बाद लगातार यूनियन के पदाधिकारी अपनी मांग पूरी करवाने को लेकर चक्कर लगाते रहे लेकिन बिहार सरकार के सीएम और डिप्टी सीएम तक नही मिला और उसके बाद समाज कल्याण विभाग से मिलने के बाद वहां पर भी सिर्फ आश्वासन ही दिया।यूनियन के प्रखंड स्तरीय सदस्यो ने बताया कि हमलोगों का मानदेय बढ़ोतरी की जाये,केंद्र सरकार के द्वारा हमलोगों को सरकारी कर्मचारी का दर्ज देते हुये ग्रेड सी और ग्रेड डी में सम्मलित किया जाये,सेविका को 25 हजार,सहायिका को 18 हजार रूपये प्रतिमाह किया जाये ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।