बिहार राज्य के सिकंदरा जिला से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहा कि होली जैसे पर्व में मिलावटी सामान खरीदने के लिए उपभोक्ताओं का जमावड़ा लग जाता है। संवाददाता ने कहा कि कुछ उपभोक्ता यह नहीं सोचते हैं कि हमारे सेहत पर क्या प्रभाव डालेगा। संवाददाता ने यह भी कहा कि जब लोग बिमार होने लगते हैं, तो उपभोक्ता इन मिलावटी कंपनियों पर शिकायतें दर्ज करने लगते है। लेकिन उन्हें यह मालुम नहीं की यह शिकायतें आम हो चुकी हैं। संवाददाता ने कहा कि शिकायत के नाम पर बस जाँच चलना और उन मिलावटी सामानो का लैब में जाँच करने के नाम पर कुछ नहीं होता है। अगर सरकार इन मिलावटी कंपनी पर हुवे शिकायत दर्ज पर करवाई करे तो मिलावटी कंपनी ऐसा करने से दस बार सोचेगी और लोग बिमार होने से बचेंगे। संवाददाता ने कहा कि मिलावटी कंपनियों पर मिलावटी सामानो पर बैन करने के लिए सरकार ने कानून बनाया है। इस कानून के बनने से कई उपभोक्ताओं को खाद्य एवं अन्य सामानो पर लाभ मिलेगा। साथ ही इन कंपनियों पर जुर्माने एवं जेल जाने का भी प्रावधान किया गया है।
