विद्युत विभाग अपने निर्धारित राजस्व के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में लगातार अभियान चला रहा है। इसे लेकर गिद्धौर प्रखंड में राजस्व वसूली एवं बिजली चोरी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। विद्युत चोरी पर लगाम लगाने को लेकर विभाग द्वारा छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसमें लोकनाथ कुमार सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल जमुई, अनीश कुमार, कनीय अभियंता बरहट, एवं कनीय अभियंता मोहन आंनद के नेतृत्व में विभाग की टीम ने गिद्धौर प्रखंड के कई क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान छापेमारी दल ने थाना क्षेत्र के सेवा गांव निवासी विनोद दास, शिया देवी, शांति देवी, सुरेंद्र दास एवं मंजू देवी को बिजली चोरी करते पकड़ा है। कनीय अभियंता मोहन आनंद ने बताया कि थाना क्षेत्र में 06 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में गिद्धौर थाना को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए विभागीय कारवाई करने का अनुरोध किया। वहीं कनीय अभियंता श्री आनंद ने क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से बिजली चोरी नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर बिजली चोरी करते पकड़े गये तो आपके ऊपर विभागीय कारवाई की जायेगी। इस मौके पर छापेमारी दल में कनीय अभियंता मोहन आनंद के साथ विभाग के मानव बल कर्मी सुशील सिंह, धर्मेंद्र मेहता, प्रमोद कुमार साथ चल रहे थे।
सरकार के आदेश का पालन नहीं करना महंगा पड़ा शिक्षक को ऑडियो पर क्लिक कर सुनें क्या है पूरा मामला
बिहार सरकार अपनी ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख रुपया मुआवजा देगी अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुने
दिल्ली से गुवाहाटी जा रही आनंद विहार कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे की शिकार होने के बाद कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया और कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें
जमुई के सिकंदरा थाना के कुमार गांव स्थित महारानी मंदिर में पूजा करने गई बच्ची तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से काल के गाल में समा गई अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुने
जमुई के गढ़ी के तीन मजदूर की मौत बेंगलुरु में आग की चपेट में आने से हो गई अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुने
बिहार के राज्यपाल को अब महामहिम कहकर के नहीं बुलाया जाएगा इसके लिए राज भवन सचिवालय से एक पत्र जारी कर जानकारी दिया गया अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुने
लोकतांत्रिक देश में मीडिया को दबाने के लिए बीना सबूत पत्रकारों को जेल में डाल देना या उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करवा देना या लोकतंत्र के लिए खतरा से काम नहीं है
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजन कुमार जानकारी दे रहे हैं कि ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट के महासचिव सुनील कुमार मिश्रा इंजीनियर हाई स्कूल इंटरमीडिएट स्कूल समाजसेवी संस्था एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर लड़कियों को बाल विवाह के प्रति जागरुक कर रहे हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि बिहार के बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद गुरूवार सुबह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे घटनास्थल पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, "मुझे जैसे ही इसकी खबर मिली मैंने तुरंत रेल मंत्री, NDRF, SDRF, बिहार के मुख्य सचिव, ज़िलाधिकारी आदि अधिकारियों को सूचना दी। मैं लोगों से अपील करुंगा की वे बड़ी संख्या आएं और पीड़ित लोगों की मदद करें... इस घटना के कारण का पताया लगाया जा रहा है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
