बिहार राज्य के सिकंदरा जिला से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहा कि होली जैसे पर्व में मिलावटी सामान खरीदने के लिए उपभोक्ताओं का जमावड़ा लग जाता है। संवाददाता ने कहा कि कुछ उपभोक्ता यह नहीं सोचते हैं कि हमारे सेहत पर क्या प्रभाव डालेगा। संवाददाता ने यह भी कहा कि जब लोग बिमार होने लगते हैं, तो उपभोक्ता इन मिलावटी कंपनियों पर शिकायतें दर्ज करने लगते है। लेकिन उन्हें यह मालुम नहीं की यह शिकायतें आम हो चुकी हैं। संवाददाता ने कहा कि शिकायत के नाम पर बस जाँच चलना और उन मिलावटी सामानो का लैब में जाँच करने के नाम पर कुछ नहीं होता है। अगर सरकार इन मिलावटी कंपनी पर हुवे शिकायत दर्ज पर करवाई करे तो मिलावटी कंपनी ऐसा करने से दस बार सोचेगी और लोग बिमार होने से बचेंगे। संवाददाता ने कहा कि मिलावटी कंपनियों पर मिलावटी सामानो पर बैन करने के लिए सरकार ने कानून बनाया है। इस कानून के बनने से कई उपभोक्ताओं को खाद्य एवं अन्य सामानो पर लाभ मिलेगा। साथ ही इन कंपनियों पर जुर्माने एवं जेल जाने का भी प्रावधान किया गया है।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की निर्धन परिवारों के लिए हर महीने खाद्यान की व्यवस्था करना एक बड़ी चुनौती के समान होती है। समाज के अधिकतर गरीब परिवार इस बात को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं। लेकिन जब देश में किसी तरह के प्राकृतिक आपदा आती है तो न सिर्फ गरीब परिवार बल्कि गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाला परिवार भी खाद्यान को लेकर चिंतित हो जाते हैं। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जन वितरण प्रणाली की शुरुआत की है, जो बाजार भाव से कम कीमत पर दी जाती है। लेकिन वर्तमान समय में सरकार द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली बेपटरी होता नजर आ रहा है
बिहार राज्य के जिला जमुई सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार सिकंदरा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अधिकारीयों की लापरवाही और डीलरों की मनमानी से राशन दुकानों का समय से संचालन नहीं हो पा रहा है इससे उपभोगता खाद्यान के लिए डीलर के दुकान की दौड़ लगाते रहते हैं।लेकिन डीलर अपनी मनमानी से बाज़ नहीं आते हैं ,उपभोगताओं ने बताया कि यह डीलरों की पुराणी आदत है। अधिकतर डीलर अपनी सुविधा के अनुसार खाद्यान का वितरण करते हैं इसलिए उपभोगताओं का समय से राशन ,किरोसिन मुहैया नहीं हो पाता। उपभोगताओं ने बताया कि शहरी क्षेत्र में किरोसिन का वितरण नहीं किये जाने से भारी परेशानी उठानी पड़ती है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की गरीब परिवारों के लिए प्रत्येक महीने खाद्य की व्यवस्था करना एक चुनौती के समान होती है। वो भी जब देश में अकाल,सुखा,बाढ़,सुनामी, जैसी आपदाओं के समय निर्धन परिवार के साथ ही संपन्न परिवार के लोग भी इस समस्या से परेशान रहते है।इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली जैसी योजनायें लागु की है।जिसके तहत निर्धन परिवारों को हर महीने सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है।लेकिन सार्वजनिक वितरण प्रणाली में होने वाले घोटाले पर नजर डाले तो दिखाई देगा की किस तरह डीलर अनाज को खुले बाजार में बेच कर मुनाफा कमाते हैं और घटिया गुणवत्ता वाले अनाज का भंडारण कर गरीबों को अनाज बाँटते हैं।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला जमुई सिकंदरा प्रखंड से दशरथ ने सिकंदरा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बुधवार को महादेव सिमरिया गावँ के विकास जीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़े साथ परिवारों के बिच खाद्यान सामग्री का बटवारा किया गया। खाद्यान सामग्री की उन्हें न्यूनतम मूल्य की अदायगी तीन बराबर किस्तों में दी गई है।
