बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की गरीब परिवारों के लिए प्रत्येक महीने खाद्य की व्यवस्था करना एक चुनौती के समान होती है। वो भी जब देश में अकाल,सुखा,बाढ़,सुनामी, जैसी आपदाओं के समय निर्धन परिवार के साथ ही संपन्न परिवार के लोग भी इस समस्या से परेशान रहते है।इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली जैसी योजनायें लागु की है।जिसके तहत निर्धन परिवारों को हर महीने सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है।लेकिन सार्वजनिक वितरण प्रणाली में होने वाले घोटाले पर नजर डाले तो दिखाई देगा की किस तरह डीलर अनाज को खुले बाजार में बेच कर मुनाफा कमाते हैं और घटिया गुणवत्ता वाले अनाज का भंडारण कर गरीबों को अनाज बाँटते हैं।