मेरे गांव में इंटरनेट की सुविधा नगण्य मात्र है जब मैं दो मंजिले छत पर चढ़ता हूं तब जाकर मेरे मोबाइल में टावर दिखता है तब जाकर कहीं मैं बात कर पाता हूं । मैं मुख्य रूप से एक यूट्यूबर हूं जिसके लिए मैं अपने यूट्यूब चैनल मृत्युंजय सिंह बाढ़ (MRITUNJAY SINGH BARH) के लिए यूट्यूब के लिए यूट्यूब पर अपने वीडियो अपलोड करने के लिए इंटरनेट का उपयोग करता हूं

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर जी साथ में अमित कुमार सिन्हा जी मोबाइल वाणी के माध्यम से मुंगेर मोबाइल वाणी पर चलाये गए खबर के असर के बारे में जानकारी देते हुए बता रहे है कि दो अप्रैल को मुंगेर मोबाइल वाणी पर नवनियुक्त विधिक संघ के महासचिव को नहीं मिला प्रभार से सम्बंधित एक खबर चलाया गया। खबर प्रसारण के बाद उस खबर को सम्बंधित पदाधिकारियों और पूर्व महासचिव के मोबाइल पर फॉरवर्ड किया गया, जिसका असर यह हुआ कि तीन अप्रैल को पूर्वमहासचिव द्वारा नवनियुक्त महासचिव को प्रभार सौप दिया गया।साक्षात्कार के दौरान अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि विधिक संघ मुंगेर में 29 मार्च को चुनाव संपन्न हुआ था, उसी दिन रिजल्ट भी निकला गया जिसमे वे विजय उम्मीदवार महासचिव के रूप में वे चुने गए लेकिन प्रभार देने में चार दिन की देरी हुई। यह सफलता मोबाइल वाणी में खबर चलाये जाने के बाद मिली।तत्परता के साथ कार्यालय ने प्रभार के लिए सारी सामग्री तैयार की और प्रभार अमित जी को सौप दिया गया।इस तरह से अब संघ का कार्य विधिवत सुचारु रूप से चल पायेगा। वे मोबाइल वाणी श्रोताओ के लिए कहना चाहते है कि मोबाइल वाणी एक सशक्त माध्यम है जिसपे लोग अपनी बातो व समस्याओ को रख सकते है।जो भी समस्याए है उनको सामने लाने का प्रयास करे उनकी समस्याए अवश्य दूर होगी मोबाइल वाणी के माध्यम से ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के गिद्धौर जिला से संवाददाता रंजन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से निकिता दीदी से साक्षात्कार करते हुए पूछा गया कि मालवीय समाज में किस प्रकार से होली मनाई जाती है ? निकिता दीदी ने कहा कि हमारे मालवीय समाज में लोग होली के उत्सव को मनाने का तरीका अलग कर लिया है। दीदी ने कहा कि हमारे समाज में लोग होली को प्रेम पूर्वक मनाने की जगह शराब पी कर हुड़दंग करना, किसी के साथ जबरदस्ती करना और मारपीट करना जैसे होली को बिगाड़ रहे है। दीदी ने यह भी कहा कि हमारे समाज में भाईचारगी खत्म हो रही है। साथ ही बेरोजगारी होने तथा महंगाई होने की वजह से होली का रंग फीका पड़ता जा रहा है। दीदी ने कहा कि पहले के समय में लोग होली को बड़े धूम धाम से मनाते थे और कोई भी गलत नशीला पदार्थ का सेवन नहीं करते थे।साथ ही भाईचारगी का भी संदेश देते थे।

बिहार राज्य के नालंदा जिला से मीना देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम कहा कि होली हिन्दुओं का पर्व है और यह साल में एक बार ही आता है। इस होली में महिलायें अपने अपने घरों में पकवान बनती है। साथ ही बच्चे रंग और अबीर के साथ खेलते है। बड़े बुजुर्ग लोग गीत संगीत का कार्यक्रम कर होली का आनंद लेते है। मीना देवी कहती है कि कुछ लोग ऐसे है जो होली को बेरंग करने में लगे है। कुछ लोग शराब का सेवन कर गाली गलौज करना, मारपीट करना और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना ये सभी होली के रंग को बेरंग कर रहे है। मीना देवी ने कहा कि इस बार पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी के साथ कोई भी घटना करते हुए पकड़ाते है, तो उन पर कार्रवाई होगी।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.