मनरेगा का लाभ लेने के लिए क्या करना पड़ेगा ?धन्यवाद

दिल्ली के जहांगीरपुरी से श्रमिक वाणी रिपोर्टर दुर्गेश ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिषेक से मानसिक स्वास्थ्य विषय पर साक्षात्कार लिया।अभिषेक ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य का असर रोजमर्रा की ज़िन्दगी पर पड़ता है। अपनी भाषा और व्यवहार पर नियंत्रण होना चाहिए। मन शांत होगा तो व्यक्ति दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करता है।मानसिक रोगी के साथ समाज का व्यवहार अच्छा नही होता है एवं उन्हें हल्के में लिया जाता है

ये बताने की कृपा करेंगे किन किन विभागों में पीडब्लूडी कोटा आरक्षण का लाभ है ?जय हिन्द जय भारत

मध्य प्रदेश राज्य के खरगौन जिला से विजय चौहान ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव होना ही नही चाहिए।अगर अकेलापन महसूस हो तो संगीत सुनना चाहिए।संगीत सीखना चाहिए।काम ऐसा करना चाहिए जिसमें अपना और सामने वाले दोनों का भला हो जाए।साथ ही अपना खान-पान और संगति अच्छी रखनी चाहिए।अच्छी संगती से लाभ होगा और बुरी संगती से हानि होगा

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दिल्ली से राजेश कुमार पाठक ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया कि आज के समय में समाज में मानसिक तनाव से ग्रसित व्यक्तिओं की संख्या बहुत बढ़ गई है।इसका मुख्य कारण है एकल परिवार की शुरुआत।पुराने जमाने में संयुक्त परिवार का प्रचलन था और दादा - दादी,चाचा-चाची सहित तमाम भरा पूरा परिवार हुआ करता था। परिवार में सब एक साथ भोजन करते थे और आपस में दिल खोल कर बातचीत होती थी।जब से हमने एकल जिंदगी और इलेक्ट्रानिक दुनियाँ में प्रवेश किया है,तब से किसी को एक दूसरे से कोई मतलब नही रह गया है।बच्चे भी बहुत स्वार्थी हो गए हैं।मोबाइल के साथ खुद को कमरे में बंद रखते हैं।

Transcript Unavailable.

हरियाणा राज्य से विकास कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता बहुत कम है।लोग मानसिक तनाव पर खुल कर बात नही करते हैं।किसी के मन में बुरे ख्याल आते हैं तो किसी दूसरे से इस बारे में चर्चा नहीं करते हैं।हिम्मत कर के कोई बताता भी है, तो लोग उनको पागल समझने लगते हैं।मानसिक समस्या होने पर काउंसलर या डाक्टर से संपर्क करना चाहिए।एक्सपर्ट आप की समस्या समझ कर उचित सलाह देंगे और बीमारी को ठीक करने का प्रयास करेंगे। मानसिक तनाव पर जरूर चर्चा करनी चाहिए।

Transcript Unavailable.