बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि जमुई सीएस डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को रेफरल अस्पताल झाझा पहुॅचा।इस दौरान उन्होने अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी,प्रबंधक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी के साथ विशेष बैठक की।वही सीएस से अस्पताल की जर्जर भवन को लेकर उन्होने बताया कि इस संदर्भ में जिलाधिकारी से लेकर स्थानीय विधायक से भी चर्चा की गई।विधायक के समक्ष भी अस्पताल की जर्जर भवन के बारे में अवगत करवाते हुये भवन मरम्मती या फिर नया भवन बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।वही प्रसव महिला को जननी योजना और बाल सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले राशि नही मिलने के सवाल पर उन्होने लेखापाल को कड़ी फटकार लगाते हुये जल्द से जल्द जिनलोगों को राशि नही मिल पाया है उसकी गणना कर उसके खाते मे राशि भेजने के लिये कहा।सीएस ने कहा कि पूर्व के जिलाधिकारी के द्वारा लेखापाल का स्थानतंरण करने और बीच में अन्य कई कारणों के कारण लोगों को राशि नही मिल पाया है अब जल्द ही लोगों को राशि मिल जायेगा।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।