बिहार राज्य के जिला जमुई सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार सिकंदरा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अधिकारीयों की लापरवाही और डीलरों की मनमानी से राशन दुकानों का समय से संचालन नहीं हो पा रहा है इससे उपभोगता खाद्यान के लिए डीलर के दुकान की दौड़ लगाते रहते हैं।लेकिन डीलर अपनी मनमानी से बाज़ नहीं आते हैं ,उपभोगताओं ने बताया कि यह डीलरों की पुराणी आदत है। अधिकतर डीलर अपनी सुविधा के अनुसार खाद्यान का वितरण करते हैं इसलिए उपभोगताओं का समय से राशन ,किरोसिन मुहैया नहीं हो पाता। उपभोगताओं ने बताया कि शहरी क्षेत्र में किरोसिन का वितरण नहीं किये जाने से भारी परेशानी उठानी पड़ती है